अमेरिकी राजदूत को तलब किया गया
https://parstoday.ir/hi/news/world-i99704-अमेरिकी_राजदूत_को_तलब_किया_गया
यूरोपीय नेताओं की जाजूसी करने के संबंध में स्पष्टीकरण देने के लिए अमेरिकी राजदूत को नार्वे की राजधानी ओस्लो में तलब किया गया।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jun ०४, २०२१ ०५:३६ Asia/Kolkata
  • नार्वेजियन प्रधानमंत्री
    नार्वेजियन प्रधानमंत्री

यूरोपीय नेताओं की जाजूसी करने के संबंध में स्पष्टीकरण देने के लिए अमेरिकी राजदूत को नार्वे की राजधानी ओस्लो में तलब किया गया।

समाचार एजेन्सी तसनीम की रिपोर्ट के अनुसार नार्वे की प्रधानमंत्री एर्ना सोलबेर्ग़ ने कहा है कि मुझे खुशी है कि अमेरिका ने साफ कह दिया है कि जो कुछ हुआ है वह उसके संबंध में स्पष्टीकरण देना चाहता है और इसी संबंध में हमने ओस्लो में अमेरिकी राजदूत रिचर्ड राइली को तलब किया है।

नार्वे की प्रधानमंत्री ने अपनी डेनमार्की समकक्ष मेट फ्रेडरेक्सन के साथ होने वाली टेलीफोनी वार्ता के संबंध में कहा कि हमने बल देकर कहा है कि हम अपने नज़दीकी दोस्तों के खिलाफ़ जासूसी को अस्वीकार और ग़ैर ज़रूरी समझते हैं।

डेनमार्क के संचार माध्यम DR ने इस बात का रहस्योद्घाटन किया था कि इस देश की खुफिया एजेन्सी ने जर्मन चांसलर एंगेला मर्केल सहित यूरोपीय नेताओं की जासूसी करने में 2012 से 2014 तक अमेरिका की मदद की है।

यद्यपि यूरोपीय नेताओं विशेषकर एंगेला मर्केल की जासूसी का रहस्योद्घाटन हो जाना अमेरिका के अपमान का कारण बना है और उस पर यूरोपीय नेताओं ने कड़ी प्रतिक्रिया दिखाई है परंतु यह पहली बार है जब अमेरिका द्वारा एंगेला मर्केल की जासूसी का मामला सामने आ रहा है और अमेरिका की इस प्रकार की कार्यवाही से मुकाबले के लिए यूरोपीय देशों में अब भी गम्भीर दृष्टिकोण दिखाई नहीं दे रहा है।

ज्ञात रहे कि सोमवार की रात को डेनमार्क के DR संचार माध्यम ने इस बात का रहस्योद्घाटन किया था कि डेनमार्क ने जर्मन चांसलर एंगेला मर्केल सहित दूसरे यूरोपीय नेताओं की जासूसी करने में अमेरिका की मदद की है।

जानकार हल्के यह सवाल कर रहे हैं कि क्या दूसरे देशों और उनके नेताओं की जासूसी करना मानवाधिकार का हनन नहीं है? यह वह सवाल है जिसका जवाब मानवाधिकारों की रक्षा का दम भरने वाले और दूसरे देशों को डेमोक्रेसी और प्रजातंत्र का पाठ पढ़ाने वाले देश को देना चाहिये। MM

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर  पर हमें फ़ालो कीजिए