गुरुवार - 2 जुलाई
2 जुलाई सन 1889 ईसवी को ब्राज़ील में एक शांत विद्रोह के बाद राजशाही शासन व्यवस्था का समापन हुआ और लोकतांत्रिक शासन व्यवस्था की स्थापना हूई।
1698, ब्रिटेन के थॉमस सेवरी ने पहले व्यवसायिक स्टीम इंजन का पेटेंट हासिल किया।
1897, इतालवी वैज्ञानिक मार्कोनी ने लंदन में रेडियो का पैटेंट कराया।
1916, भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण की स्थापना हुई।
1972, आज ही के दिन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और पाकिस्तान के राष्ट्रपति ज़ुल्फिकार अली भुट्टो ने शिमला समझौते पर हस्ताक्षर किए थे।
1990, सउदी अरब में मक्का से मिना की ओर जाने वाली सुरंग में भगदड़ मचने से 1,426 हज यात्रियों की मौत हो गई।
2001, फास्ट एंड फ्यूरियस सीरिज़ की पहली फिल्म रिलीज़ हुई थी।
इस देश के अंतिम नरेश पेड्रो द्वितीय थे जिन्होंने देश में बहुत से सुधार करने का प्रयास किया। उन्होंने सन 1888 में दास प्रथा को समाप्त कर दिया जिसके कारण ज़मींदार उन्से अप्रसन्न हो गये जो पहले उनके समर्थक थे। दूसरी ओर देश में लोकतंत्र की स्थापना का आंदोलन बहुत तेज़ हो गया जिसके बाद पेड्रो ने बिना किसी प्रतिरोध के सत्ता छोड़ दी और देश में लोकतांत्रिक व्यवस्था सथापित हो गयी।
2 जुलाई सन 1961 को अमरीका के विख्यात लेखक अर्नेस्ट हेमिंग्वे का निधन हुआ। वे सन 1899 में जन्मे और उन्होंने कुछ समय तक ब्रिटेन और फ़्रांस में पत्रकारिता की। हेमिंग्वे को सरल भाषा में छोटी कहानियों का जनक कहा जाता है। वे सन 1954 में साहित्य का नोबल पुरुस्कार प्राप्त करने में सफल हुए। वृद्ध और समुद्र, सशस्त्र विदा आदि उनकी रचनाओं के नाम हैं।
2 जुलाई सन 1976 ईसवी को उत्तरी और दक्षिणी वियतनाम एक बार फिर आपस में मिलकर एक देश बन गये और हनोई नगर को इस देश की राजधानी घोषित किया गया।
विदेशी हस्तक्षेप के कारण यह देश सन 1954 में दो भागों में बंट गया था।
***
12 तीर सन 1349 हिजरी शम्सी को विख्यात मुसलमान धर्मगुरु और मुल्यवान पुस्तक अल्ग़दीर के लेखक अल्लामा अब्दुल हुसैन अमीनी का निधन हुआ। वे सन 1281 हिजरी शम्सी में ईरान के तबरेज़ नगर में एक धार्मिक परिवार में जन्में और उनका बचपन भी वहीं बिताया। आरंभिक शिक्षा प्राप्ति के बाद उन्होंने उच्चस्तरीय शिक्षा के लिए इराक़ के पवित्र नगर नजफ़ का रुख किया और वहॉं शैख़ अब्दुल करीम हाएरी तथा मिर्ज़ा मोहम्मद हुसैन नाईनी जैसे महान धर्मगुरुओं की सेवा में उपस्थित होकर ज्ञान के उच्चतम चरणों को पार किया। उन्होंने अपनी विख्यात पुस्तक अलग़दीर को रचना के लिए भारत, सीरिया, मिस्र, इराक़ आदि देशों की यात्रा की। ताकि विभिन्न स्रोतों का अध्ययन करके सही बात को अपनी पुस्तक में लिख सकें।
12 तीर सन 1367 हिजरी शम्सी को ईरान का एक यात्री विमान, दक्षिणी ईरान के बंदर अब्बास नगर से दुबई की उड़ान के समय, फ़ार्स की खाड़ी के उपर प्रक्षेपास्त्रिक आक्रमण का निशाना बन गया। यह विमान पूरी तरह अपने सही मार्ग पर आगे बढ़ रहा था कि फ़ार्स खाड़ी में तैनात अमरीकी युद्धपोत विनसेन्स से प्रक्षेपास्त्र दागा गया जिसके परिणाम स्वरुप इस यात्री विमान पर सवार 298 लोग मारे गये। अमरीका ने सारे अंतर्राष्ट्रीय नियमों और क़ानूनों की अन्देखी करते हुए यह अमानवीय अपराध किया और इसके औचित्य के लिए उल्टे सीधे तर्क दिए और इस घटना को साधारण बताने का प्रयास किया। तथा इस युद्धपोत के कैपटन को पुरुस्कृत करके अपने इस अपराध का औपचारिक रुप से समर्थन भी कर दिया।
***
10 ज़ीक़ादा सन 389 हिजरी क़मरी को ईरान में सामानी शासन श्रृंखला का 128 वर्षीय सत्ताकाल समाप्त हुआ। इस श्रृंखला का अंत एक तुर्क दास ने किया जिसका नाम ईलक ख़ान था। सामानी शासकों ने अपने काल में देश में ज्ञान और शिक्षा के प्रसार के लिए व्यापक प्रयास किये इस प्रकार उनके अधीन क्षेत्रों में ज्ञान एवं शिक्षा के कई केंद्र खुले।
10 ज़ीक़ादा सन 826 हिजरी क़मरी को सीरिया के दमिश्क़ नगर में प्रसिद्ध गणितज्ञ व खगोल शास्त्री सिब्ते मारदीनी का जन्म हुआ। उन्होंने कई महत्वपूर्ण पुस्तकें लिखी हैं। बहुत से इतिहासकारों ने मारदीनी की पुस्तकों की संख्या 42 बताती बताई हैं।