रविवार - 26 जनवरी
26 जनवरी सन 1950 ईसवी को भारत का संविधान पारित हुआ और इस देश में लोकतंत्र की स्थापना हुई।
ब्रिटिश साम्राज्य से भारत को सन 1947 में स्वतंत्रता मिली। लोकतंत्र की स्थापना के साथ ही डाक्टर राजेन्द्र प्रसाद को भारत का पहला राष्ट्रपति चुना गया। जो सात वर्ष तक इस पद पर आसीन रहे। भारत की प्रशासनिक व्यवस्था में राष्ट्रपति को वास्तव में बहुत अधिक अधिकार प्राप्त नहीं होते बल्कि प्रधान मंत्री की भूमिका निर्णायक होती है। राष्ट्रपति का चयन सांसदों द्वारा होता है।
- 26 जनवरी सन् 1666 में फ्रांस ने इंग्लैड के ख़िलाफ़ युद्ध की घोषणा की।
- 26 जनवरी सन् 1841 में हांगकांग ब्रिटिश कब्ज़े में चला गया।
- 26 जनवरी सन् 1905 में दक्षिण अफ्रीका में हुयी खुदाई में दुनिया का सबसे बड़ा 3106 कैरेट का हीरा कलिनन मिला।
- 26 जनवरी सन् 1930 में ब्रिटिश शासन के अंतर्गत भारत में पहली बार स्वराज दिवस मनाया गया।
- 26 जनवरी सन् 1931 में ‘सविनय अवज्ञा आंदोलन’ के दौरान ब्रिटिश सरकार से बातचीत के लिए महात्मा गांधी रिहा किया गया।
- 26 जनवरी सन् 1931 में ऑस्ट्रिया और हंगरी ने ‘शांति संधि’ पर हस्ताक्षर किये।
- स्व26 जनवरी सन् 1950 में तंत्र भारत के पहले और अंतिम गवर्नर जनरल चक्रवर्ती राजगोपालाचारी ने अपने पद से त्यागपत्र दिया और डॉ.राजेंद्र प्रसाद देश के पहले राष्ट्रपति बने।
- 26 जनवरी सन् 1950 में उत्तर प्रदेश के सारनाथ स्थित अशोक स्तंभ के शेरों को राष्ट्रीय प्रतीक की मान्यता मिली।
- 26 जनवरी सन् वर्ष 1937 में गठित भारतीय संघीय न्यायालय (‘फैडेरल कोर्ट ऑफ इंडिया’) का नाम 1950 में बदलकर सर्वोच्च न्यायालय (‘सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया’) कर दिया गया
- 26 जनवरी सन् 1963 में मोर के अद्भुत सौंदर्य के कारण भारत सरकार ने इसे राष्ट्रीय पक्षी घोषित किया।
- 26 जनवरी सन् 1982 में पर्यटकों को विलासितापूर्ण रेल यात्रा का आनंद दिलाने के लिए भारतीय रेल ने पैलेस ऑन व्हील्स सेवा शुरू की।
- 26 जनवरी सन् 1994 में पाकिस्तान के रावलपिंडी में प्रथम महिला पुलिस थाने का उद्घाटन।
- 26 जनवरी सन् 1999 में महिलाओं के यौन शोषण पर विश्व सम्मेलन का बांग्लादेश के ढाका में आयोजन।
- 26 जनवरी सन् 2001 में गुजरात के भुज में हुए जबरदस्त भूकंप में हज़ारों लोगों की जाने गयी।
- 26 जनवरी सन् 2003 के गणतंत्र दिवस समारोह में ईरान के पूर्व राष्ट्रपति ‘सैयद मोहम्म्द ख़ातमी’ शामिल हुए।
- 26 जनवरी सन् 2004 में माइक्रोसॉफ्ट अध्यक्ष बिल गेट्स को ब्रिटेन की महारानी एलिज़ाबेथ ने ‘नाइट’ की उपाधि प्रदान करने की घोषणा की।
- 26 जनवरी सन् 2008 में 59वें गणतन्त्र दिवस के अवसर पर देश की पहली महिला राष्ट्रपति प्रतिभाताई पाटिल ने परेड की सलामी ली।
26 जनवरी सन 1978 ईसवी को अमरीका की घिनौनी चालों और षड़यंत्रों के परिणामस्वरुप कैम्प डेविड नामक लज्जाजनक समझौता हुआ। इस समझौते पर अमरीका के कैम्प डेविड स्थान पर अमरीकी राष्ट्रपति जिमी कार्टर की उपस्थिति में मिस्र के राष्ट्रपति अनवर सादात और इस्राईल के प्रधान मंत्री मेनाख़ीन बेगीन ने हस्ताक्षर किये। इस समझौते के आधार पर अतिग्रहणकारी इस्राईल ने मिस्र को सीना प्रायद्वीप लौटाया और बदले में मिस्र ने इस्राईल के अस्तित्व को औपचारिक रुप से स्वीकार किया।
