बुधवार- 5 फ़रवरी
1989 में अफगानिस्तान पर लगभग एक दशक तक क़ब्ज़े के बाद सोवियत संघ की लाल सेना का आखिरी सिपाही भी काबुल से निकल गया। उसके बाद दो हफ्तों से भी कम समय में पूरे अफगानिस्तान से लाल सैनिक निकल गये। अफगानिस्तान को रूस का वियतनाम कहा जाता है।
- 1783 में दक्षिणी इटली में 7 दशमलव 5 से 8 दशमलव 0 की गति से आने वाले भूकंप ने तबाही मचा दी। कालाब्रिया प्रान्त में आने वाले इस भूकंप में एक मिनट के भीतर 100 से अधिक गांव पूरी तरह से तबाह हो गये। कई कई गांवों में एक भी व्यक्ति जीवित नहीं बचा। इस भूकंप में 30 हज़ार लोग मारे गये।
- 1783 में स्वीडन ने अमरीका की स्वाधीनता को औपचारिक रूप से स्वीकार कर लिया।
- 1817 अमरीका में पहली गैस कंपनी का रजिस्ट्रेशन हुआ।
- 1885 खरतूम पर क़ब्ज़े की खबर लंदन पहुंची।
- 1900 अमरीका और ब्रिटेन ने पनामा समझौते पर हस्ताक्षर किए।
- 1904 क्यूबा पर अमरीका क़ब्ज़ा समाप्त हो गया।
- 1918 स्टीफन डब्ल्यू थाम्पसन दुश्मन का विमान गिराने वाले पहले अमरीकी पायलट बने।
5 फ़रवरी सन 814 ईसवी को योरोप के सम्राट चार्लमानी का निधन हुआ।
वे सन 742 ईसवी में फ़्रांस में पैदा हुए और अपने पिता की मृत्यु के पश्चात उन्होंने अपने भाई के साथ मिलकर सत्ता का कार्यभार संभाला। अपने भाई की मृत्यु के बाद चार्लमानी ने सन 771 ईसवी में अकेले ही सत्ता संभाली और प्रतिस्पधा लोगों को कुचलना तथा अपनी सीमाओं को विस्तृत करना आरंभ कर दिया। उन्होंने योरोप महाद्वीप का अधिकांश भाग अपने अधिकार में कर लिया था। वे पहले ऐसे सम्राट थे जिन्होंने सन 800 ईसवी में पोप लियून त्रितीय से ताज प्राप्त किया। इस प्रकार उन्हें एक आध्यत्मिक धार्मिक स्थान प्रप्त हो गया। इसके बावजूद चार्लमानी ने देश में अपने विरोधियों और पड़ेसी देशों की जनता का दमन तेज़ी से जारी रखा।
5 फ़रवरी सन 1881 ईसवी को स्काटलैंड के इतिहासकार दार्शनिक एवं पूर्वी मामलों के विशेषज्ञ थामस कार्लायल का निधन हुआ। वे सन 1795 ईसवी में एक ग्रामीण परिवार में जन्में थे।
उन्हें जर्मन भाषा के साथ ही अरबी भाषा की भी पूरी जानकारी थी।
कार्लायल ने विभिन्न इस्लामी देशों की अपनी यात्रा के दौरान इस्लामी संस्कृति एवं सभयता का परिचय प्राप्त किया। वे इस्लाम धर्म से विशेष रूप से प्रभावित थे। कार्लायल कुरआने मजीद के बारे में कहते हैं कुरआन हर अस्तित्व के हृदय की प्रत्यक्ष आवाज़ है लोगों को इसे ध्यानपूर्वक सुनना चाहिए और यदि उन्होंने ऐसी बातों की ओर ध्यान न दिया तो उनके लिए उचित होगा कि किसी भी अन्य बात की ओर ध्यान न दें।
कार्लायल ने इसी प्रकार पैग़म्बरे इस्लाम के बारे में लिखा है कि ईश्वर ने इस नहान पुरूष को ज्ञान एवं तत्वदर्शिता सिखाई वे अपनी पैनी विचारधारा, गहराई तक उतर जाने वाली नज़र और महान आत्मा के माध्यम से सत्तालोलुपता से दूर थे। ईश्वर उन्हें अपना निष्ठावान एवं सच्चा दास समझता था। कार्लायल ने कई विश्व विख्यात पुस्तकें लिखी हैं।

***
16 बहमन सन 1357 हिजरी शम्सी को ईरान की इस्लामी क्रान्ति की सफलता के अवसर पर इमाम ख़ुमैनी ने अंतरिम सरकार के गठन का आदेश दिया। उन्होंने इसी आदेश में इस्लामी क्रान्ति के लक्ष्यों और कार्यक्रमों का उल्लेख किया और अंतरिम सरकार को निर्दोश दिया कि वो इन लक्ष्यों के लिए प्रयास करे। इमाम ख़ुमैनी के इस आदेश में अंतरिम सरकार का मुख्य लक्ष्य राजनैतिक शासन व्यवस्था के निर्धारण हेतु जनमत संग्रह कराना तथा संसदीय चुनावों का आयोजन कराना था।
अंतरिम सरकार के गठन के साथ ही शाह सरकार की कई सैनिक छावनियों में इस्लामी क्रान्ति के पक्ष में प्रदर्शन हुए और शाह द्वारा देश में सैनिक शासन लागू करने और प्रदर्शनों को वर्जित करने के बावजूद ईरान में जुलुस निकाले गये। और इन प्रदर्शनों में निरंतर वृद्धि होती गयी।
***
10 जमादिस्सानी सन 618 हिजरी क़मरी को ईरान के विख्यात शायर और धर्मगुरु फ़रीदुद्दीन अत्तार नैशापुरी की मंगोलों के आक्रमण में हत्या कर दी गयी।
उन्होंने अपने पिता के निधन के बाद उन्हीं का काम अर्थात दवा बेचाना अपनाया। इस प्रकार उन्हें उपचार के क्षेत्र में भी बड़ी जानकारी हो गयी। इसी बीच उनमें आंतरिक रुप से बड़े परिवर्तन हुए। उन्होंने सुख चैन का जीवन त्याग कर सीधा सादा जीवन बिताना आरंभ कर दिया। उन्होंने आत्मनिर्मण के लिए बड़े परिश्रम किये और ईश्वर का सही भक्त बनने के लिए देश विदेश की यात्राएं कीं।
वे बहुत अच्छे कवि थे। मन्तिकुत्तैर उनका फ़ार्सी भाषा का प्रसिद्ध पद्य संकलन है। इसके अलावा भी उन्होंने कई मुल्यवान पुस्तकें लिखी हैं।