Jan १७, २०१६ १४:४६ Asia/Kolkata
  • ईरान में जहाज़रानी के उद्योग का इतिहास कई हज़ार वर्ष पुराना है।
    ईरान में जहाज़रानी के उद्योग का इतिहास कई हज़ार वर्ष पुराना है।

ईरान में जहाज़रानी के उद्योग का इतिहास कई हज़ार वर्ष पुराना है।


ईरान में जहाज़रानी के उद्योग का इतिहास कई हज़ार वर्ष पुराना है।  प्राचीन शिलालेखों और एतिहासिक प्रमाणों से पता चलता है कि उस काल में ईरानियों ने पानी के जहाज़ से विदेश की यात्राएं की हैं जिनमें भारत और अफ़्रीका का उल्लेख किया जा सकता है।  वर्तमान समय में फ़ार्स की खाड़ी की सक्रिय बंदरगाहों में से एक, बंदर अब्बास नामक बंदरगाह है जो सामान ले जाने और समुद्री व्यापार के लिए विशेष है।  ईरान के पानी के जहाज़ विश्व के हर क्षेत्र में जाते हैं चाहे वह शंघाई का बंदरगाह हो, सिंगापुर और हांगकांग हो या फिर योरोप और अफ़्रीका की बंदरगाहें।  पानी के यह जहाज़ वस्तुओं को विश्व में एक स्थान से दूसरे स्थान ले जाते हैं।  इस्लामी गणतंत्र ईरान की जहाज़रानी में १७० से अधिक विशालकाय पानी के जहाज़ हैं।  यह संख्या मध्यपूर्व में अद्वितीय है।  इस दृष्टि से ईरान की स्थिति क्षेत्र के अन्य देशों की तुलना में श्रेष्ठ है।  ईरान की वलफ़ज्र जहाज़रानी कंपनी के पास सामान ले जाने वाले जहाज़ों के साथ ही यात्री जहाज़ भी हैं।  इस कंपनी के जहाज़, फ़ार्स की खाड़ी में स्थित ईरानी बंदरगाहों से यात्रियों को फ़ार्स की खाड़ी के तटवर्ती देशों में ले जाते हैं।  रामीन और सईद जो मुहम्मद के मित्र हैं वे अपने परिवार के साथ फ़ार्स की खाड़ी में स्थित ईरानी द्वीप कीश की यात्रा पर जाना चाहते हैं।  रामीन की इच्छा है कि मुहम्मद भी इस यात्रा में उसके साथ आए किंतु इस यात्रा पर जाने की हार्दिक इच्छा के बावजूद मुहम्मद अपने कार्य तथा अपनी व्यस्तता के कारण उनके साथ नहीं जा सकता।  श्रोताओ कार्यक्रम में प्रयोग होने वाले शब्दों को ध्यानपूर्वक सुनिए।


 

 

 काश!

ای کاش-

 

लिंगे बंदरगाह

بندر لنگه

 

तुम आओ

تو بیایی

 

कीश द्वीप

جزیره کیش

 

हम जाएंगे

ما خواهیم رفت

 

तुम जानते हो

تو می دانی

 

मैं आऊंगा- मैं आता हूं।

من می آیم

 

मैं आना चाहता हूं।

من دوست دارم بیایم

 

पर्याप्त समय

وقت کافی

 

तुम्हारी यात्रा

سفرتان

 

लंबा खिंचेगा

طول می کشد

 

कुछ दिन

چند روز

 

लगभग

حدود

 

सात दिन

7 روز

 

कार, गाड़ी

ماشین

 

हम जाएंगे

ما می رویم

 

नाव/जलयान

کشتی

 

हम यात्रा करेंगे

ما سفر می کنیم

 

मैं आश्वस्त या विश्वस्त हूं।

مطمئنم

 

तुम्हारा समय अच्छा गुज़रे

به شما خوش می گذرد

 

यह एक मुहावरा है जिसका अर्थ होता है कि मुझे भी याद करलेना।

جای من را هم خالی کنید

 

धन्यवाद

ممنون

 

यात्रा

سفر

 

मैं पसंद करता हूं, मैं चाहता हूं।

من دوست دارم

 

प्रथम

اولین

 

अनुभव

تجربه

 

उच्च

عالی

 

तुम व्यतीत करते हो

شما می گذارید

 

उसी

- - همان

 

हम ले जाएंगे

ما می بریم

 

कितना अच्छा! वाह

چه خوب

 

बड़ा

بزرگ

 

कंपनी

شرکت

 

जहाज़रानी

کشتیرانی

 

वलफ़ज्र

والفجر

 

यात्री जहाज़

کشتی مسافرتی

 

सुन्दर

زیبا

 

विदेशी यात्रा

سفر خارجی

 

जाया जा सकता है

می توان رفت

 

केवल

فقط

 

देश

کشور

 

किनारा या तट

حاشیه

 

फ़ार्स की खाड़ी

خلیج فارس

 

कुवैत

کویت

 

बहरैन

بحرین

 

इमारात

امارات

 

कैस्पियन सागर

دریای خزر

 

रूस

روسیه

 

यात्रा की जा सकती है

می توان سفر کرد

 

खेदपूर्ण-खेदपूर्वक

متاسفانه

 

माल ढोना

حمل بار

 

वे गुज़रते हैं-वे आते-जाते हैं

آنها تردد می کنند

 

रामीन और मुहम्मद की बातें

रामीनः काश तुम मेरे साथ लिंगे बंदरगाह आओ।  वहां से हम कीश द्वीप जाते।

 

رامین - ای کاش با ما به بندر لنگه بیایی . از آنجا به جزیره کیش خواهیم رفت .

