सोमवार- 6 जनवरी
1838, सैमुएल मोरसे ने पहली बार दुनिया के सामने टेलीग्राफ़ तकनीक को पेश किया, भविष्य में यह तकनीक दूरसंचार का आधार साबित हुई।
1907, मारिया मॉन्टेसरी ने प्रथम बाल-गृह की योजना का संचालन शुरू किया।
1921, महात्मा गाँधी ने बिहार विद्यापीठ की स्थापना की।
1929, मदर टेरेसा भारत में उपेक्षित और ग़रीब लोगों की सेवा करने के लिये कोलकाता लौटीं।
1947, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी ने भारत का विभाजन स्वीकार किया।
1950, ब्रिटेन ने चीन की कम्युनिस्ट सरकार को मान्यता प्रदान की।
1976, चीन ने लोप नोर क्षेत्र में परमाणु परीक्षण किया।
1989, इंदिरा गांधी की हत्या के दोनों दोषियों सतवंत सिंह और केहर सिंह को फाँसी दी गई।
2002, बांग्लादेश की मुद्रा से शेख़ मुजीब का चित्र हटाया गया।
2003, रूस ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की अनुमति के बिना इराक़ के ख़िलाफ़ सैन्य कार्यवाही पर अमरीका को चेतावनी दी।
2012, सीरिया की राजधानी दमिश्क़ में आत्मघाती हमले में 26 लोगों की मौत हो गई जबकि 63 घायल हो गए।
6 जनवरी सन 1824 ईसवी को फ़्रांस के लेखक और साहित्यकार एलेग्ज़न्डर डोमा कनिष्ठ का पेरिस में जन्म हुआ। वे फ़्रांस के सेना कमांडर एलेग्ज़न्डर डोमा सीनियर के पुत्र थे। इस लेखक ने अपना बचपन कठिनाइयों में बिताया जो उनकी रचनाओं में प्रतिबिंबित है उन्होंने बहुत से ड्रामे और उपन्यास लिखे जिसके माध्यम से उन्होंने सही सामाजिक रीति प्रचलित करने का प्रयास किया। उनकी रचनाओं में आधा विश्व आर्थिक समस्या और मिस कैमीलिया का नाम लिया जा सकता है।
6 जनवरी सन 1861 ईसवी को रोमानिया देश अस्तित्व में आया। 13 दिसम्बर सन 1859 ईसवी को वालाकिया औज्ञ मोलदावी नगरों के एक होने के साथ ही रोमानिया को अस्तित्व में लाने का प्रस्ताव रखा गया और दो वर्षों के बाद दूसरे राज्य और नगर इससे जुड़े इस प्रकार से रोमानिया अस्तित्व में आ गया।

6 जनवरी सन 1919 ईसवी को अमरीका के 26वें राष्ट्रपति थ्यूडर का निधन हुआ। वे एक विस्तारवादी नेता था। 1903 ईसवी में उन्होंने पनामा चनल पर क़ब्ज़ा कर लिया था।

6 जन्वरी सन 1929 ईसवी को योगोस्लाविया के राजा एलेग्ज़न्डर ने इस देश के संविधान को निरस्त और सरकार को अपदस्थ करके तानाशाही शासन व्यवस्था की स्थापना की।
6 जन्वरी सन 1992 ईसवी को जार्जिया के राष्ट्रपति वियाद गैम्साखुर्दिया देश से भाग निकले। उनके भगने के दो सप्ताह पूर्व से ही इस देश में सत्ता के लिए रक्तरंजित संघर्ष चल रहा था। उनके भागने के समय जार्जिया की संसद में विद्रोहियों ने आग दी थी।
6 जनवरी सन 1995 ईसवी को दक्षिणी अफ़्रीक़ा की पहली लोकतांत्रिक सरकार के आवास मंत्री जोए स्लोवो का निधन हुआ। उनका जन्म लिथवानिया में हुआ था। वे एक संघर्षकर्ता नेता थे।
कैंसर के रोग में उनकी मृत्यु हुई। उस समय उनकी आयु 68 वर्ष थी।
***
16 देय सन 1338 हिजरी शम्सी को ईरान में आधुनिक कविता की आधार शिला रखने वाले शायर अली इस्फन्दयारी का निधन हुआ। वे नीमा यूशीज के नाम से प्रसिद्ध थे।
यूशीज का जन्म ईरान के उत्तरी प्रांत माज़न्दरान के यूश नामक गांव में हुआ। वहॉं से वे शिक्षा प्राप्ति के लिए तेहरान आ गये और फ़्रांसीसी भाषा की शिक्षा आरंभ की। उन्हें अरबी भाषा का भी व्यापक ज्ञान था। अपने एक उस्ताद से प्रेरणा लेकर उन्होंने शायरी आरंभ की और इस क्षेत्र में एक नयी शैली की आधार शिला रखी। वे अपने शेरों में सामाजिक समस्याओं को सरलता से बयान कर देते थे। उनके सबसे प्रसिद्ध पद्य संकलन का नाम अफ़साना है।

16 देय सन 1356 हिजरी शम्सी को इमाम ख़ुमैनी रहमतुल्लाह अलैह के बारे में तेहरान के एक समाचार पत्र में अपमान जनक लेख छपने के बाद पूरे ईरान में जनता ने विरोध प्रकट किया और इस्लामी क्रान्ति सफलता के अंतिम चरणों में पहुँच गयी। तत्कालीन शासक शाह, जो जनता के बीच इमाम ख़ुमैनी के सम्मान और लोकप्रियता से परिचित था, यह समझ रहा था कि इस लेख के छपने से लोगों में इमाम ख़ुमैनी की लोकप्रियता कम होगी। इसी लक्ष्य के अंतर्गत 16 देय सन 1356 हिजरी शम्सी को एक समाचार पत्र में यह लेख छपा किंतु शाह की अपेक्षा के विपरीत इससे लोगों में इमाम ख़ुमैनी का सम्मान कम होने के बजाए सरकार के विरुद्ध क्रोध की ज्वाला और भी तेज़ हो गयी और 22 बहमन सन 1357 को शाह की सरकार गिर गयी।
***
10 जमादीउल अव्वल वर्ष 380 हिजरी क़मरी को ईरान के प्रसिद्ध गणितज्ञ एवं खगोलशास्त्री अबुजाफ़र बिन अय्यूब तबरी हासिब का निधन हुआ। इस महान खगोलशास्त्री की शिश फ़स्ल नामक फ़ारसी पुस्तक बची है जो खगोलशास्त्र से संबंधित प्रश्नों एवं उत्तरों पर आधारित है।