Jun ०९, २०१६ ०५:३० Asia/Kolkata

9 जून सन 1525 ईसवी को स्पेन की सेना ने पैरागो देश का अतिग्रहण कर लिया।

इस प्रकार इस छोटे से देश में स्पेन का 276 वर्ष तक जारी रहने वाला साम्राज्य आरंभ हुआ। यह देश दक्षिणी अमरीका के केंद्र में स्थित है। इसका क्षेत्रफल 4 लाख 6 हजार 752 वर्ग किलोमीटर है। ब्राज़ील अर्जेन्टाइना बोलीविया आदि इसके पड़ोसी देश हैं। 14 मई सन 1811 ईसवी को इस देश ने स्वतंत्रता पाई।

  • 9 जून सन् 1720 को स्वीडन और डेनमार्क के बीच तीसरे स्टॉकहोम संधि पर हस्ताक्षर किये गये।
  • 9 जून सन् 1752 में फ्रांसीसी सेना ने भारत के त्रिचिनोपोली क्षेत्र में ब्रिटिश सेना के समक्ष आत्मसमर्पण किया।
  • 9 जून सन् 1789 में स्पेन ने वैंकूवर द्वीप के समीप ब्रिटिश जहाज़ों पर कब्ज़ा किया।
  • 9 जून सन् 1815 में लग्ज़मबर्ग फ्रांस के कब्ज़े से आज़ाद हुआ।
  • 9 जून सन् 1898 में चीन ने हांगकांग के कुछ नये क्षेत्रों को 99 वर्षों के लिए ब्रिटेन से लीज़ पर लिया।
  • 9 जून सन् 1940 में नार्वे ने द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान जर्मनी के समक्ष आत्मसमर्पण किया।
  • 9 जून सन् 1960 में चीन में आये चक्रवती तूफ़ान मैरी के कारण 1600 लोगों की मौत हो गई।
  • 9 जून सन् 1964 में लाल बहादुर शास्त्री भारत के दूसरे प्रधानमंत्री बने।
  • 9 जून सन् 1970 में जॉर्डन के शाह हुसैन पर गोलियां दाग़ी गई।
  • 9 जून सन् 1975 में ब्रिटेन की संसद की कार्यवाही का आम जनता के लिए सीधा प्रसारण शुरु हुआ।
  • 9 जून सन् 1999 में नाटो और यूगोस्लाविया ने कोसोवा में शांति समझौते पर हस्ताक्षर किए।
  • 9 जून सन् 2011 को सउदी अरब के रियाज़ में वाहन चलाने पर 6 महिलाओं को गिरफ़्तार किया गया।

9 जुन सन 1815 ईसवी को वियना सम्मेलन समाप्त हुआ इसमें योरोपीय देशों के राजाओ और मंत्रियों ने भाग लिया था। यह सम्मेलन नेपोलियन बोनापार्ट की पराजय के बाद आयोजित हुआ था। सितम्बर सन 1814 से आरंभ होने वाले इस सम्मेलन में भाग लेने वालों ने बोनापार्ट के उपनिवेशों के पूर्व शासको को सत्ता में पहुंचाने के अतिरिक्त योरोप का नया मानचित्र बनाया। जिसमें बेल्जियम, हॉलैड में नार्वे, स्वीडन में विलीन हो गया जबकि पोलैंड, रुस प्रॉस और ऑस्ट्रिया के बीच विभाजित हो गया। प्रॉस ने इसी प्रकार जर्मनी के भी कुछ प्रॉतों को अपना भाग बना लिया और ईटली छोटे छोटे राज्यों में बंट गया। इस सम्मेलन में लिए गये निर्णय के अनुसार फ़्रांस के बहुत से उपनिवेश ब्रिटेन को दिये गये। इस सम्मेलन के बाद योरोप में प्रजातंत्रवादियों को बुरी तरह कुचल दिया गया।

 

9 जून सन 1885 ईसवी को जर्मनी की सेना ने पश्चिमी अफ्रीका महाद्वीप में टोगो देश का अतिग्रहण कर लिया। उस समय में इस देश के तट योरोपीय लोगों के लिए बहुत उपयोगी हो गये थे। वे यहॉ से दासों का व्यापार करते थे। इसी लिए तोगो को दास तट भी कहा जाता था। प्रथम विश्व युद्ध तक टोगो जर्मनी के अधिकार में रहा किंतु युद्ध के दौरान ब्रिटेन और फ़्रांस ने इस देश पर अपना क़ब्ज़ा स्थापित कर लिया। अंतत: सन 1960 ईसवी में टोगो स्वतंत्र हो गया। यह देश एटलांटिक महासागर के तट पर स्थित है इसका क्षेत्रफल ५६ हज़ार वर्ग किलोमीटर है।

 

 

9 जुन सन 1962 ईसवी को अलजीरिया की राजधानी अलजीयर्स के विश्वविद्यालय में भयानक आग लगी। आग लगने से विश्वविद्यालय की लाइब्रेरी की पंच सौ से अधिक मूल्यवान और महत्वपूर्ण पुस्तकें जलकर राख हो गयीं। यह पुस्तकें महत्वपूर्ण और दुर्लभ स्रोत समझी जाती थीं। इस लाइब्रेरी में फ़्रांस की सैनिक गुप्तचर संस्था ने आग लगाई थी। फ़्रांसीसी सेना का गुप्तचर संगठन अलजीरिया को स्वतंत्रता देने के विरोधियों पर आधारित था। इस संगठन ने इस देश में कई बार आग लगाई।

 

 

***

17 शव्वाल सन 5 हिजरी क़मरी को मदीना नगर के निकट खंदक़ नामक युद्ध हुआ। आज के दिन मक्का नगर के नास्तिकों ने मदीने के यहूदियों के बहकावे में आकर अबू सुफियान के नेतृत्व में मदीने की ओर क़दम बढ़ाए। जब पैग़म्बरे इस्लाम स को इस चढ़ाई के बारे में पता चला तो अपने साथियों से इस संदर्म में विचार विमर्श किया। उनके साथी सलमान फ़ार्सी ने अपनी सलाह पेश की जिसे मान कर पैग़म्बरे इस्लाम ने मदीना नगर के चारों ओर खंदक़ खोदने का आदेश दिया और स्वयं पैग़म्बरे इस्लाम ने इसमें लोगों के साथ मिल कर काम किया। जब मक्के के नास्तिक मदीना पहुँचे तो नगर के चारों ओर ख़ंदक़ ख़ुदी देखकर चकिट रह गये। और ख़ंदक़ के बाहर से ही मदीना नगर के परिवेष्टन से अधिक कुछ नहीं कर सके किंतु कुछ दिनों के बाद नास्तिकों की ओर से कुछ लड़ाके किसी प्रकार से खंदक़ फलांग गये। हजरत अली अ उनके मुक़ाबले पर गये और उस समय अरब जगत के विख्यात योग्य अम्र इब्ने अब्दवुद को मार दिया। जिसके बाद उसके बाक़ी साथियों ने भाग कर अपनी जान बचाई। इस युद्ध में मुसलमानों ने अधिक बुद्धिमत्ता और दृढ़ प्रतिरोध का परिचय दिया।