Dec ३१, २०१६ १०:१४ Asia/Kolkata

1 जनवरी  सन 1906 ईसवी को ब्रिटिश भारत में स्टैंडर्ड टाइम लागू किया गया।

1 जनवरी सन 1985 ईसवी को ब्रिटेन में मोबाइल फ़ोन की पहली काल वोडाफ़ोन से मिलाई गई।

1 जनवरी सन 1985 को इंटरनेट का डोमेन नामक सिस्टम बनाया गया।

1677 ईसवी से हेती पर फ़्रांस का अधिकार आरंभ हुआ था। पहली जनवरी सन 1804 ईसवी को लेटिन अमरीका के देश हेती ने अपनी स्वतंत्रता की घोषणा की यह स्वतंत्रता काले दासों द्वारा फ़्रांसीसी सेना के साथ कड़े संघर्ष के बाद मिली।

स्वतंत्रता के बाद हेती को दूसरी समस्याओं का सामना हुआ पड़ोसी देश संयुक्त राज्य अमरीका ने उसके आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप आरंभ कर दिया और 1915 से इस देश को अपने अधीन कर लिया जिससे स्थानीय जनता में गहरा आक्रोष व्याप्त हो गया और 1934 में अमरीकी सैनिकों को इस देश से निकलना पड़ा किंतु इसके बावजूद इस देश में अमरीका का हस्तक्षेप जारी है और 1994 में 20 हज़ार अमरीकी सैनिक एक बार फिर इस देश में घुसे जिनमें बहुत से अब भी इस देश में तैनात हैं।

1 जनवरी सन 1808 ईसवी को अमरीका में दास व्यापार निषेध कानून पारित हुआ। उस समय अमरीका, दासों के क्रय विक्रय के केंद्रों में था। इस देश में अब भी अश्वेत लोगों की दशा अच्छी नहीं है।

पहली जनवरी सन 1901 ईसवी को ऑस्ट्रेलिया को स्वतंत्रता मिली। इस देश पर पहले 1606 में हॉलैंड ने और 18वीं शताब्दी के अंत में ब्रिटेन ने अधिकार किया और अपने अपराधियों को देशनिकाला देकर ऑस्ट्रेलिया भेजने लगा।  19वीं शताबदी के दूसरे पचास वर्षों के दौरान इस देश के विभिन्न भागों में सोने की खानों का पता चला जिससे बहुत से लोग इस क्षेत्र की ओर आकर्षित हुए। साथ ही इस देश में स्वतंत्रता के लिए भी संघर्ष आरंभ हो गया जो 1901 में सफल हुआ।

 

पहली जनवरी सन 1956 ईसवी को सूडान ने मिस्र और ब्रिटेन के अधिकार से स्वतंत्रता प्राप्त की। आज का दिन इस देश में राष्ट्रीय दिवस के रुप में मनाया जाता है। 1899 में मिस्र और ब्रिटेन के बीच सूडान के प्रशासनिक मामलों को संयुक्त रुप से चलाने पर समझौता हुआ। 20वीं शताब्दी के आरंभ में सूडान में स्वतंत्रता की लहर चली और 1956 में यह देश स्वतंत्र हुआ इस देश में लोकतांत्रिक व्यवस्था है।

यह देश अफ़्रीक़ा महाद्वीप के पूर्वोत्तरी भाग में स्थित है मिस्र लीबिया चाड कीनिया युगांडा और इथोपिया इसके पड़ोसी देश हैं।

 

1 जनवरी सन 1956 ईसवी को क्यूबा की क्रान्ति सफल हुई और इस देश के प्रसिद्ध तानाशाह जनरल बैटिस्टा के फ़रार के साथ ही इस देश में अमरीकी पिटठुओं का प्रभाव समाप्त हो गया। इस क्रान्ति का नेतृत्व प्रसिद्ध नेता फ़ीडेल कैस्ट्रो ने किया। रुस से निकट होने के कारण फ़ीदेल कैस्ट्रो की सरकार हमेशा से ही अमरीका के आक्रोष का पात्र रही। हालिया दिनों में अमरीका और क्यूबा ने संबंध सामान्य बनाने का निर्णय किया गया है।

पहली जनवरी सन 1984 ईसवी को ब्रूनई को ब्रिटेन से स्वतंत्रता मिली। यह दक्षिण पूर्वी एशिया का एक कम जनसंख्या वाला देश है। यहां राजशाही शासन व्यवस्था लागू है यह मुस्लिम बाहुल्य देश है जो तेल और गैस के भारी भंडारों के कारण सम्पन्न देश माना जाता है।

***

5 जमादिउल अव्वल सन 5 हिजरी क़मरी को हज़रत अली अलैहिस्सलाम और हज़रत फ़ातेमा ज़हरा सलामुल्लाह अलेहा की पुत्री हज़रत ज़ैनब का जन्म हुआ। अथाह ज्ञान के कारण उन्हें लोगों में ख्याति प्राप्त हुई।

अपने भाई इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम के साथ हज़रत ज़ैनब ने भी अत्याचार और अज्ञानता का मुकाबला किया। वे कर्बला की घटना के समय वहॉ मौजूद थीं और बाद में उन्होंने इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम के संदेश को लोगों तक पहुंचाया।

धैर्य व संयम पवित्रता और सदाचार में वे अनउदाहरणीय थीं।

हज़रत ज़ैनब सलामुल्लाह अलेहा के जन्म दिवस को ईरान में नर्स दिवस के रुप में मनाया जाता है।