शुक्रवार- 12 जून
12 जून वर्ष 1977 ईसवी को पाकिस्तान के प्रसिद्ध उद्घोषक व ब्राडकास्टर शकील अहमद का निधन हुआ।
वह 1908 ईसवी में भारत के उत्तर प्रदेश राज्य में स्थित मलीहाबाद में पैदा हुए और वहीं आरंभिक शिक्षा प्राप्त की। शकील अहमद भारतीय उपमहाद्वीप में रेडियो के आरंभ के बाद 1937 में आल इंडिया रेडियो से उद्घोषक के रूप में जुड़ गये। द्वितीय विश्व युद्ध के अवसर पर शकील अहमद को आल इंडिया रेडियो नई दिल्ली से समाचार प्रसारित करने के लिए चुना गया जिससे उनका नाम भारतीय उपमहाद्वीप के कोने कोने में पहचाना जाने लगा। पाकिस्तान बनने के बाद शकील अहमद पाकिस्तान चले गये और रेडियो पाकिस्तान से पहला बुलेटिन पढ़ा। अय्यूब ख़ान के काल में बेहतरीन भूमिका के लिए उन्हें राष्ट्रपति एवार्ड से सम्मानित किया गया।
- 12 जून सन् 1381 में इंग्लैंड में किसानों ने विद्रोह किया।
- 12 जून सन् 1812 में नेपोलियन बोनापार्ट ने रूस पर हमला किया।
- 12 जून सन् 1898 में जनरल एमिलियो ओगिनाल्डो ने स्पेन से पुर्तगाल के स्वतंत्रता की घोषणा की।
- 12 जून सन् 1926 में ब्राज़ील ने लीग ऑफ़ नेशन से बाहर आने का फ़ैसला किया।
- 12 जून सन् 1952 में तत्कालीन सोवियत संघ ने जापान के साथ शांति संधि को अवैध घोषित किया।
- 12 जून सन् 1964 को दक्षिण अफ़्रीक़ा में रंगभेद के ख़िलाफ़ आंदोलन करने वाले नेता नेल्सन मंडेला को उम्र क़ैद की सज़ा।
- 12 जून सन् 1987 को ब्रिटिश चुनावों में मार्गरेट थैचर की तीसरी बार ऐतिहासिक विजय मिली।
- 12 जून सन् 1990 में रूसी संसद ने औपचारिक रूप से रूस की संप्रभुता की घोषणा की।
- 12 जून सन् 1991 में बोरिस येल्तसिन तत्कालीन रूसी गणराज्य के राष्ट्रपति बनें।
- 12 जून सन् 1994 में दुनिया के सबसे बड़े टिवनजेट विमान बोइंग-777 ने पहली उड़ान भरी।
- 12 जून सन् 2002 में विश्व बालश्रम निषेध दिवस की शुरुआत हुई।
- 12 जून सन् 2004 में अमेरिकी राष्ट्रपति बुश ने उत्तरी कोरिया के सर्वोच्च नेता किम जांग द्वितीय के साथ सीधी बातचीत का प्रस्ताव ठुकराया।
***
23 ख़ुर्दाद सन 1359 हिजरी शम्सी को ईरान की इस्लामी क्रान्ति के संस्थापक स्वर्गीय इमाम ख़ुमैनी रहमतुल्लाह अलैह ने ईरान के विश्वविद्यालयों में भारी सुधार लाने के लिए अपने एक संदेश में सांस्कृतिक क्रांति आयोग के गठन का आदेश दिया। इस आयोग के गठन का मुख्य उद्देश्य देश की उच्च स्तरीय शिक्षा व्यवस्था को पश्चिमी संस्कृति से दूर रखना था। इस आयोग के सदस्य भी इमाम ख़ुमैनी के आदेश के अनुसार चुने गये जो विभिन्न विषयों के प्रोफ़ेसर और डॉक्टर थे।
इस आयोग ने बड़े ही सराहनीय सुधार किए हैं।

23 ख़ुर्दाद सन 1362 हिजरी शम्सी को प्रसिद्ध धर्मशास्त्री, पवित्र क़ुरआन की व्याख्याकार व विद्वान श्रीमती नुसरत अमीन का 93 वर्ष की आयु में ईरान के प्रसिद्ध नगर इस्फ़हान में निधन हुआ। उन्होंने बचपन में ही धार्मिक शिक्षा की प्राप्ति आरंभ की और विभिन्न ज्ञानों के चरण तय करते हुए इस्लामी विषयों की विद्दान बनीं। उन्होंने अपनी पूरी आयु शिक्षा और इस्लाम की सेवा में व्यतीत किया और विभिन्न पुस्तकें लिखी जिनमें 15 खंडों पर आधारित क़ुरआन की व्याख्या, सैरो सूलुक, रविशे ख़ुश बख़्ती और नफ़हातुर्रहमानिया का नाम मुख्य रूप से लिया जा सकता है।

***
20 शव्वाल सन 817 हिजरी क़मरी को ईरान के शब्दकोष विशेषज्ञ मज़्दुद्दीन अबू ताहिर मोहम्मद बिन याक़ूब फिरोज़ाबादी का निधन हुआ। उन्होंने हदीस, तफ़सीर और दूसरे धार्मिक विषयों का व्यापक अध्ययन किया और इन विषयों से संबंधित कई पुस्तकें लिखीं। किंतु अधिकतर उनकी गतिविधियां शब्दकोष से संबंधित थीं। मज्दुद्दीन अबू ताहिर मोहम्मद बिन याक़ूब फिरोज़ाबादी ने क़ामूस नामक प्रसिद्ध अरबी शब्दकोष का संकलन किया।
