गुरुवार- 23 जुलाई
अमेरिका के विलियम ऑस्टिन बर्ट ने 1829 में टाइपोग्राफ का पेटेंट कराया था, जिसने टाइपराइटर की नींव रखी।
सरहिंद में सिकन्दर सूरी को हराकर मुग़ल शासक हुमायूं 23 जुलाई 1555 को दिल्ली पहुंचा।
नेपोलियन में मिस्र में एलेक्जेंडि्रया पर 23 जुलाई 1798 को क़ब्जा किया।
हवाई में पहली टेलीफोन और टेलीग्राफ लाईन 23 जुलाई 1877 को बिछायी गयी।
गणितज्ञ, दार्शनिक और उग्र राष्ट्रवादी बाल गंगाधर तिलक का जन्म 23 जुलाई 1856 को हुआ था।
अंतर्राष्ट्रीय जिम्नास्टिक संघ ने 1881 में खेल परिसंघ की स्थापना की। यह विश्व का सबसे पुराना खेल परिसंघ है।
ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित प्रसिद्ध बांग्ला साहित्यकार ताराशंकर बंद्योपाध्याय का जन्म 23 जुलाई 1898 को हुआ था।
मोटर कंपनी फोर्ड ने 1903 में अपनी पहली कार बेची।
चार्ल्स इ मेंसियस द्वारा मलाइबरफ संकु (आइसक्रीम कोण) की खोज 1904 में की गई।
प्रसिद्ध क्रांतिकारी शहीद चंद्रशेखर आजाद का जन्म 23 जुलाई 1906 को हुआ था।
आर्क्ड्यूक फ्रांसिस फर्डिनेंड की हत्या के बाद आस्ट्रीया-हंगरी ने 1914 में सर्बिया को अल्टीमेटम दिया। इसी के बाद प्रथम विश्व युद्ध शुरु हो गया।
इथोपियाई सम्राट हेल सलासी-1 का जन्म 1916 में हुआ।
ब्रिटेन के कब्जे वाले पूर्वी अफ्रीका का नामकरण 23 जुलाई 1920 में केन्या किया गया और इसे ब्रिटिश उपनिवेश बना दिया गया।
भारत में नियमित रेडियो प्रसारण की शुरुआत 1927 में मुंबई से हुई।
इटली में फासीवादी सरकार ने 1929 में विदेशी शब्दों के प्रयोग पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया।
मिश्र में 1952 को क्रांति हुई। मुहम्मद नाज़िर के नेतृत्व में कुछ युवा सैनिकों ने विद्रोह कर बादशाह फारुक़-1 का शासन समाप्त कर उसे देश से बाहर निकाल दिया।
हिटलर ने 23 जुलाई 1942 में स्टैलिनग्राद पर क़ब़ाजा करने का आदेश जारी किया। 1944 अमेरिकी की सेना ने इटली के पीसा पर क़ब्ज़ा किया।
अँग्रेज़ क्रिकेट खिलाड़ी ग्रेन ऐलेन गूज का जन्म 1953में हुआ।
ग्रीस का सैन्य शासन 1974 को ख़त्म हो गया और पूर्व प्रधानमंत्री कौन्सटैनटिन कारमनालिस को दोबारा सत्ता संभालने का न्यौता दिया गया।
हंगरीयन महिला शतरंज खिलाड़ी ज्यूरिथ पोलगाँव का जन्म 1976 में हुआ।
आज ही के दिन 1983 में शुरू हुए तमिल टाइगर्स के नाम से विख्यात एलटीटीई विद्रोहियों और श्रीलंका सरकार के बीच 26 सालों तक चले गृहयुद्ध में हज़ारों जानें गईं।
संयुक्त राष्ट्र संघ अमेरिका ने 1998 में सात भारतीय वैज्ञानिकों को देश छोड़ने के लिए आदेश दिया।
व्यापक घोषणाओं के साथ नागो में हुए समूह-8 का 26वाँ शिखर सम्मेलन 2000 को सम्पन्न हुआ।
मिस्र के शर्मअश्शैख़ और नामा बे के कुछ होटलों में 2005 को हुए बम विस्फोटों से लगभग 100 लोग मारे गये।
नेपाल के प्रधानमंत्री गिरिजा प्रसाद कोइराला ने 2008 में नव निर्वाचित राष्ट्रपति रामबरन यादव को अपना इस्तीफ़ा सौंपा।
नॉर्वे की राजधानी ओस्लो में 2011 को हुए बम विस्फोट और शहर के बाहर स्थित द्वीप युवा शिविर पर गोलीबारी की घटनाओं में 92 लोगों की मौत हो गई।
