Jun ०६, २०१६ ०६:०५ Asia/Kolkata
  • सोमवार- 8 जून

8 जून सन 1830 ईसवी को जर्मनी के आविष्कारक कैम्बर्ज़ ने माचिस बनाई वह माचिस वर्तमान समय में बनाई जाने वाली माचिस से कुछ अलग थी।

उसे जलने में अधिक समय लगता था। कैम्बर्ज के बाद उनके द्वारा बनाई गयी माचिस पर दूसरे लोगों ने भी काम किया यहॉ तक कि अमरीकी आविष्कारक फिलिप्स माचिस को वर्तमान रूप देने में सफल हुए।

  • 8 जून सन् 979 में लुई पंचम डी लुए फ्रांस के सम्राट बने।
  • 8 जून सन् 1557 में इंग्लैंड ने फ्रांस के ख़िलाफ़ युद्ध की घोषणा की।
  • 8 जून सन् 1655 को यहूदियों ने रोम के ख़िलाफ़ बग़ावत की।
  • 8 जून सन् 1786 में आइसक्रीम के लिए व्यावसायिक तौर पर पहला विज्ञापन बनाया गया।
  • 8 जून सन् 1824 में नोह कुशिंग ने वाशिंग मशीन का पेंटेट कराया।
  • 8 जून सन् 1830 को जर्मनी के आविष्कारक कैम्बर्ज़ ने माचिस बनाई।
  • 8 जून सन् 1855 को पुर्तगाल की राजधानी लिसबन भीषण भूकम्प और उससे लगने वाली आग के कारण पूरी तरह तबाह हो गया।
  • 8 जून सन् 1869 को शिकागो के आइविस डब्ल्यू मैकजैफ़ी के पहले वैक्यूम क्लीनर का पेटेंट हुआ।
  • 8 जून सन् 1936 में भारत के सरकारी रेडियो नेटवर्क का नाम बदलकर ऑल इंडिया रेडियो रखा गया।
  • 8 जून सन् 1937 को अमेरिका में न्यूयार्क शहर के एक बोटेनिकल गार्डन में दुनिया का सबसे बड़ा फूल खिला।
  • 8 जून सन् 1940 में 93वें तत्व नेपप्टुनियम की खोज की घोषणा की गई।
  • 8 जून सन् 1948 में भारत की पहली विमान सेवा एयर इंडिया ने भारत और ब्रिटेन के बिच हवाई सेवा शुरू की।
  • 8 जून सन् 1949 में स्याम का नाम बदलकर थाईलैंड किया गया।
  • 8 जून सन् 1963 में अमेरिकी हृदय संघ एजेंसी (AHA) सिगरेट के विरोध में अभियान चलाने वाली पहली एजेंसी बनी।
  • 8 जून सन् 1982 में ब्राज़ीली विमान “बी-727” दुर्घटनाग्रस्त होने से लगभग 130 लोगों की मौत हुई।
  • 8 जून सन् 1992 को ज़ायोनी शासन की गुप्तचर संस्था मोसाद ने इस अवैध शासन को मज़बूत बनाने के लिए विदेश में एक अन्य फ़िलिस्तीनी अधिकारी की हत्या कर
    दी!
  • 8 जून सन् 1992 को ब्राज़ील में पहली बार वर्ल्ड ओशियन डे (World Oceans Day) मनाया गया।

8 जून सन 1855 ईसवी को पुर्तगाल की राजधानी लिसबन, भीषण भूकम्प और उससे लगने वाली आग के कारण पूरी तरह तबाह हो गया और इस शहर के लगभग 40 हज़ार निवासी मर गये जबकि दो तिहाई आवासीय घर और आर्थिक प्रतिष्ठान तबाह हो गये। इसके अतिरिक्त नगर की बंदरगाह पर खड़ी दो सौ नौकाएं और जहाज़ भी नष्ट हो गये। यह पुर्तगाल का अत्यंत विनाशकारी भूकम्प समझा जाता है।

