Jul २८, २०२० १३:५० Asia/Kolkata

ईरान वैज्ञानिकों की टीम ने धावकों के फ़िटनेस टेस्ट के लिए स्मार्ट क्रोनोमीटर बनाया है।

इस क्रोनोमीटर को चलाने में इंसान का कोई रोल नहीं है जिससे धावकों के रेकार्ड को रजिस्टर करने में ग़लती की संभावना ख़त्म हो गयी है।

अब आपको बता दें किरमानशाह टेक्नालोजी यूक्नालोजी में इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में एमटेक के छात्र फ़रहाद फ़ूलादीनिया ने घर के आयफ़ोन में जीएसएम प्रौद्योगिकी के ज़रिए नई डिज़ाइन का आविष्कार किया।

वार्विक यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिक ने एसी इलेक्ट्रानिक मशीन बनायी है कि मस्तिष्क की तरंग के ज़रिए उसे नियंत्रित कर सकते हैं।

कान्टिनेन्टल कंपनी कुछ बायोमेट्रिक औज़ार के ज़रिए कार को अधिक स्मार्ट बनाने के साथ साथ उसकी सुरक्षा भी बढ़ाना चाहती है। इस कंपनी ने कार का इंजन स्टार्ट करने के लिए एसा बटन बनाया है जो फ़िन्गर प्रिन्ट से आन होता है।

अमरीका के दो इंजीनियरों ने एयरपोर्ट के यात्रियों के लिए विशेष वैन का अविष्कार किया है जो यात्री  के लगेज को नापती है और उनके पासपोर्ट का स्कैन करती है।