कौन होंगे 2050 में सबसे अधिक आबादी वाले 10 शहर
https://parstoday.ir/hi/radio/world-i3034-कौन_होंगे_2050_में_सबसे_अधिक_आबादी_वाले_10_शहर
धरती पर जिस तेज़ी से मानव आबादी में वृद्धि हो रही है उसको देखते हुए एक अनुमान के अनुसार 2050 तक दुनिया में लोगों की संख्या लगभग 10 अरब का आंकड़ा छू लेगी।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Feb २५, २०१६ १५:५१ Asia/Kolkata
  • कौन होंगे 2050 में सबसे अधिक आबादी वाले 10 शहर

धरती पर जिस तेज़ी से मानव आबादी में वृद्धि हो रही है उसको देखते हुए एक अनुमान के अनुसार 2050 तक दुनिया में लोगों की संख्या लगभग 10 अरब का आंकड़ा छू लेगी।

हम यह बात तो बरसों से सुन रहे हैं कि धरती पर लगातार मानव आबादी में वृद्धि हो रही है, लेकिन यह कम लोगों को ही पता होगा कि किन क्षेत्रों में जनसंख्या सबसे ज़्यादा रफ़्तार से बढ़ रही है?

आज जापान का टोक्यो सिटी दुनिया का सबसे अधिक आबादी वाला शहर है जहां 3 करोड़ 80 लाख लोग रहते हैं।

इस समय दुनिया के सबसे अधिक आबादी वाले शहरों में अफ़्रिक़ी देशों में मिस्र का एकमात्र शहर “क़ाहिरा” और लैटिन अमरीकी देशों में 2 शहर “साओ पाउलो और मेक्सिको सिटी” शामिल हैं, लेकिन अगले 3 दशकों में यह आंकड़े पूरी तरह से बदल जाएंगे।

कनाडा के टोरंटो विश्वविद्यालय के ग्लोबल सीटीज़ संस्थान ने मानव आबादी में वृद्धि के अनुमान को लेकर 2050 तक 10 बड़े शहरों का पूर्वानुमान पेश किया है जो इस प्रकार है।

1- भारत के मुंबई शहर की आबादी चार करोड़ 24 लाख होगी।

2- भारत की राजधानी दिल्ली की आबादी दिल्ली, तीन करोड़ 62 लाख होगी।

3- बांग्लादेश की राजधानी ढाका की जनसंख्या तीन करोड़ 52 लाख होगी।

4- कांगो गणराज्य के किंशासा शहर की जनसंख्या तीन करोड़ 50 लाख होगी।

5- भारत के कोलकाता शहर की आबादी तीन करोड़ 30 लाख होगी।

6- नाइजीरिया के लागोस शहर की जनसंख्या तीन करोड़ 26 लाख होगी।

7- जापान के टोक्यो की आबादी तीन करोड़ 26 लाख होगी।

8- पाकिस्तान के कराची सिटी की आबादी तीन करोड़ 17 लाख होगी।

9- अमरीका के न्यूयॉर्क सिटी की जनसंख्या दो करोड़ 48 लाख होगी।

10- मेक्सिको की मेक्सिको सिटी की आबादी दो करोड़ 43 लाख होगी।