मुहम्मदः तुम जानते हो कि मेरी आने की बहुत इच्छा है किंतु पर्याप्त समय नहीं है।  तुम लोगों की यात्रा कितने दिन चलगी?

 

محمد - می دانی که خیلی دوست دارم بیایم . اما وقت کافی ندارم . سفرتان چند روز طول می کشد ؟

रामीनः लगभग सात दिन।  हम कार से बंदर लिंगे जाएंगे और वहां से पानी के जहाज़ से कीश द्वीप की यात्रा पर जाएंगे।

 

رامین - حدود 7 روز . ما با ماشین به بندر لنگه می رویم و از آنجا با کشتی به جزیره کیش سفر می کنیم

मुहम्मदः मुझको विश्वास है कि तुम्हारा समय बहुत अच्छा गुज़रेगा।  मुझे भी याद रखना।

 

محمد - مطمئنم به شما خیلی خوش می گذرد . جای من را هم خالی کنید

रामीनः धन्यवाद।  मैं पानी के जहाज़ की यात्रा को बहुत पसंद करता हूं।  यह मेरा पहला अनुभव है।

 

رامین - ممنون . من سفر با کشتی را خیلی دوست دارم . این اولین تجربه من است .

मुहम्मदः हां।  पानी के जहाज़ से यात्रा बहुत अच्छी होती है।  अपनी कार को कहां रखोगे?

 

محمد - بله . سفر با کشتی عالی است . ماشینتان را کجا می گذارید ؟

रामीनः कार को भी उसी जहाज़ से कीश ले जाएंगे।

 

رامین - ماشین را هم با همان کشتی به جزیره کیش می بریم .

मुहम्मदः वाह।  तो तुम पानी के बड़े जहाज़ से कीश द्वीप की यात्रा पर जाओगे

 

محمد - چه خوب . پس با کشتی بزرگی به جزیره کیش می روید .

रामीनः हां।  वलफ़ज्र जहाज़रानी कंपनी के पास सुन्दर और बड़े यात्री जहाज़ हैं।

 

رامین - بله . شرکت کشتیرانی والفجر ، کشتی های مسافرتی زیبا و بزرگی دارد .

मुहम्मदः इन जहाज़ों से तो विदेशों की यात्राएं भी की जा सकती हैं।

 

محمد - با این کشتی ها به سفرهای خارجی هم می توان رفت ؟

रामीनः हां।  किंतु केवल कुवैत, बहरैन और इमारात जैसे  फ़ार्स की खाड़ी के तटवर्ती देशों की।

 

رامین - بله . ولی فقط به کشورهای حاشیه خلیج فارس مثل کویت ، بحرین و امارات .

मुहम्मदः क्या कैस्पियन सागर से भी पानी के जहाज़ से रूस की यात्रा की जा सकती है?

 

محمد - آیا از دریای خزر هم می توان با کشتی به روسیه سفر کرد ؟

रामनीः नहीं।  ईरान और रूस के बीच केवल मालवाहक जहाज़ ही चलते हैं।

 

رامین - نه . متاسفانه ، فقط کشتی های حمل بار بین ایران و روسیه تردد می کنند .

 जैसाकि आप मुहम्मद और रामीन की वार्ता से समझ चुके होंगे कि फ़ार्स की खाड़ी के किनारे स्थित ईरानी बंदरगाहों बंदर लिंगे तथा बंदर अब्बास से कीश, क़िश्म तथा अन्य ईरानी द्वीपों तक की यात्रा की जा सकती है।  इसी प्रकार फ़ार्स की खाड़ी के दक्षिण में स्थित कुवैत, दुबई, शारजा, मनामा और दोहा जैसे देश उन ईरानी यात्रियों का सत्कार करते हैं जो पानी के जहाज़ के माध्यम से वहां की यात्रा करते हैं।  इस्लामी गणतंत्र ईरान की जहाज़रानी के पास फ़ार्स की खाड़ी और ओमान सागर में १७० विशालकाय पानी के जहाज़, कैस्पियन सागर में ९ विशालकाय जहाज़ और हज़ारों की संख्या में मनोरंजन की और शिकारी नवकाए हैं जो व्यापारिक वस्तुओं और यात्रियों को ले कर जाती हैं।  उल्लेखनीय है कि ईरान के पानी के जहाज़ों के माध्यम से प्रतिवर्ष टनों की मात्रा में वस्तुएं विश्व में एक स्थान से दूसरे स्थान स्थानांतरित की जाती हैं।  कैस्पियन सागर में ईरान के पानी के जहाज़, जो नोशहर और बंदर अंज़ली मे लंगर डालते हैं, ईरान से टनों की मात्रा में वस्तुओं को रूस और कैस्पियन सागर के तटवर्ती देशों को स्थानांतरित करते है और रूस से लोहा तथा लकड़ी को ईरानी बंदरगाहों में लाते हैं।  ईरान की लंबी जल सीमाएं हैं जिसके लिए जहाज़रानी उद्योग विशेष महत्व रखता है।  अतः ईरान का प्रयास है कि जहाज़रानी उद्योग और जलमार्गों के प्रयोग को विस्तृत किया जाए।


टैग्स