-
सांसों के लिए सिसकता भारत
May १५, २०२१ १८:३७मैंने कभी सोचा भी नहीं था कि मुझे कोरोना वायरस की दवा ख़रीदने के लिए ब्लैक मार्केट का रुख़ करना पड़ेगा लेकिन मेरी मां पुणे के अस्पताल में इस घातक बीमारी की चपेट में आकर कराह रहीं थीं और मुझ पर हताशा छायी हुई थी। मुझे पता था कि मेरी मां का इलाज तभी होगा जब मैं ख़ुद हाथ पांव मारूंगी।
-
सुलग उठा है वेस्ट बैंक, यह फ़िलिस्तीनी इंतेफ़ाज़ा आंदोलन में बहुत बड़ा मोड़ है...नेतनयाहू के ख़िलाफ़ एक साथ तीन मोर्चों से शुरू हो गए हमले, क्या होगा अंजाम?
May १५, २०२१ १५:१८फ़िलिस्तीन के वेस्ट बैंक की तुलना हाथी से की जाती है जिसकी रफ़तार कम होती है लेकिन जब हरकत में आ जाए तो अपने साथ सब कुछ घसीट ले जाता है। फिर चाहे वह इस्राईली सैनिक हों या विदेशों से लाकर बसाए गए ज़ायोनी।
-
इस्राईल के दो बड़े झूठ, चार परिवर्तनों से समझिए युद्ध के बाद क्या होंगे हालात, फ़िलिस्तीनियों के अय्याश २५० मिसाइल ने इस्राईली नेतृत्व पर गिराई है कैसी बिजली?
May १४, २०२१ ०८:४५हमें इन दिनों जिस बात पर बड़ी हंसी आ रही है वह इस्राईल के सैनिक प्रवक्ताओं की ग़ज़्ज़ा में टारगेट बैंक को मिसाइलों से निशाना बनाने से संबंधित बयानबाज़ी है। उनका कहना था कि यह बड़े महत्वपूर्ण टारगेट थे लेकिन पता यह चला कि यह रिहाइशी इमारतें थीं जहां आम नागरिकों के घर थे।
-
फ़िलिस्तीनी मिसाइलों में नेतनयाहू और उनके जनरलों के लिए क्या हैं चौंका देने वाले संदेश? क्या आयरन डोम की क़ब्र बनाने का समय आ गया है? यमन की तरह फ़िलिस्तीन में भी बदलने वाले हैं सारे समीकरण
May १३, २०२१ १८:०८फ़िलिस्तीनी संगठनों के मिसाइल इस बार की लड़ाई में बैतुल मुक़द्दस तक पहुंचे और मंगलवार को ग़ज़्ज़ा पट्टी के उत्तर में स्थित एशदूद और असक़लान शहरों में १३७ मिसाइल गिरे जिन्होंने कई इमारतों को ध्वस्त कर दिया।
-
सीरीज़ : ये रिश्ता क्या कहलाता है..!!
May ११, २०२१ १८:११तहरीर : भारत और इस्राइल की दोस्ती.. (पार्ट 1) लेखक : सय्यद इब्राहीम हुसैन (दानिश हुसैनी)
-
हमास ने धमकी दी, उसे पूरा किया, क़ुद्स में इस्राईल से युद्ध अपराध का इंतेक़ाम लिया...अब क्या क्षेत्रीय युद्ध शुरू होने जा रहा है? नेतनयाहू के पास क्या विकल्प हैं?
May ११, २०२१ १५:३६फ़िलिस्तीन के हमास संगठन और गज़्ज़ा पट्टी में स्थित दूसरे संगठनों की सैनिक शाखाओं ने सोमवार को इस्राईल को शाम छह बजे तक की मोहलत दी कि अगर उसने इस समय तक क़ुद्स में अपनी दमनकारी कार्यवाहियां बंद न कीं तो उसके युद्ध अपराधों का जवाब दिया जाएगा और फिर इस्राईली बस्तियों पर मिसाइल बरसने लगे हैं।
-
कोरोना से जंग का मुंबई माडलः कोविड को कंट्रोल कर रहा है शहर, रफ़तार धीमी लेकिन स्थायी, सुप्रीम कोर्ट भी हुआ क़ायल।
May १०, २०२१ १८:४३भारत की आर्थिक राजधानी कहे जाने वाले मुंबई शहर में रविवार को 2395 नए कोरोना केस रिकार्ड किए गए। अप्रैल में यह दर रोज़ाना साढ़े सात हज़ार के आसपास होती थी। क्या हुआ कि हालात में इस तरह की बेहतरी देखने में आ रही है?
-
इस्राईली सैन्य अभ्यास के चलते सैयद हसन नसरुल्लाह ने क्यों किया हाई एलर्ट का एलान? क्या भयानक संकट से बचने के लिए युद्ध छेड़ सकते हैं नेतनयाहू? दस बेहद महत्वपूर्ण बिंदु
May ०९, २०२१ १९:१३बैतुल मुक़द्दस में फ़िलिस्तीनियों का सराहनीय और सम्मानजनक प्रतिरोध केवल कुछ दर्जन घरों की रक्षा के लिए नहीं है बल्कि यह पहिचान के लिए एक बड़ी लड़ाई का विस्फोट है। यह हमलावार ज़ायोनी पहिचान और अरब इस्लामी पहिचान के बीच निर्णायक टकराव का विस्फोट है।
-
भारत में कोरोना से हाहाकार और मोदी सरकार की ललकार
May ०८, २०२१ १८:३४पाकिस्तान के अख़बार डान की वेबसाइट ने टीकाकार माहिर अली का एक लेख प्रकाशित किया है जिसमें टीकाकार का कहना है कि आंकड़े और अनुमान बताते हैं कि मई के मध्य तक कोरोना वायरस की महामारी की दूसरी लहर का चरम बिंदु देखने में आएगा जबकि उसके बाद इसकी तीव्रता में कमी आएगी या नहीं इसकी भविष्यवाणी किसी ने नहीं की है।
-
कोई अंदाज़ा लगा सकता है कि ईरान-सऊदी अरब वार्ता की ख़बरों पर इस्राईल में कितना आक्रोश है? नेतनयाहू की महत्वाकांक्षी योजना पर बिन सलमान फेरना चाहते हैं पानी?
May ०६, २०२१ १७:०३तेल अबीब में इस्राईली स्ट्रैटेजिक अध्ययन केन्द्र इस समय ईरान और सऊदी अरब के बीच बढ़ती निकटता पर गहन बहस में लगा हुआ है। सेंटर का कहना है कि यह ईरान के ख़िलाफ़ अरब देशों का एलायंस बनाने की इस्राईल की योजना के लिए बहुत बड़ा झटका है।