Apr ११, २०१६ १५:२३ Asia/Kolkata
  • मुज़्जफ़र हुसैन

जगदीशपुर, भोजपुर, बिहार से मुज़्जफ़र हुसैन लिखते हैं मैं रेडियो तेहरान को सुनकर काफी प्रसन्न होता हूं।

 आपके कार्यक्रम सुखद एवं ज्ञानवर्धक होते हैं। कुरान ईश्वरिय चमत्कार मुझे काफी पसंद है। पत्र संसार कार्यक्रम हम श्रोताओं और आपके बीच एक कड़ी का काम करता है आपके सारे कार्यक्रम अनोखे होते हैं। मैंने अभी हाल ही में जाना है कि ६६ पाकिस्तानीयों को अमरिका ने ग्वांनतानामों जेल में कैद कर रखा था। जिनकी अगस्त मे रिहाई कर दी है। उनमें एसे भी कैदी हैं जो १७ वर्षो तक सजा भुगत रहे थें। उनके मुताबिक ६ महीने सोने नहीं दिया गया कब्र से भी छोटी जगह बैठकर रात दिन बिताने पड़ते थे। बिजली के काफी झटके दिये गये। उनके अपराध को सीआयए भाषित करने में नाकाम रही और वे न्यायालय द्वारा बरी किये गये। इतने जुल्म किये गये कि वे अब चल फिर नहीं सकते। विश्व संघटन इस बारे में क्यों कुछ नही करता है