Jan २८, २०१७ १०:१३ Asia/Kolkata

1948, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के कार्यकर्ता नाथुराम गोडसे ने भारत के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की नई दिल्ली में गोली मारकर हत्या कर दी।

1933, एडोल्फ़ हिटलर को जर्मनी के चांसलर के रूप में शपथ दिलाई गई।

1648, स्पेन और हॉलैंड के बीच शांति समझौता हुआ।

1649, इंग्लैंड के सम्राट 'चार्ल्स प्रथम' को फ़ांसी दी गई।

1788, ब्रिटेन के राजकुमार' चार्ल्स एडवर्ड स्टुअर्ट' की रोम में मौत हो गई।

1902, चीन और कोरिया की स्वतंत्रता के बारे में ब्रिटेन और जापान के बीच संधि पर लंदन में हस्ताक्षर हुए।

1903, लॉर्ड कर्ज़न ने मेटकाफ़ हॉल में 'इंपीरियल लाइब्रेरी' का उद्घाटन किया।

1933, एडोल्फ़ हिटलर को जर्मनी के चांसलर के रूप में शपथ दिलाई गई।

1943, स्टालिन ग्राफ़ के पास सोवियत सेना ने जर्मन सेना को पराजित कर दिया।

1948, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के कार्यकर्ता नाथुराम गोडसे ने भारत के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की नई दिल्ली में गोली मारकर हत्या कर दी।

1964, दक्षिण वियतनाम में सेना ने सत्ता पर कब्ज़ा किया।

1972, पाकिस्तान ने 'राष्ट्रमंडल' से अपना नाम वापस ले लिया।

1979, रोडेशिया में नया संविधान बना, जिसमें अश्वेतों को सत्ता में भागीदारी का अधिकार मिला।

1989, अमरीका ने अफ़ग़ानिस्तान की राजधानी काबुल में अपना दूतावास बंद कर दिया।

1997, 49 वर्षों बाद महात्मा गांधी की अस्थियां संगम में विसर्जित की गईं।

2001, गुजरात में आये भूकम्प में मरने वालों की संख्या 30 हज़ार तक पहुंची।

2007, टाटा ने एंग्लो डच स्टील निर्माता कंपनी कोरस ग्रूप को 12 अरब डॉलर से अधिक में ख़रीदा।

 

30 जनवरी सन 1737 ईसवी को इटली के भौतिकशास्त्री और गणितज्ञ लूईची गैलवानी का बोलोनिया नगर में जन्म हुआ। उन्होंने ऑपरेशन के संबंध में अपने व्यापक अध्ययन और शोधकार्य से बहुत ख्याति प्राप्त की। इसी प्रकार उन्होंने पता लगाया कि सजीवों के शरीर में बिजली होती है। 61 वर्ष की आयु में उनका निधन हुआ।

30 जनवरी सन 1933 ईसवी को जर्मनी के तानाशाह एडल्फ़ हिटलर का शासन काल आरंभ हुआ।

नेशनल सोशियालिस्ट पार्टी को, जिसकी स्थापना हिटलर ने की थी 1930 में जर्मनी के संसदीय चुनावों में 107 सीटें मिलीं जिसके बाद हिटलर जर्मनी के चांस्लर और फिर 1934 में राष्ट्रपति बन गये।

शक्ति मिल जाने के बाद हिटलर ने एस एस नामक अत्यंत भयानक गुप्तचर सेवा का गठन किया और अपने विरोधियों के लिए ख़तरनाक जेलें बनवाई।

हिटलर ने अपने जातिवादी लक्ष्यों के लिए लाखों लोगों को मौत के घाट उतार दिया। सितंबर सन 1939 में पोलैंड पर आक्रमण करके उन्होंने द्वितीय विश्व युद्ध की आग भड़काई। जिसके बाद जर्मनी और उसके घटक देशों को पराजय हुई। हिटलर ने इस पराजय के बाद सन 1945 में आत्महत्या कर ली।

 

30 जनवरी सन 1948 ईसवी को भारत में स्वतंत्रता संग्राम के संस्थापक मोहनदास करम चंद् गांधी को एक अतिवादी हिंदू ने गोली मार दी। वे महात्मा गांधी और बापू के नाम से प्रसिद्ध थे।

महात्मा गांधी का जन्म सन 1869 ईसवी में हुआ। उन्होंने ब्रिटेन में कानून की शिक्षा पूरी की। वे कुछ समय दक्षिणी अफ़्रीक़ा में भी भारतीय संघर्षकर्ताओं का नेतृत्व करते रहे। बाद में वे भारत आए और ब्रिटिश साम्राज्य के विरूद्ध संघर्ष में जुट गये। अनेक कठिनाइयों का सामना करने के बाद भी वे अपने लक्ष्य से पीछे नहीं हटे। अंतत: 1947 ईसवी में भारत स्वतंत्र हुआ।

महात्मा गांधी एक कुशल लेखक भी थे।

 

 

***

10 बहमन सन 1357 हिजरी शम्सी को तेहरान विश्वविद्यालय में ईरानी धर्मगुरूओं के धरना देने के बाद ईरानी समाज के विभिन्न वर्गों के लोग भी धर्मगुरूओं के साथ प्रदर्शन में शामिल होने लगे। हर क्षण प्रदर्शनकारियों की संख्या में वृद्धि को देखते हुए शाह के पिटठू प्रधान मंत्री शापूर बख़्तियार को इमाम ख़ुमैनी की स्वदेश वापसी पर सहमति व्यक्त करनी पड़ी जिसके बाद इमाम ख़ुमैनी के स्वागत के लिए बनाई गयी समिति ने घोषणा की कि 12 बहमन को प्रात: नौ बजे इमाम ख़ुमैनी तेहरान पहुंचेंगे। इस घोषणा को सुनकर लोगों में हर्ष व उल्लास चरम सीमा पर पहुंच गया और अमरीका के सैनिक विमानों ने अमरीकियों को ईरान से बाहर पहुंचाना आरंभ कर दिया।