Apr ११, २०१६ १५:२० Asia/Kolkata
  • अनिल ताम्रकार

रेडियो तेहरान का हिन्दी प्रसारण अपनी नई नई कोशिशों के लिये हमेशा जाना जाता रहा है।

 और इन्ही नई कोशिशों के कारण कार्यक्रमों में विविधता है। और इसी लिये यहां के प्रसारण श्रोताओं के दृष्टिकोण में हमेशा सर्वोपरी रहा है। १५ जुन का कार्यक्रम सुना इस दिन का प्रसारण अन्य दिनों की अपेक्षा कुछ स्पष्ट नही था। फिर भी देश विदेश के समाचार सुने इस समाचार समीक्षा के अन्तर्गत कंधार में विस्फोट भारत मे भोपाल कांड,और अफगानिस्तान में आंतकवांद के बारें में रिपोर्ट सुनी। राजनैतिक चर्चा में ईरान और युरोप संघ के बीच आरोप प्रत्यारोप, परमाणु संधी पर आधारित विचार रोचक लगे।