मंगलवार- 21 जुलाई
21 जुलाई सन 1884 को लॉर्ड्स के मैदान पर पहला क्रिकेट टेस्ट मैच खेला गया।
- 21 जुलाई सन 356 ईसा पूर्व को हेरो स्ट्रैटस ने अपनी प्रसिद्धि के लिए प्राचीन विश्व के सात आश्चर्यों में शामिल आर्टिमिस के उपासना स्थल में आग लगा दी।
- 21 जुलाई सन 1658 को औरंगज़ेब ने अपने अनौपचारिक राज्याभिषेक का जश्न मनाया।
- 21 जुलाई सन 1822 ईसवी को फ़्रांस के विख्यात रसायनशास्त्री केन्ट क्लोड लुईस गर्टले का निधन हुआ।
- 21 जुलाई सन 1831 को बेल्जियम ने नीदरलैंड से स्वतंत्रता हासिल की और लियोपोल्ड प्रथम राजा बने।
- 21 जुलाई सन 1883 को कोलकाता में भारत के पहले सार्वजनिक थिएटर, स्टार थिएटर की शुरुआत हुई।
- 21 जुलाई सन 1884 को लॉर्ड्स के मैदान पर पहला क्रिकेट टेस्ट मैच खेला गया।
- 21 जुलाई सन 1906 को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पहले अध्यक्ष व्योमेश चंद्र बनर्जी का निधन हुआ।
21 जुलाई सन 1822 ईसवी को फ़्रांस के विख्यात रसायनशास्त्री केन्ट क्लोड लुईस गर्टले का निधन हुआ। वह सन 1748 ईसवी में जन्मे और उन्होंने अपनी पूरी आयु रसायनशास्त्र के अध्ययन और अनुसंधान कार्य में बिताई वह वस्तुओं को रंग विहीन बनाने की क्लोरीन की विशेषता का पता लगाने में सफल हुए उन्होंने इस रसायनिक पदार्थ का प्रयोग रंगे हुए कपड़ों को सफेद करने के लिए किया उन्होंने कुछ दूसरे रसायन पदार्थों के बारे में भी मूल्यवान अनुसंधान किये हैं।
21 जुलाई सन 1888 ईसवी को ब्रिटेन के आविष्कारक डनलप ने टायर और दयुब का ठोस पहिया तैयार किया जिससे परिवहन साधनों की गति बढ़ी।

21 जुलाई सन 1954 ईसवी को फ्रांस और वियतनाम के मध्य जनेवा कॉन्फ्रेन्स के समापन पर युद्ध विराम समझौते पर हस्ताक्षर हुए इस समझौते ने चीन और भारत में फ़्रांस के साम्राज्य का अंत कर दिया। मई सन 1954 में वियतनाम में फ़्रांस के सुदृढ़ दुर्ग दिएन बिएन पर वियतनामी सेना का अधिकार हो जाने के बाद यह समझौता हुआ किंतु जनेवा कॉन्फ्रेन्स में जिसमें फ़्रांस अमरिका ब्रिटेन चीन सोवियत संघ और वियतनाम के नेता उपस्थित थे जब समझौता हुआ तो इसमें वर्ष 1956 तक वियतनाम के अस्थायी विभाजन की बात भी अमरीका के दबाव के चलते शामिल कर दी गई।
इस समझौते में कहा गया था कि वियतनाम से विदेशी सेनाएं निकल जाएंगी किंतु अमरीका ने उल्टे वियतनाम की जनता से लड़ने के लिए अपनी सेनाएं क्षेत्र में भेजीं और उत्तरी व दक्षिणी वियतनाम के विलय के मार्ग में बाधाएं खड़ी कर दीं। वर्षों तक फ़्रांसीसी साम्राज्यवाद के विरुद्ध लड़ने वाले वियतनामी जियाले इस के बाद अमरीकी वर्चस्ववाद के विरुद्ध संघर्षरता रहे उन्होंने दो दशकों के संघर्ष के बाद अमरीका को पराजित कर दिया और वियतनाम के दोनों भाग 1975 में एक बार फिर आपस में मिल गए।

***
31 तीर सन 1162 हिजरी शम्सी को रूस के ज़ार शासन ने फ़ार्स की खाड़ी के जल तक पहुँचने के पीटर महान के सपने को साकार करने के परिप्रेक्ष्य में जॉर्जिया को ईरान से अलग करने हेतु पहला क़दम उठाया। उन्होंने जॉर्जिया के शासक आराक्ली ख़ान के साथ एक गुप्त समझौता किया। गव्रिग्यूसिक के नाम से प्रसिद्ध इस समझौते के अनुसार जॉर्जिया रुस के अधीन हो गया और उस को ईरान तथा उसमानी शासन के साथ संबंध रखने से मना कर दिया गया। इसके बदले में रुस ने जॉर्जिया के शासक के समर्थन का वचन दिया और अपनी सेना, जॉर्जिया भेज दी। इस समझौते पर ईरान में सार्वजनिक स्तर पर अप्रसन्नता व्यक्त की गई किंतु आंतरिक झड़पों में व्यस्त ईरानी शासक नादिर शाह अफ़शार के उत्तराधिकारियों ने इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दिखाई।
***
जिक़ादा महिने की अंतिम तारीख़ अर्थात आज के दिन सन 220 हिजरी क़मरी को पैग़म्बरे इस्लाम के पोत्र इमाम मोहम्मद तक़ी अ शहीद हुए। अत्याधिक दान दक्षिणा की विशेषता के कारण उन्हें जवाद कहा जाने लगा जिसका अर्थ होता है। इमाम जवाद अ 195 हिजरी क़मरी के रमज़ान महीने में जन्मे थे और अपने पिता की शहादत के बाद मानव समाज के मार्गदर्शन का ईश्वरीय दायित्व संभाला। इमाम मोहम्मद तक़ी अ के काल में इस्लामी विचारों और शिक्षाओं का बड़ा प्रचार प्रसार हुआ। विश्व के कोने कोने से लोग ज्ञान प्राप्ति के लिए मदीना नगर जाते। शिक्षा दीक्षा एंव प्रशिक्षण तथा तत्कालीन सरकार की मानवता विरोधी नीतियों का पर्दाफाश करना आदि इमाम जवाद अ की सांस्कृतिक धार्मिक राजनैतिक एवं ज्ञान संबंधी गतिविधियां थीं। तत्कालीन अब्बासी शासक मोतसिम को इमाम की यह गतिविधियां एक ऑख नही भाती थीं वो इमाम का कटटर शत्रु बन गया था। उसने इमाम की गतिविधियों का अंत करने के लिए उन्हे आज ही के दिन शहीद करवा दिया।