शनिवार - 4 जुलाई
4 जुलाई सन 1776 ईसवी को अमरीका के तत्कालीन 13 राज्यों के प्रतिनिधियों ने फिलाडेल्फिया नगर में इस देश की स्वतंत्रता के घोषणा पत्र पर हस्ताक्षर किये।
1776, अमरीकी स्वतन्त्रता की घोषणा।
1914, बर्दुन का युद्ध समाप्त हो गया।
1996, रूस के राष्ट्रपति बोरिस येल्तसिन फिर से चार वर्ष के लिए राष्ट्रपति चुने गए।
1997, अमरीकी यान 'सोजर्नर' मंगल ग्रह पर पहुँचा।
1998, जापान ने मंगल ग्रह के बारे में जानकारी हासिल करने के लिए 'प्लेनेट-बी' नामक अपना पहला अंतराग्रहिक मिशन भेजा।
1998, ब्रिटेन के एक पावरबोट 'द केवल एंड वायरलेस एडवेंचर' ने 74 दिन 20 घंटे 38 मिनट में पृथ्वी की परिक्रमा कर सबसे तेज विश्व भ्रमण का रिकार्ड बनाया।
2001, भारत ने पाकिस्तान के बंदी नागरिकों को रिहा किया।
2003, पाकिस्तान में शिया मस्जिद में हुए बम धमाके में 44 लोग मारे गये।
2005, आस्ट्रेलिया में डॉल्फ़िन की एक नई प्रजाति स्नबफ़िन का पता लगाया गया।
2008, लगभग आठ साल बाद चीन और ताईवान के बीच सीधी विमान सेवा शुरु हुई। पहला विमान ताइवान के तायोयुआन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरा।
हज़ारों वर्ष से रेडइंडियन्स अमरीका में रहे थे यहॉ तक कि 15 वीं ईस्वी शताब्दी के अंत में योरोपियों ने इस भूमि पर क़दम रखा। योरोपीय देशों ने अमरीका के किसी न किसी भाग को अपने अधिकार में ले लिया। धीरे धीरे अमरीका की ओर योरोपियों का पलायन बढ़ता गया और वे अमरीका में अपने खेतों और कारखानों में काम करने के लिए बहुत से काले दासों को अपने साथ ले गये।
18वीं ईसवी शताब्दी के आरंभ से अमरीका में स्वधीनता संघर्ष छिड़ा।
पलायन करके अमरीका पहुँचने वालों ने ब्रिटेन की सेना की सहायता से फ्रांस की सेना को अमरीका से बाहर निकाल दिया और कुछ समय बाद वे ब्रिटेन के विरुद्ध भी उठ खड़े हुए। और सन 1775 से दोनों पक्षों के बीच युद्ध आरंभ हो गया। 1778 में ब्रिटेन को पराजय हुई और व्यवहारिक रुप से उसने अमरीका की स्वतंत्रता को स्वीकार कर लिया। 19वीं शताब्दी में अमरीका की स्थिति मज़बूत हुई उन्नीसवी शताब्दी के अंतिम वर्षो से इस देश ने वर्चस्ववादी नीतियां अपना लीं। और विशेषकर द्वितीय विश्व युद्ध के बाद इस देश ने दूसरे देशों के मामलों में हस्तक्षेप और दूसरे क्षेत्रों पर अतिक्रमण आरंभ कर दिया जो अब तक जारी है।
4 जुलाई सन 1848 ईसवी को फ्रांसवा शातेब्रेयां नामक फ़्रांसीसी शायर का निधन हुआ। वे सन 1768 ईसवी में उनका हुआ जन्में और शिक्षा प्राप्ति के बाद उन्होंने कुछ समय अमरीका और कुछ समय ब्रिटेन में बिताया वे फ़्रांस की क्रान्ति और नेपोलियन बोनापार्ट के समर्थकों में नही थे उन्होंने फ़्रांसीसी साहित्य की सराहनीय सेवा की है।

4 जूलाई सन 1946 ईसवी को द्वीप समूह फिलीपीन को अमरिका से स्वतंत्रता मिली। स्पेन की सरकार के पिटठु पुर्तग़ाली खोजकर्ता माज़लान ने 1521ईसवी में पहले योरोपीय के रुप में इस भूमि पर क़दम रखा। इसके 50 वर्ष बाद स्पेन ने फिलीपीन पर अपना क़दम जमा लिया जो तीन शताब्दियों तक जारी रहा। बाद में फिलीपीन में स्वतंत्रता संग्राम की भावनाएं उभरीं दूसरी ओर अमरीकी युद्धपोतों ने स्पेन की सेना पर आक्रमण किया जिसके परिणाम स्वरूप स्पेन ने 12 लाख डॉलर में फिलीपीन को अमरीका के हाथों बेंच दिया। इसके बावजूद फिलीपीन की जनता ने स्वतंत्रता के लिए संघर्ष जारी रखा और सन 1941 ईसवी में द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान जापान ने इस पर अधिकार कर लिया किंतु युद्ध के अंत में अमरीका ने पून: इसे हथिया लिया अंतत: सन 1946 में यह देश स्वतंत्रता प्राप्त करने में सफल हुआ।

***
14 तीर सन 1361 हिजरी शम्सी को ईरान के तीन राजनयिक और एक पत्रकार का लेबनान की राजधानी बैरुत से 40 किलोमीटर उत्तर में फ़लांजिस्ट दल के लड़ाकों ने अपहरण कर लिया। उस समय ज़ायोनी सेना ने लेबनान पर आक्रमण किया था और फ़लांजिस्ट दल इस शासन से निकट सहयोग कर रहा था। आरंभ में कहा गया कि बैरूत में ईरान के प्रभारी राजदूत सैयद हसन मूसवी और उनके साथ अपहरिन लोग मार डाले गये हैं किंतु प्रमाणों और साक्ष्यों से पता चला कि वे ज़ायोनी शासन की जेल मे हैं। इस्लामी गणतंत्र ईरान के कई प्रयासों के बाद भी ज़ायोनी शासन ने ईरानी जनयिकों को नहीं लौटाया है। अंतर्राष्ट्रीय संगठनों ने भी इस संदर्भ में विशेष सहायता नहीं की है।