Feb २२, २०१७ ०९:२३ Asia/Kolkata

4 मार्च सन 1848 ईसवी से ऑस्ट्रिया के अधीन अधिकांश देशों में क्रान्तियां और विद्रोह आरंभ हो गये। ऐसे देशों में हंग्री भी शामिल था।

1665 इंगलैंड के राजा चार्ल्स द्वतीय ने नीदरलैंड के खिलाफ युद्ध की घोषणा कर दी।

1790 फ्रांस 83 डिपार्टमेंट्स में बंट गया।

1814 लांगवूड्स युद्ध में अमरीकियों ने ब्रिटिश सेना को पराजित कर दिया।

1865 अमरीका का तीसरा और अंतिम राष्ट्रीय ध्वज को कांग्रेस ने मंज़ूरी दी।

1882 ब्रिटेन का पहला बिजली से चलने वाला ट्राम सड़क पर दौड़ा ।

1906 हकीम अब्दुल माजिद ने दिल्ली  में " हमदर्द दवाखाना" नाम से अपना क्लिनिक खोला।

1951 नयी दिल्ली में आयोजित पहला एशियन गेम्स 11 देशों और 489 पुरुष व महिला एथलीट्स के साथ आरंभ हुआ।

ऑस्ट्रिया के लोगों के अत्याचारों से अब चुकी हंग्री की जनता का संघर्ष देखते ही देखते पूरे देश में फैल गया। चार अप्रैल सन 1849 ईसवी में यह संघर्ष इतना तेज़ हो गया कि केंद्रीय सरकार की धमकियों और धौंस के बावजूद क्रान्तिकारियों ने हंग्री में लोकतंत्रिक शासन की घोषणा कर दी। इस घोषणा के बावजूद रुस के ज़ार शासक की सहायता से ऑस्ट्रिया ने इस क्रांत्रि को कुचल दिया और इसके नेताओं को गिरफ़तार करके मौत की सज़ा दे दी।

4 मार्च सन् 1823 को उस्मानी शासन और यूनान के बीच युद्ध में यूनानी सेना ने त्रिपोलिज़ा शहर में 12 हज़ार मुसलानों का नरसंहार किया।

यूनान के सशस्त्र गुट, जिन्हें अनेक यूरोपीय देशों की सहायता प्राप्त थी, अपने देश पर उस्मानियों के नियंत्रण के ख़िलाफ़ लड़ रहे थे। वर्ष 1822 में अपने संघर्ष में तेज़ी लाने के लिए वे एकजुट हो गए। किन्तु इस प्रकार के नरसंहार से, जो बदले की भावना से किए जाते थे, लड़ाई और हिंसात्मक हो जाती थी। उदाहरण स्वरूप वर्ष 1824 में उस्मानी शासन के सैनिकों ने यूनानियों के कुछ सशस्त्र गुटों की हत्या कर दी। अंततः यूनान को 1832 में स्वतंत्रता प्राप्त हुई । 

 

***

14 इसफ़ंद सन 1346 हिजरी शम्सी को ईरान के प्रधान मंत्री व वरिष्ठ राजनीतिज्ञ डॉक्टर मोहम्मद मुसद्दिक़ का निधन हुआ। वे सन 1261 हिजरी शम्सी में तेहरान में जन्मे थे। मुसद्दिक़ सन 1299 हिजरी शम्सी में वित्त मंत्री, और फिर संसद में तेहरान की जनता के प्रतिनिधि के रुप में चुने गये किंतु इसके बाद वे कुछ दिनों तक राजनीति से अलग हो गये। मुसद्दिक़ सन 1322 हिजरी शम्सी में दोबारा राजनीति में लौटे और उन्होंने ईरान में तेल के राष्ट्रीकरण के लिए प्रयास किये। 29 इसफ़ंद सन 1329 हिजरी शम्सी को वे संसद में तेल के राष्ट्रीयकरण के क़ानून को पारित करवाने में सफल हुए। इसी क़ानून को लागू करने के प्रयास के दौरान उन्हें गिरफ़तार करके तीन वर्ष की जेल की सजा सुनाई गयी। बाद में तेहरान के पश्चिम में अहमदाबाद नामक एक गांव की ओर उन्हें देश निकाला दे दिया गया। देशनिकाले में कुछ वर्ष बिताने के बाद उनका निधन हो गया।

 

***

9 रजब सन 921हिजरी क़मरी को ईरान के प्रसिद्ध इतिहासकार अब्दी बैक शीराज़ी का शीराज़ नगर में जन्म हुआ। उन्होंने ईरान में सफ़वी शासकों के 100 वर्षीय शासन काल का इतिहास लिखा। उनकी यह पुस्तक बहुत प्रसिद्ध हुई।इसी प्रकार उन्होंने जामे जमशेद नामक पुस्तक भी लिखी।