May २३, २०१५ १६:१० Asia/Kolkata
  • फ़ारसी सीखे 17वां पाठ

ईरान में हर साल अंतर्राष्ट्रीय फ़ज्र फ़िल्म मेला आयोजित होता है।

ईरान में हर साल अंतर्राष्ट्रीय फ़ज्र फ़िल्म मेला आयोजित होता है। यह फ़ेस्टिवल ईरानी वर्ष के ग्यारहवें महीने में बहन जो जनवरी-फ़रवरी में आता है, इस्लामी क्रान्ति की सफलता की वर्षगांठ के अवसर पर यह फ़िल्म फ़ेस्टिवल आयोजित होता है। इस फ़िल्म मेले में ईरानी एवं विदेशी फ़िल्म निर्माताओं और निर्देशकों की फ़िल्मों की ज़ोरदार टक्कर होती है तथा विजेता फ़िल्मों और निर्माताओं तथा निर्देशकों को विशेष पुरस्कार दिए जाते हैं। फ़िल्म से रूचि रखने वाले लोग बड़ी संख्या में इस फ़ेस्टिवल में भाग लेते हैं और विविधतापूर्ण फ़िल्मों का आनंद लेते हैं। लोग टिकट ख़रीदने के लिए लाइनों में खड़े दिखाई देते हैं। मोहम्मद को कुछ दिनों से फ़िल्म जगत में बड़ी गहमा-गहमी देखने में आ रही है अतः वो अपने मित्र रामीन से इस बारे में बात करता है। तो आइए पहले इस बातचीत के कुछ शब्दों और उनके अर्थ पर एक नज़र डालते हैं।


 

 

इन दिनों

این روزها

मैदान, स्क्वायर

میدان

बहुत अधिक

خيلي

भीड़

شلوغ

फ़ुटपाथ

پیاده رو

तुम देख रहे हो।

تو می بینی

कितनी भीड़?!

چه قدر شلوغ !

विशेष रूप से

مخصوصا"

निकट लगभग

نزدیک

क़ुद्स सिनेमाघर

سینما قدس

ठीक है।

درست است

फ़ेस्टिवल, मेला

جشنواره

अंतर्राष्ट्रीय

بین المللی

फ़िल्म

فیلم

फ़िल्म फ़ेस्टिवल

جشنواره فیلم

उसका आयोजन होता है।

آن برگزار می شود

हर वर्ष

هر سال

बहमन

بهمن

बहमन महीना

بهمن ماه

वे देखते हैं।

آنها می بینند

वे देखना चाहते हैं।

آنها می خواهند ببینند

वे भाग लेते हैं।

آنها شرکت می کنند

ईरानी

ایرانی

विदेशी

خارجی

बहुत अधिक

بسیاری

हम जाएंगे या जाते हैं।

ما می رویم

हम जा सकते हैं।

ما می توانیم برویم

हम देख सकते हैं।

ما می توانیم ببینیم

मैं नहीं जानता।

نمی دانم

हम ख़रीदते हैं या ख़रीदेंगे।

ما می خریم

भोर

فجر

हम ख़रीद सकते हैं।

ما می توانیم بخریم

मैं देखता हूं।

من می بینم

मैं देखना पसंद करता हूं।

من دوست دارم ببینم

पारिवारिक फ़िल्म

فیلم خانوادگی

इतिहासिक

تاریخی

मेरा मित्र

دوستم

टैग्स