अमेरिका के नेतृत्व वाली नाटो सेना ने 2011 में पूर्वी अफगानिस्तान में एक सैन्य कार्रवाई में 50 घुसपैठियों को मार गिराने का दावा किया।
23 जुलाई सन 1798 ईसवी को मिस्र के क़ाहेरा नगर में नेपोलियन की सेनाएं प्रविष्ट हुईं और यह नगर फ्रांसीसी सेना के नियंत्रण में चला गया इस प्रकार मिस्र में "ममालीक शासन श्रंखला" का अंत कर दिया गया। नेपोलियन की सेना ने आधुनिक शस्त्रों और चालों का प्रयोग करते हुए इसकंदरिया बंदरगाह पर नियंत्रण कर लेने के बाद मिस्र की राजधानी क़ाहेरा की ओर प्रगति की। क़ाहेरा के शासक मुराद बेग ने अपनी सेना के साथ नगर के बाहर मोर्चा बनाया। जब नेपोलियन की सेना उस स्थान पर पहुंची तो ज़ोरदार लड़ाई हुई। इस लड़ाई में भी नेपोलियन की सेना अपने आधुनिक शस्त्रों के चलते जीत गई।
23 जुलाई सन 1798 ईसवी को स्वीज़रलैंड के इतिहासकार और लेखक जूलियो ब्रान्डन्सन का जन्म हुआ। उन्होंने शिक्षा प्राप्ति के बाद इतिहास के बारे में अनुसंधान आरंभ किया। उन्होंने कई पुस्तकें लिखीं जिनमें युद्ध भड़कने के कारण और युरोप का इतिहास आदि का नाम लिया जा सकता है । वर्ष 1963 में उनका निधन हुआ।
23 जुलाई सन 1999 ईसवी को मोरक्को के राजा हसन द्वितीय का निधन हुआ। वे सन 1929 में जन्मे थे। मोरक्को को स्वतंत्रता मिलने के पांच वर्ष बाद सन 1961 में उन्होंने शासन संभाला। हसन द्वितीय पर उनके शासनकाल में कई बार जानलेवा आक्रमण हुए किंतु हर बार वे बच गए। वह एक अत्याचारी शासक थे जो अपने विरोधयों को कुचल देने में विश्वास रखते थे। इसीलिए मोरक्को के लोग उनसे बहुत नाराज़ थे।

23 जुलाई 1829 को टाइप करने वाली पहली मशीन का पंजीकरण किया गया। 23 जुलाई 1829 को अमरीका के विलियम बर्ट ने मिशगन राज्य में पहला टाइप राइटर पंजीकृत करवाया। इसके बाद विलियम बर्ट द्वारा बनाए गए किसी टाइप की ओर कोई संकेत नहीं मिलता है, यहां तक कि 1860 में अमरीका के डी.एल.शोल्ज़, कार्लोस ग्लिडेन, तथा एस. डब्ल्यू . ने जिस यंत्र का आविष्कार किया वह व्यवहारयोग्य सर्वप्रथम यंत्र सिद्ध हुआ। इसके सुधारे हुए रूप से हाथ की लिखावट की तुलना में कहीं अधिक शीघ्र छापा जा सकता था। इस मशीन में कई सुधार किए गए और अंत में इसके विकास और निर्माण का अधिकार इलियन नगर के ई. रेमिंगटन ऐंड संस को मिला। सन 1874 से यह यंत्र बाज़ार में बिकने लगा और इसका नाम रेमिंगटन रख दिया गया।

***
2 मुरदाद सन 1342 हिजरी शम्सी को ईरान के तानाशाही शासन के सुरक्षा बलों द्वारा इमाम ख़ुमैनी की गिरफ़्तारी के बाद, क़ुम , मशहद और अन्य ईरानी नगरों से धर्मगुरु तेहरान रवाना हुए और उन्होंने पत्र लिखकर इमाम ख़ुमैनी की आज़ादी की मांग की। इमाम ख़ुमैनी की गिरफ्तारी के बाद बढ़ते विरोध प्रदर्शनों के कारण इमाम ख़ुमैनी को जेल से निकाल कर एक घर में रखा गया किंतु वहां पर भी उन पर कड़ा पहरा था और उन्हें वास्तव में उस घर में नज़रबंद कर दिया गया था और बाहरी दुनिया से उनका कोई संपर्क नहीं था किंतु ईरान के तानाशाह के इस फैसले से भी उसे कुछ फ़ायदा नहीं हुआ बल्कि प्रदर्शन जारी रहे जिसके बाद शाह की सरकार ने इमाम ख़ुमैनी को ईरानी जनता से दूर करने के लिए उन्हें तुर्की और एक साल बाद इराक़ भेज दिया।