बुधवार- 22 जनवरी
22 जनवरी सन 1905 ईसवी को पहली रूसी क्रान्ति शुरू हुई।
सेंट पीटर्ज़बर्ग में ज़ार निकोलस द्वितीय के अन्याय के ख़िलाफ़ मज़दूरों के एक समूह ने मार्च निकाला जिस पर सुरक्षा बलों ने फ़ायरिंग कर दी। इस हमले में लगभग 500 प्रदर्शनकारी मारे गए थे। यहीं से क्रान्ति की शुरूआत हो गई।
22 जनवरी सन 1927 ईसवी को आर्सनल एफ़सी और शेफ़ल्ड युनाइटेड के बीच होने वाले फ़ुटबाल मैच में दुनिया के इतिहास में पहली बार रेडिया पर लाइव कमेंट्री प्रसारित की गई।
22 जनवरी सन 1970 ईसवी को बोइंग 747 ने न्यूयार्क और लंदन के बीच पहली नियमित उड़ान भरी।
22 जनवरी सन 1531 ईसवी को ब्रिटेन के गणितज्ञ व दार्शनिक फ़्रांसिस बेकन का जन्म हुआ। आरंभ में वे राजनीति में चले गये और घूस लेने के आरोप में उन्हें जेल जाना पड़ा। जेल में बिताए गये समय के दौरान उनकी प्रतिभा उभर कर सामने आयी और उन्होंने यूरोप में दर्शन शास्र एवं विज्ञान के नवीनीकरण में विशेष भूमिका निभाई। बेकन ने कई लाभदायक पुस्तकें लिखीं।
22 जनवरी सन 1775 ईसवी को फ़्रांस के भौतिकशास्त्री एवं गणितज्ञ आन्द्रे मेरी ऐम्पेर का जन्म हुआ। उन्हें बचपन से ही गणित से लगाव था अत: उन्होंने इस विषय का गहन अध्ययन किया।
वे पेरिस के पॉलिटेक्निक विश्व विद्यालय में प्रोफ़ेसर भी रहे और बहुत से महत्वपूर्ण आविष्कार किये। उन्होंने इलोक्ट्रोनिक टेलीग्राफ़ बनाया और विद्युत की गति की तीव्रता का पता लगाया और उसे मापने के लिए एक यंत्र बनाया। सन 1836 ईसवी में ऐम्पिर का निधन हुआ।

22 जनवरी सन 1788 ईसवी को जार्ज गोर्डन बायरन नामक ब्रिटिश कवि का जन्म हुआ। उनका जीवन उतार चढ़ाव से भरा हुआ तथा उनका व्यक्तित्व विवादास्पद रहा। उन्होंने युवावस्था से शेर लिखना आरंभ किया। उनके पहले पद्य संकलन का नाम खाली समय है। बायरन ने योरोप और एशियाई देशों की यात्रा की और अंतत: सन 1824 में यूनान और उसमानी शासन के युद्ध के दौरान यूनान की ओर से लड़ते हुए वे मारे गये।

22 जनवरी सन 1901 ईसवी को ब्रिटेन की रानी विक्टोरिया का 82 वर्ष की आयु में निधन हुआ। वे सन 1819 ईसवी में लंदन में जन्मी थीं और 18 वर्ष की आयु में विलियम चतुर्थ के स्थान पर उन्होंने सत्ता संभाली। 64 वर्ष तक ब्रिटेन की सत्ता उनके पास रही। रानी विक्टोरिया के शासन काल में ब्रिटेन के अधीन क्षेत्रों में जनता का दमन बहुत तेज़ हो गया। रानी विक्टोरिया की
मृत्यु के बाद से ब्रिटिश साम्राज्य की शक्ति क्षीण होने लगी। उनके बाद उनके पुत्र एडवर्ड सप्तम ने सत्ता संभाली।

22 जनवरी सन 1973 ईसवी को जार्डन विमान सेवा का बोइंग 707 विमान नाइजेरिया के कानो हवाई अडडे पर उतरते समय दुर्घनग्रस्त हो गया और उसमे सवार 176 लोग मारे गये यह विमान मक्का से हाजियों को लेकर लौट रहा था।
***
26 जमादिउल अव्वल सन 280 हिजरी क़मरी को अरब शायर और लेखक इब्ने तैफूर का निधन हुआ। वे 204 हिजरी क़मरी में पैदा हुए। उन्होंने इराक़ के बग़दाद नगर में बड़े साहित्यकारों और धर्मगुरुओं से शिक्षा प्राप्त की। उन्हे उनके शेरों के कारण उन्हें बहुत ख्याति प्राप्त हुई।
