Dec ३१, २०१६ १०:३० Asia/Kolkata

2 जनवरी सन 1492 ईसवी ग्रेनेडा मुसलमानों के अधिकार से निकल गया और उंदुलुस अर्थात स्पेन से अरबों का शासन समाप्त हुआ।

2 जनवरी सन 1839 ईसवी को चंद्रमा की पहली तसवीर ली गई। फ़्रांस के फ़ोटोग्राफ़र लुइस डागोरी ने यह तसवीर खींची।

2 जनवरी सन 1857 ईसवी को भारत को कलकत्ता शहर पर जिसे अब कोलकाता कहा जाता है ब्रिटिश सैनिकों का अधिकार हो गया।

2 जनवरी सन 1954 ईसवी को भारत रत्‍न पुरस्कार देना प्रारम्भ किया गया।

2 जनवरी सन 1843 ईसवी को डाक सेवा, नियमित रुप से आंरभ हुई और ऑस्ट्रिया की राजधानी वियना में पहली पत्रपेटिका लगाई गयी।  2 जनवरी सन 1843 ईसवी को डाक सेवा, नियमित रुप से आंरभ हुई और ऑस्ट्रिया की राजधानी वियना में पहली पत्रपेटिका लगाई गयी। इस प्रकार पत्रों और दूसरी डाक सामग्री को लाने ले जाने के लिए विशेष संस्था अथवा विभाग की स्थापना से पहले डाक सामग्री घोड़े, ऊँट या नौका द्वारा एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुँचाई जाती थी। धीरे धीरे डाक सेवा की स्थिति अच्छी हुई और अंतत: यह वर्तमान स्थिति तक पहुँची।

 

2 जनवरी सन 1920 ईसवी को इज़ेक आसीमोफ़ नामक रुसी लेखक व रसायन शास्त्री का जन्म हुआ। आसीमोफ़ को आरंभ से ही रसायन शास्त्र से बहुत लगाव था और उन्होंने इस विषय में पी एच डी की डिग्री प्राप्त की। आसीमोफ़ ने रसायनशास्त्र के अतिरिक्त दूसरे विषयों का गहरा अध्ययन किया। दूसरे वैज्ञानिकों की तुलाना में उन्हें यह विशेषता प्राप्त थी कि वे विज्ञान संबंधी जटिल बातों को भी आसान शब्दों में बड़ी सरलता से वर्णित कर देते थे। इस प्रकार आम लोग विशेषकर युवा और भी उनकी बातों को सरलता से समझ लेते। आसीमोफ़ ने विज्ञान, गणित और दूसरे विषयों में लगभग 270 पुस्तकें लिखीं। सन 1992 में उनका निधन हुआ।

 

 

2 जनवरी सन 1925 ईसवी को कॉंगो की स्वतंत्रता के संस्थापक पेट्रिस लोमोम्बा का जन्म हुआ। लोमोम्बा ने अफ़्रीक़ा महाद्वीप के स्वाधीनता अभियान के दौरान अपने देश कॉंगो को बेल्जियम के अधिकार से निकालकर स्वतंत्र देश बनाने में मुख्य भूमिका निभाई। सन 1960 ईसवी में कॉंगो में लोकतांत्रिक व्यवस्था की स्थापना होने के बाद लोमोम्बा ने कॉंगों के प्रधान मंत्री और रक्षा मंत्री का पद संभाला। किंतु इसके कुछ ही समय बाद इस देश के कुछ सैनिकों ने पश्चिमी देशों विशेषकर अमरीका के बहकावे में आकर विद्रोह कर दिया और कॉंगो के राज्य कटांगा को एक स्वाधीन देश घोषित किया। इस विद्रोह के बाद बहुत से राजनैतिक परिवर्तन हुए और सैनिकों ने लोमोम्बा को नज़रबंद कर दिया अंतत: 1961 में कॉंगो के इस स्वतंत्रता संग्रामी को, अमरीका और बेल्जियम के पिटठुओं द्वारा यातनाएं दिए जाने के बाद, मार डाला गया। लोमोम्बा की हत्या का समाचार सुनकर कोंगो गणराज्य और अफ़्रीक़ा महाद्वीप के दूसरे देशों की जनता ने कड़ी आपत्ति जताई। उल्लेखनीय है कि लोमोम्बा ने कई पुस्तकें लिखीं। उनमें सबसे प्रसिद्ध पुस्तक के नाम का अनुवाद है मेरा देश कॉंगो।

 

2 जनवरी सन 1998 ईसवी को नाइजर के प्रधान मंत्री हामा अमादाउ को गिरफ़तार कर लिया गया। उन पर राष्ट्रपति इब्राहीम बारे मआनस्सरा की हत्या की योजना से जुड़े होने का आरोप था।

 

***

6 जमादिल औवल सन 414 हिजरी क़मरी को विख्यात गणितज्ञ अबू सईद बिन अब्दुल जलील सीसतानी का निधन हुआ। उन्होंने गणित और खगोल शास्त्र के क्षेत्र में कठिन प्रयास किए और इन विषयों का पूर्ण ज्ञान प्राप्त किया। उन्होंने इनमें से हर एक विषय में पुस्तकें लिखी हैं। जामे शाही इसी विख्यात गणितज्ञ की एक पुस्तक का नाम है। इसी प्रकार अल मदख़ल फी नुजूम अलमआनी फ़ी अहकामिन्नुजूम आदि उनकी विख्यात पुस्तकों में हैं।

6 जमादिल औवल सन 948 हिजरी क़मरी को ईरानी गणितज्ञ और विद्वान ग़यासुददीन मन्सूर का निधन हुआ। उन्होंने अपने पिता और दूसरे ज्ञानियों से शिक्षा प्राप्त की। वे तत्कालीन ईरानी शासक शाह इस्माईल सफ़वी के निर्देश पर मराग़े ऑबज़रवेटरी के जिम्मेदार बना दिए गये। इसी प्रकार शाह तहमास्ब सफ़वी के काल में भी वे इसी पद पर नियुक्त किए गये। कुछ ही समय बाद उन्होंने त्यागपत्र दे दिया और शीराज़ में शिक्षा दीक्षा में लग गये।