रविवार- 19 जनवरी
19 जनवरी सन 1492 ईसवी को दक्षिणी स्पेन के ग्रेनेडा नगर का 9 महीनों तक वरिवेष्टन जारी रखने के बाद ईसाई सैनिकों ने इस नगर को मुसलमानों से ले लिया।
ग्रेनेडा उस समय एक मात्र ऐसा क्षेत्र बचा था जिस पर मुसलमानों का अधिकार था। ईसाई सैनिक जबलुत्तारिक़ जलडमरु मध्य से गुज़र कर स्पेन में घुसे और ग़रनार्त पर अधिकार कर लिया। गरनाते कई शताब्दियों तक इस्लामी संस्कृति का केंद्र समझा जाता था।
- 19 जनवरी सन् 1649 में इंग्लैंड नरेश ‘चार्ल्स प्रथम’ के ख़िलाफ़ मुकदमा शुरू हुआ।
- 19 जनवरी सन् 1668 में स्पेन के बंटवारे को लेकर समझौते पर सम्राट लियोपेल्ड प्रथम एवं किंग लुईस चौदहवां ने हस्ताक्षर किये।
- 19 जनवरी सन् 1795 में फ्रांसीसी फ़ौजों ने हॉलैंड को तबाह किया।
- 19 जनवरी सन् 1812 में स्पेन ने बेलिंगटन के ड्यूक के नेतृत्व में कई महत्त्वपूर्ण शहरों पर कब्ज़ा किया।
- 19 जनवरी सन् 1839 में यमन के शहर अदन को जीतकर ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी ने अपने क़ब्ज़े में लिया।
- 19 जनवरी सन् 1920 में फ्रांस में अलेक्ज़ेंडर मिलरैंड ने सरकार का गठन किया।
- 19 जनवरी सन् 1927 में ब्रिटेन ने अपनी सेना को चीन भेजने का निर्णय लिया।
- 19 जनवरी सन् 1938 में जनरल फ्रांसिस्को फ्रैंको के समर्थक सैनिकों ने वैलेसिया और बार्सीलोना शहरों पर बमबारी की, जिससे 900 लोगो की जाने गयी।
- 19 जनवरी सन् 1941 में अफ्रीकी देश सूडान के कसलफ पर ब्रिटेन की सेना ने क़ब्ज़ा किया।
- 19 जनवरी सन् 1942 के ‘द्वितीय विश्वयुद्ध’ के दौरान जापान ने बर्मा (वर्तमान म्यांमार) पर क़ब्ज़ा किया।
- 19 जनवरी सन् 1956 में अरब लीग का नौंवा सदस्य सूडान बना।
- 19 जनवरी सन् 1960 में जापान और अमेरिका के बीच आपसी सुरक्षा समझौता हुआ।
- 19 जनवरी सन् 1966 में भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की इकलौती बेटी इंदिरा गांधी को आज ही के दिन भारत का तीसरा प्रधानमंत्री चुना गया।
- 19 जनवरी सन् ईरान तथा अमेरिकी के बीच 1981 में हुए समझौते के तहत 55 अमेरिकी बंधकों को रिहा किया गया।
- 19 जनवरी सन् 1986 में पहला कम्प्यूटर वायरस ‘सी.ब्रेन’ सक्रिय किया गया।
- 19 जनवरी सन् 2005 में सानिया मिर्ज़ा लॉन टेनिस के ‘आस्ट्रेलिया ओपन’ के तीसरे दौर में पहुँचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं।
- 19 जनवरी सन् ओमान के सुल्तान काबूस बिन सईद बिन तैमूर अल सईद को 2007 में जवाहर लाल नेहरू पुरस्कार प्रदान करने का फैसला।
19 जनवरी सन 1907 ईसवी को ईरान के विख्यात संगीतकार अमीनुल्ला हुसैन का तुर्कमानिस्तान के एक ईरानी परिवार में जन्म हुआ। वे 12 वर्ष की आयु से संगीत जगत में प्रविष्ट हो गये। 1917 ईसवी में आने वाली क्रान्ति के बाद वे अपने परिवार के साथ जर्मनी पलायन कर गये और कुछ समय तक चिकित्सा विज्ञान की शिक्षा लेने के बाद दोबारा संगीत में लग गये। उन्होंने इस क्षेत्र में बड़ी ख्याति प्राप्त की।
19 जनवरी सन 1920 ईसवी को इटली के फिल्म निमार्ता फेडरिको फ़ेलीनी का जन्म हुआ। उन्होंने फिल्म उद्योग की प्रगति में बड़ा योगदान दिया। फ़ेलीनी सन 1938 से पटकथा लेखक के रुप में फिल्म उद्योग में प्रविष्ट हुए और फिर निर्देशन आरंभ कर दिया। सन 1945 में द्वितीय विश्व युद्ध की समाप्ति के बाद उन्होंने इटली के विख्यात फिल्म निर्देशक रॉबर्टो रोसेलीनी के सहायक के रुप में काम किया और उनके साथ मिलकर असहाय रोम नगर नामक फिल्म बनाई। सन 1993 में अपनी मृत्यु से 6 महीना पहले फ़लीनी को ऑस्कर एवार्ड मिला। यह पुरस्कार उन्हे सिनेमा जगत में उनकी मूल्यवान उपलब्धियों के कारण मिला। जनकी विख्यात फिलमों में मधुर जीवन और साढ़े आठ आदि का नाम लिया जा सकता है।
19 जनवरी वर्ष 1736 ईसवी को ब्रिटेन के अभियंता और आविष्कारक जेम्स वाट का जन्म हुआ। उन्हें बहुत से वैज्ञानिक विषयों पर शोध और अध्ययन में रुचि थी। वॉट अपने शोध के दौरान भाप की शक्ति का अनुमान लगाने में सफल रहे और इस प्रकार से उद्योग विशेषकर जल और थल यातायात के क्षेत्र में महाक्रांति आई। भाप की शक्ति से चलने वाली नौकाएं वॉट के आविष्कारों का परिणाम है।