8 जून सन 1992 ईसवी को ज़ायोनी शासन की गुप्तचर संस्था मोसाद ने इस अवैध शासन को मज़बूत बनाने के लिए विदेश में एक अन्य फिलिस्तीनी अधिकारी की हत्या कर दी। फिलिस्तीन स्वंतत्रता संगठन के एक वरिष्ठ सुरक्षा अधिकारी आतिफ बेसीसो आज के दिन पेरिस में मोसाद के जासूसों के हाथों मारे गये। वैसे तो यह रहस्य सबके लिए खुल गया कि बेसीसो को ज़ायोनी शासन ने मरवाया है और इस वास्ताविकता से कोई भी इंकार नहीं कर सकता था किंतु ज़ायोनी शासन ने जनमत की संभावित नकारात्मक प्रतिक्रिया के डर से हत्या की ज़िम्मेदारी स्वीकार नहीं की किंतु उसके सात वर्ष बाद मार्च सन 1999 में फ़्रांस की पुलिस ने घोषणा की कि प्राप्त प्रमाणों और साक्ष्यों के अनुसार ज़ायोनी शासन ने ही आतिफ बेसीसो की हत्या का षड़यंत्र रचा था और फिर इस षड़यंत्र को व्यवहारिक बनाया था। जायोनी शासन की यह पुरानी नीती रही है कि वह अपने विरोधियों को देश के बाहर मरवा देता है और चूंकि इस शासन को अमरीका का व्यापक और खुला समर्थन प्राप्त है अत: उसे सुरक्षा परिषद के प्रस्ताव या विश्व जनमत की प्रतिक्रिया की बहुत अधिक चिंता नही होती । अमरीका ने अब तक कई बार सुरक्षा परिषद में जायोनी शासन के विरुद्ध प्रस्तावों को या तो पेश नहीं होने दिया है या फिर उसे वीटो कर दिया है।

 

8 जून वर्ष 1809 ईसवी को प्रसिद्ध अमरीकी लेखक थामस पेन का निधन हुआ। उनकी प्रसिद्ध पुस्तिका कॉमन सेन्स को अमेरिका की स्वतंत्रता की घोषणा का आधार माना जाता है। वह 29 जनवरी 1737 को इंग्लैंड में पैदा हुए। इंगलैंड में उनकी भेंट बेन्जामिन फ़्रैंकलिन से हुई जिनके परिचय पत्र के कारण वे अमरीका पहुंचे और शीघ्र ही पेंसिलवेनिया पत्रिका के संपादक बन गए। थामस पेन की राय थी कि अमरीका की ब्रिटेन से पृथकता आवश्यक है। उन्होंने अपने विचारों को एक पुस्तिका के रूप में संकलित किया जिसका नाम कॉमन सेन्स रखा और उसे 10 जनवरी 1776 को प्रकाशित कराया। तीन महीने के अल्प समय में ही इस पुस्तिका की एक लाख बीस हज़ार प्रतियां बिक गईं। ब्रिटेन से निष्ठा रखने वालों के अग्रणी नेता जॉर्ज वाशिंगटन और उनके साथी भी थामस पेन के विचारों से सहमत हो गए। अंततः 4 जुलाई 1776 को अमेरिका की स्वतंत्रता की घोषणा पर हस्ताक्षर हुए और संयुक्त राज्य अमेरिका अस्तित्व में आ गया।

अमेरिका की स्थापना के बाद थामस पेन कई सरकारी पदों पर नियुक्त रहे।

 

***

19 खुर्दाद सन 1347 हिजरी शम्सी को इस्लामी दुनिया के प्रसिद्ध विद्वान सैयद मुहम्मद हसन तबातबाई का निधन हुआ। वे 1285 हिजरी शम्सी में ईरान के तबरेज़ नगर में जन्में थे। 19 वर्ष की आयु में अपने भाई के साथ वे नजफ़ चले गये जहां उन्होंने धार्मिक शिक्षा ग्रहण करना आरंभ कर दिया। नजफ़ में शिक्षा ग्रहण करने के लिए वे अपने देश लौट आए और समाज के मार्गदर्शन में व्यस्त हो गये। उन्होंने कई मूल्यवान पुस्तकें लिखी।

 

***

16 शव्वाल सन 510 हिजरी क़मरी को अरब जगत के प्रसिद्ध इतिहासकार और धर्मगुरु इब्ने अज़्रक़ फ़ारूक़ी का जन्म हुआ। इतिहास से विशेष रुचि के कारण उन्होंने इस विषय का व्यापक अध्ययन किया। उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों की यात्राएं कीं जिनमें उन्हें इन क्षेत्रों की ऐतिहासिक एवं सामाजिक स्थिति और इसी प्रकार रीति-रिवाजों का पता चला। उन्होंने अपने अनुभवों को तारीख़ुल फ़ारुक़ी नामक अपनी पुस्तक में लिखा है। उनकी लिखी पुस्तकों में यही सुरक्षित रह गयी है।