26 जन्वरी सन 1979 ईसवी में इस समझौते पर अंतिम रुप देकर फिर से : हस्ताक्ष किये गये और सन 1982 में ज़ायोनी शासन ने मिस्र को सीना प्रायद्वीप लौटाया किंतु ताबा नामक क्षेत्र पर दोनों पक्षों के बीच विवाद बना रहा यहां तक कि वर्ष 1988 में यह क्षेत्र भी मिस्र को लौटा दिया गया। मिस्र द्वारा ज़ायोनी शासन को औपचारिक रुप से स्वीकार किये जाने पर पूरे इस्लामी जगत में आपत्ति जताई गयी और मिस्र इस्लामी जगत में अलग तलग पड़ गया। इसी आपत्ति और आक्रोष के परिणामस्वरुप 1981 में एक सैनिक परेड के दौरान ख़ालिद इस्लाम्बोली नामक मिस्री सेना के एक अधिकारी ने राष्ट्रपति अनवर सादात को गोली मार कर हत्या कर दी।
26 जनवरी वर्ष 1824 ईसवी को आयरलेंड के भौतिकशास्त्री एवं गणितज्ञ विलियम थाम्सन का जन्म हुआ उन की उपाधि केल्विन थी, उन्होंने भौतिक विज्ञान में विद्युत एवं ऊष्मा के संबंध में विस्तृत शोध कार्य किया और समुद्र के भीतर संदेश स्थानांतरण अर्थात टेलीग्राफ़ की तकनीक का आविष्कार किया। इस प्रकार समुद्री टेलीग्राफ़ बनाने में वे सफल हुए। इसी प्रकार उन्होंने गेलवानोमीटर या विद्युत प्रक्रिया की तीव्रता मापने वाले यंत्र का भी आविष्कार किया , केल्विन ने अपने शोध में उष्मा के संबंध में सम्कालीन वैज्ञानिकों के दृष्टिकोणों को संकलित किया।
सेन्टीग्रेड और फ़ारेन्हाइट को एक दूसरे में परिवर्तित करने का फ़ारमूला उन्ही केनाम पर है। उन की सब से प्रसिद्ध पुस्तक का नाम विधुन की उष्मा है। केल्विन का वर्ष 1907 में देहांत हुआ।
26 जनवरी वर्ष 1823 ईस्वी को ब्रिटिश चिकित्सक तथा छेचक के टीके के आविष्कारक एडवर्ड जेनेर का निधन हुआ। वर्ष 1749 में उन का जन्म हुआ और 45 वर्ष की आयु में जब वे भारत में रह रहे थे चेचक के वैक्सीनेशन के आविष्कार में सफल हुए। जेनेर ने 1796 ईसवी में पहली बार मनुष्य को चेचक का टीका लगाया। उन का मानना था कि मनुष्य को चेचक का टीका लगाने से शरीर पर हल्का सा चेचक उत्पन्न हो जाता है और यही विषय इस रोग से शरीर को सुरक्षित रखने का कारण बनता है। जेनेर की इसी शैली से अरबों लोग चेचक के घातक रोग से सुरक्षित रह सके।
***
30 जमादीउल अव्वल सन 986 हिजरी क़मरी को मोरक्को के प्रसिद्ध इतिहासकार एवं धर्म गुरू इब्ने अस्कर का निधन हुआ। उन्होंने प्राथमिक शिक्षा प्राप्त करने के पश्चात चिकित्सा में रुचि लेना आरम्भ कर दिया और इस क्षेत्र में उन्होंने इब्ने सीना की चिकित्सा प्रणाली को आधार बनाया । इब्ने अस्कर ने इस के साथ ही इस्लामी विषयों में भी शोध कार्यों का क्रम जारी रखा। दसवीं शताब्दी हिजरी कमरी में मोरक्को की प्रसिद्ध तथ महान हस्तियों की जीवनियां उन की पुस्तक का विषय है जिसे विशेष ख्याति प्राप्त हैं दीवानुश्शुरफ़ा भी इब्ने अस्कर की महत्वपूर्ण तथ उल्लेखनीय रचनाओं में से है।