Jul ०७, २०१६ ०७:२३ Asia/Kolkata

7 जुलाई स 1898 ईसवी को आज़ेन्शटाइन नामक रुसी फिल्म निर्देशक का जन्म हुआ।

1854, भारतीय स्वतंत्रता सेनानी मोहम्मद बरकतुल्लाह का जन्म हुआ।

1998, पं. विश्वमोहन भट्ट को सं.रा. अमरीका का प्रतिष्ठित व्यक्ति सम्मान मिला।

1999, फ़्रांसीसी वैज्ञानिकों द्वारा पेचिस के नये टीके की खोज की गई।

2007, अमरीका के दूरसंचार उपग्रह डायरेक्ट वी-10 को रूस के प्रोटान-एम रॉकेट द्वारा प्रक्षेपित किया गया।

2008, अफ़ग़ानिस्तान की राजधानी काबुल में भारतीय दूतावास पर हुए हमले में 41 लोग मारे गये।

2011, उर्दू भाषा के प्रसिद्ध लेखक व शायर अब्दुल क़वी देसनावी का निधन हुआ।

उन्होंने सन 1924 ईसवी में पहली फिल्म का निर्देशन किया जिसके नाम का हिंदी अनुवाद हड़ताल है। उनकी फिल्मों ने विश्व फिल्म जगत में एक क्रान्ति उत्पन्न की।

उन्होंने ही पहली बार मांटेज की कला द्वारा फिल्म के विभिन्न चित्रों से कोई विशेष बात दर्शकों तक पहुँचाने में सफलता प्राप्त की। अक्तूबर, जीवन का अंत और नया पुराना उनकी दूसरी विख्यात फिल्मों के नाम हैं।

 

 

7 जुलाई सन 1926 ईसवी को ब्रिटेन के पूर्वी मामलों के विशेषज्ञ एडवर्ड ब्राउन का निधन हुआ। वे सन 1862  ईसवी में जन्में ओर कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय में उन्होंने पूर्वी देशों की भाषाओं की शिक्षा दी। उन्हें तुर्की अरबी और फार्सी भाषाओं में दक्षता प्राप्त थी। वे बहुत दिनों तक ईरान में रहे और इस देश की सामाजिक स्थिति इतिहास तथा साहित्य के बारे में गहन अध्ययन किया। और ईरानी साहित्य का इतिहास तथा एक वर्ष ईरानियों के साथ नामक दो पुस्तकें लिखीं। ईरानियों की क्रान्ति नामक पुस्तक भी उनकी दूसरी रचानाओं में है।

इसी प्रकार उन्होंने फ़ार्सी भाषा की महत्वपूर्ण पुस्तकों का अंग्रेज़ी भाषा में अनुवाद किया।

एडवर्ड ब्राउन

7 जुलाई सन 1978 ईसवी को ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप के पूर्वोत्तरी द्वीपसमूह सोलोमन को स्वतंत्रता मिली।

सन 1567 ईसवी में योरोपियों ने इस द्वीप समूह की खोज की। सन 1885 ईसवी को जर्मनी ने  इस क्षेत्र पर अपने स्वामित्व का दावा कर दिया। और इन द्वीपों पर अपना अधिकार स्थापित कर लिया। किंतु इसके एक दशक बाद ब्रिटेन ने इस द्वीप समूह को अपने अधिकार में कर लिया। द्वितीय विश्व युद्ध के बाद से इस क्षेत्र की स्थानीय जनता ने ब्रिटिश साम्राज्य के विरुद्ध आंदोलन आरंभ किया और अंतत: 

सन 1978 ईसवी को इस क्षेत्र को स्वतंत्रता मिली।

सोलोमन द्वीप समूह का क्षेत्रफल 29 हज़ार वर्ग किलोमीटर है जो विभिन्न द्वीपो से मिलकर बने छोटे देशों में गिना जाता है। यह देश ऑस्ट्रेलिया देश के पूर्वीत्तर में प्रशांत महासागर में स्थित है।

 

***

17 तीर सन 1364 हिजरी शम्सी को ईरान के संघर्षकर्ता और परिश्रमी धर्मगुरु आयतुल्लाह रब्बानी अमलशी का निधन हुआ। वे सन 1313 हिजरी शम्सी में ईरान के पवित्र नगर कुम में एक धार्मिक घराने में जन्में थे और इसी शहर में उन्होंने धार्मिक शिक्षा आरंभ की। इस महान धर्मगुरु ने इस्लाम और इस्लामी मान्यताओं की रक्षा और प्रचार के लिए निरंतर प्रयास किया रहे। वे ईरान में इस्लामी शासन व्यवस्था की स्थापना के लिए इमाम ख़ुमैनी के दूसरे साथियों के साथ प्रत्यन्तशील रहे और उन्होंने एक क्षण के लिए भी अपना प्रयास नहीं रोका। शाही शासन के दौरान उनका जीवन संघर्ष या फिर जेलों में ही बीता । अपनी आयु के अंतिम वर्षों में ईरान की उच्च सरकारी समिति शूराए निगहबान के सदस्य रहे।

 

***

15 ज़ीक़ादा सन 500 हिजरी क़मरी को मुस्लिम विद्वान इब्ने फ़ाखिर का बग़दाद नगर में निधन हुआ। उन्होंने युवावस्था में मक्का और यमन की कई यात्राएं कीं तथा वहॉ के वरिष्ठ धर्मगुरुओं से शिक्षा ली और स्वयं भी बड़े विद्वान बन गये। उन्हें साहित्य से भी बहुत लगाव था।

 

15 ज़ीक़ादा सन 1276 हिजरी क़मरी को ईरान के विख्यात धर्मगुरु आयतुल्ला मिर्ज़ा हुसैन नाईनी का जन्म हुआ। उन्होंने पहले ईरान और फिर इराक़ के नजफ़ नगर में धार्मिक ज्ञान प्राप्त किया। उन्हें धार्मिक विषयों के साथ ही गणित, दर्शनशास्त्र आदि विषयों का भी व्यापक ज्ञान था। उन्होंने अत्याचारी शासकों के बारे में तंबीहुल उम्मा नामक विख्यात पुस्तक लिखी है।