Jun १६, २०१६ ०६:५७ Asia/Kolkata
  • मंगलवार - 16 जून

16 जून सन 1733 ईसवी को ब्रिटेन के रसायन व भौतिक शास्त्री जोज़फ़ प्रिसली का फ़ील्ड  नामक नगर में जन्म हुआ।

16 जून सन 1733 ईसवी को ब्रिटेन के रसायन व भौतिक शास्त्री जोज़फ़ प्रिसली का फ़ील्ड  नामक नगर में जन्म हुआ। उन्होंने ऐसे काल में समय बिताया जिसे रसायन शास्त्र का स्वर्णिम काल कहा जाता है। उस समय रसायन शास्त्र ने बड़ी उन्नति की। प्रिसली ने अपने अध्ययनों और अनुसंधानों के दौरान वनस्पतियों के सांस लेने की क्रिया और ऑक्सीजन तथा नाइट्रोजन का पता लगाया। प्रिसली का सन 1804 ईसवी में निधन हुआ।

16 जून सन 1944 को द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान अमरीकी वायु सेना ने जापान के दक्षिणी नगर फ़ोकोला पर बम्बारी करके जापान के विरुद्ध अपना हवाई आक्रमण आरंभ किया। अमरीका ने जापान को हथियार डालने पर विवश करने के लिए यह बम्बारी की थी। जापान के नगरों पर अमरीकी युद्धक विमानों की बम वर्षा के दौरान हजारों जापानी नागरिक मारे गये तथा भारी मात्रा में सम्पत्ति नष्ट हुई। बम्बारी का यह क्रम अगस्त सन 1945 में हीरोशीमा और नागासाकी नगरों पर अमरीकी परमाणु बम्बारी के बाद रुका। इस बम्बारी के बाद जापान ने हथियार डाल दिए।

16 जून वर्ष 1948 ईसवी को पहली बार किसी विमान के अपचालन की घटना घटी। जिस विमान का अपचालन किया गया उसका नाम था मिस मकाऊ और उसका संबंध कैथे पैसेफ़िक एयरवेज़ से था। यह विमान मकाऊ के हवाई अड्डे से हांगकांग जा रहा था कि उड़ान के तुरंत बाद एक गुट ने जिसका नेतृत्व वुंग यूमीन नामक एक व्यक्ति कर रहा था, इस विमान का अपचालन कर लिया किन्तु विमान के पायलट ने अपचालकों का आदेश मानने से इन्कार कर दिया जिस पर अपचालकों ने गोली चला दी। परिणाम स्वरूप विमान नष्ट हो गया और इस घटना में वुंग यूमीन जीवित बच गया। आरंभ में विमान के नष्ट होने को एक साधारण हवाई घटना समझा गया किन्तु जब जहाज़ के मल्बे से गोलियां बरामद हुई तो पुलिस ने जांच आरंभ किया। अपचालकों का मुखिया वुंग यूमीन जिस अस्पताल में भर्ती था पुलिस ने उसके बिस्तर के पास वाले बिस्तर पर एक जासूस को रोगी बना कर लेटा दिया जिसने वुंग यूमीन से मित्रता करके बहुत चतुराई से अपचालन की घटना का विवरण मालूम कर लिया और संसार में पहले विमान अपचालक की गिरफ़्तारी हुई।

 

16 जून सन 1963 ईसवी को सोवियत संघ की पहली महिला अंतरिक्ष यात्री वैलेन्टीना टशकोवा ने वेस्टोक-6 नामक अंतरिक्ष यान में अपनी पहली अंतरिक्ष यात्रा आरंभ की। अंतरिक्ष यात्रा पूरी करके वे उस समय लौटीं जब सोवियत संघ के दूसरे अंतरिक्ष यात्री बीकोफ़िस्की पृथ्वी का चक्कर काट रहे थे। टशकोवा संसार के पहले पुरुष अंतरिक्ष यात्री यूरी गैगरिन के दो वर्ष बाद अंतरिक्ष में गयी थीं। टशकोवा ने 70 घंटे और 50 मिनट में पृथ्वी के चारों ओर 48 बार चक्कर काटे।

 

***

27 खुर्दाद सन 1358 हिजरी शम्सी को ईरान की इस्लामी क्रान्ति के संस्थापक हजरत इमाम खुमैनी ने ईरान की स्वाधीनता और आत्मनिर्भरता तथा गांवों से गरीबी के सफाये के लिए जेहादेसाज़न्देगी अर्थात निर्माण संघर्ष संगठन के गठन का आदेश दिया। इस आदेश के जारी होते ही जनता के विभिन्न वर्गो के लोग विशेषकर छात्र एवं विद्यार्थी सब के सब देश के पिछड़े हुए क्षेत्रों के विकास के लिए संगठित हो गये। इसके परिणाम स्वरुप देश के विभन्न क्षेत्रों की स्थिति पूर्णत: बदल गयी। इस संगठन ने थोपे गये युद्ध के दौरान देश की संप्रभुता और अखंडता की रक्षा में भी सराहानीय भूमिका निभाई। इस संगठन ने इसी प्रकार ईरान तथा कुछ अफ़्रीक़ी देशों जैसे तन्ज़ानिया घाना और ज़िम्बाब्वे में हस्तकला उद्योग, कृषि, पशुपालन, पुल़-निर्माण प्राकृतिक स्रोतों और दसियों अन्य क्षेत्रों में सफल सक्रियता दिखाई है। यह संगठन सन 1362 हिजरी शम्सी में एक मंत्रालय में परिवर्तित हो गया और सन 1379 में कृषि मंत्रालय में इसका विलय हो गया।

 

***

24 शव्वाल सन 749 हिजरी क़मरी को मुसलमानों के प्रसिद्ध लेखक, पवित्र क़ुरआन के व्याख्याकार, हदीसों के ज्ञानी और धर्मशास्त्री इब्ने लबान का स्वर्गवास हुआ। वे 679 हिजरी क़मरी में दमिशक़ में जन्मे थे और उनका बचपना उनके पैतृक स्थान पर गुज़रा। उन्होंने अपने समय के सबसे विख्यात धर्मगुरूओं से धर्मशास्त्र, उसूले फ़िक़्ह और हदीस का ज्ञान प्राप्त किया। इब्ने लबान को शेर कहने में भी दक्षता प्राप्त थी । उन्होंने पढ़ाने और उपदेश देने के अतिरिक्त पवित्र क़ुरआन की व्याख्या भी की। उनकी पुस्तकों में केवल पवित्र क़ुरआन की व्याख्या ही मौजूद है।

 

24 शव्वाल सन 211 हिजरी क़मरी को यमन के मुसलमान इतिहासकार और विद्वान अब्दुर्रज़्ज़ाक़ का 85 वर्ष की आयु में निधन हुआ। उन्होंने बहुत से लोगों का प्रशिक्षण किया। उन्होंने क़ुरआन की आयतों की व्याख्या भी की है।