19 जनवरी वर्ष 1798 ईसवी को फ़्रांसीसी गणितज्ञ और दर्शनशास्त्री आगस्ट कैट का जन्म हुआ। वे 18 वर्ष की अल्पायु में ही गणित के उस्ताद बन गये और गणित पढ़ाने लगे। उन्होंने दर्शनशास्त्र में फ़्रांसीसी दर्शनशास्त्री सिन साईमन के विचारों से लाभ उठाया और स्वयं दर्शनशास्त्र में सकारात्मकवाद की विचारधारा का आधार रखा। कैंट के विचारों के प्रसार होने से दर्शनशास्त्र और विज्ञान थ्योरी के रूप से निकल कर प्रयोगिक क्षेत्र में आया गये। वर्ष 1857 ईसवी में उनका निधन हो गया।

***
29 दैय सन 1357 हिजरी शम्सी को ईरान की मुसलमान जनता ने अत्याचारी शाह की अंतिम निशानी अर्थात शापूर बख्तियार की सरकार के विरुद्ध विशाल रैली निकाली। प्रदर्शनकारियों ने राजशाही शासन व्यवस्था को अवैध घोषित किये जाने, शाह को बर्खास्त करने और ईरान में इस्लामी गणतंत्र की स्थापना किये जाने की मांग की। आज के दिन इमाम ख़ुमैनी ने ईरानी जनता के नाम पेरिस से संदेश भेजा जिसमें उन्होंने लिखा था।
यदि ईश्वर ने चाहा तो में शीघ्र ही में आप लोगों से आ मिलूँगा ताकि आप की सेवा कर सकूँ और आपके साहस के माध्यम से समस्याओं के समाधान का प्रयास कर सकूँ और राष्ट्र के समस्त वर्गों की आवाज से आवाज़ और क़दम से क़दम मिलकर ईरान की स्वतंत्रता और स्वाधीनता के मार्ग में आगे बढ़ सकूँ।

***
23 जमादिउल अव्वल सन 552 हिजरी क़मरी को इराक़ी सरकार के मंत्री इब्ने सदक़ा का निधन हुआ और उन्हें बग़दाद में दफ़्न किया गया। मंत्रालय का पद ग्रहण करने से पूर्व उन्होंने साहित्य और हदीस का ज्ञान प्राप्त किया। सन 542 हिजरी क़मरी में वे मंत्री बने और उन्हें क़ेवामुद्दीन की उपाधि दी गयी। वे अधिक समय तक मंत्री पद पर बने न रह सके। उनके विरोधियों ने उनके विरुद्ध बहुत प्रोपेगैंडा किया जिसके कारण दो वर्ष बाद ही उन्होंने मंत्री पद से त्यागपत्र दे दिया।

23 जमादिउल अव्वल सन 1307 हिजरी क़मरी को भारत के प्रसिद्ध धर्मशास्त्री, धर्मगुरु सैयद मुहम्मद इब्राहीम का निधन हुआ। वे सैयदुल ओलमा के नाम से प्रसिद्ध थे। उन्होंने चौदहवीं शताब्दी के आरंभ में अपने पिता के निधन के बाद भारत के कुछ स्थानों पर धार्मिक ज्ञान के प्रसार व प्रचार में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई। धर्म के प्रचार व प्रसार के अतिरिक्त सैयदुल ओलमा ने कई महत्त्वपूर्ण व मूल्यवान पुस्तकें भी लिखी हैं।
