सादिक आज़मी
-
،आदाब
،आदाब कार्यक्रम पत्र संसार मे इस बार पत्रों की संख्या कम देखने को मिली
،आदाब कार्यक्रम पत्र संसार मे इस बार पत्रों की संख्या कम देखने को मिली, कारण स्पष्ट है इसमें अन्य रिपोर्ट का शामिल किया जाना, बिला शुबा आपने विश्व स्तर पर नए कीर्तिमान से लैस पुल के विषय में बताया जो हमारे ञान में वृद्धि का स्रोत है पर आप अच्छी तरह जानते है कार्यक्रम पत्र संसार श्रोताओं का मंच है और इसमें सिर्फ और सिर्फ श्रोताओं की प्रतिक्रियाओं को स्थान मिलना चाहिए, सांस्कृतिक, राजनैतिक, सामाजिक, ऐतिहासिक, पर्यावरण, खेलों,एवं धार्मिक बातों पर आपकी समीक्षा हम सुनते रहते हैं, आशा है इस ओर आप विशेष ध्यान देगें , इस बार कार्यक्रम में अनिल कुमार द्विवेदी जी से लिया गया साक्षात्कार सुना जिसे उनकी प्रतिक्रिया भी श्रोताओं के पक्ष में थी और आपके कार्यक्रम की निष्पक्षता की सराहना पर थी हम क्लब सदस्य भी अनिल जी एवं चुन्नी लाल जी के विचारों से सहमत हैं, निःसंदेह आपकी समीक्षा सटीक होती है जिसके लिये आप बधाई के पात्र हैं, कमर अब्बास जी और स्वाती जी ने जिस प्रकार पत्रों पर कार्यक्रम में अपने विचार रखे वह भी सराहनीय थे, उनका विशेष धन्यवाद, कार्यक्रम ज़िन्दगी की बहार में युवाओं की भूमिका को बड़े उम्दा तरीके से प्रदर्शित किया गया, ये सत्य है कि किसी भी समाज या देश में युवाओं की भूमिका काफी महत्व रखती है, परिवर्तन का मुख्य बिंदु माने जाने वाले युवाओं पर आपकी समीक्षा बहुत अच्छी लगी, हम आशा करते है भविष्य में इसी प्रकार जवानों की भूमिका पर विश्लेषण कर आप उनकी भूमिका को उजागर करते रहेंगे, धन्यवाद स्वीकार करें एक अच्छी प्रस्तुकि हेतु, प्रेषक