Mar ०३, २०१९ १३:०१ Asia/Kolkata

आज के कार्यक्रम में हम यह चर्चा करेंगे कि किस प्रकार से अच्छा स्वभाव लोगों में लोकप्रियता का कारण बनता है।

पैगम्बरे इस्लाम के पौत्र इमाम जाफरे सादिक़ अलैहिस्सलाम ने पैगम्बरे इस्लाम के हवाले से कहा है कि तुम लोग में इतनी शक्ति नहीं है कि सब लोगों को अपने धन से अपनी ओर आकृष्ट कर लो, कोई व्यक्ति दौलत से यह काम नहीं कर सकता लेकिन एक चीज़ है जिसकी मदद से अधिकांश लोगों के दिलों में जगह बनायी जा सकती है वह क्या चीज़ है? वह है अच्छा स्वभाव।

निश्चित रूप से यदि आप विनम्रता का प्रदर्शन करेंगे, अच्छे सच्चे होंगे, अगर अपनी बात पर जमे रहने वाले होंगे तो चूंकि इन सब गुणों को लोग पसंद करते हैं इस लिए आप लोगों के दिलों में जगह बनाने में सफल होंगे।

वास्तव में दानशीलता भी ऐक एसा गुण है जो लोगों के दिलों में जगह बनाता है लेकिन जिसके पास ज्ञान होता है वह सब से अधिक महत्वपूर्ण होता है लेकिन इसका यह मतलब नहीं है कि ईश्वरीय भय और अन्य गुणों का महत्व कम हो जाता है। इसका मलतब यह है कि यदि ईश्वरीय भय और अन्य गुणों में दो लोग समान हों तो फिर उनमें से बेहतर वह होगा जिसका ज्ञान अधिक होगा। इसी प्रकार मूल्य हीन व्यक्ति वह होता है जिसके पास ज्ञान की कमी है। तो इस प्रकार से हम देखते हैं कि वास्तविक निर्धन वह नहीं जिसके पास धन न हो बल्कि अस्ली निर्धन वह है जो शिक्षा के धन से वंचित हो। और उससे भी अधिक बुरा वह व्यक्ति होता है जो दूसरों से जलता हो। ईर्ष्या किसी भी मनुष्य के जीवन को नर्क बना सकती है और सारे सुख उसके लिए खत्म कर सकती है। इस लिए दूसरों से जलने वाला  व्यक्ति सब से अधिक दुख उठाता है लेकिन सब से कम सुख, कंजूस व्यक्ति उठाता है। कंजूस अपना धन समेटे हमेशा इस परेशानी में रहता है कि कहीं एसा न हो जाए कहीं वैसा न हो जाए। इस लिए उसे सुख उठाने का अवसर ही नहीं मिलता और न ही वह अपने धन को सुख के लिए प्रयोग करना चाहता है।  (Q.A.)