-
सऊदी नरेश ने तुर्क राष्ट्रपति को किया फ़ोन, कहा वार्ता के चैनलों का खुला रहना ज़रूरी...जी-20 के शिखर सम्मेलन से पहले इतनी सक्रिय क्यों हो गई रियाज़ सरकार?
Nov २१, २०२० ०६:२२सऊदी अरब की सरकारी समाचार एजेंसी ने रिपोर्ट दी कि देश के नरेश सलमान बिन अब्दुल अज़ीज़ ने तुर्की के राष्ट्रपति रजब तैयब अर्दोग़ान को फ़ोन किया और जी-20 के शनिवार और रविवार को होने वाले शिखर सम्मेलन को सफल बनाने के लिए आपसी प्रयासों में समन्वय पैदा करने के उपायों पर विचार किया।
-
सरातल में पहुंच गया सऊदी समाज, सोशल मीडिया पर लोगों की गुहार "हे ईश्वर मदद कर"
Nov २०, २०२० १८:१५सोशल मीडिया पर सक्रिय सऊदी कार्यकर्ताओं ने सऊदी समाज की ग़रीबी को उजागर करने के लिए "हे ईश्वर मदद कर" का हैशटैग जारी किया और शाह सलमान और उनके बेटे बिन सलमान की नीतियों की आलोचना की।
-
यमन-सऊदी अरब सीमा पर बफ़र ज़ोन बनाने का क्या है माजरा? क्या बाइडन के वाइट हाउस में क़दम रखने से पहले युद्ध बंद करने की यह गंभीर कोशिश है?
Nov २०, २०२० १८:०३इस समय सऊदी अरब प्रशासन को जो चीज़ सबसे ज़्यादा पीड़ा पहुंचा रही है वह यमन की सेना और अंसारुल्लाह आंदोलन की ओर से राजधानी रियाज़ पर किए जाने वाले मिसाइल हमले हैं क्योंकि सऊदी अरब की मेज़बानी में जी-20 का शिखर सम्मेलन होने जा रहा है।
-
सऊदी अरब की नींद हुई हराम, यमन ने कर दिया कमाल, सऊदी जनरल हुआ हैरान...
Nov २०, २०२० १७:२५यमनी सेना ने एक बार फिर सैम-6 प्रकार के मीज़ाइल सिस्टम को सक्रिय कर लिय है। यह वह सिस्टम है जिसे सऊदी अरब ने निष्क्रिय कर दिया था।
-
एम्नेस्टी इंटरनैशनल की मांगः सऊदी अरब पर कार्यकर्ताओं की रिहाई के लिए दबाव डाले जी-20
Nov २०, २०२० १०:३५अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन एमनेस्टी इंटरनैशनल ने जी-20 से मांग की है कि सऊदी अरब पर कार्यकर्ताओं की रिहाई के लिए दबाव डाले।
-
सऊदी अरब ने कहा हम केवल इसलिए अपने क़ानून नहीं बदल सकते कि कोई व्यक्ति इन्हें पसंद नहीं करता...क्या बाइडन के ख़िलाफ़ रियाज़ सरकार ने शुरू कर दी है अपनी लड़ाई?
Nov २०, २०२० ०८:१२जैसे जैसे जी-20 शिखर सम्मेलन की तारीख़ क़रीब आ रही है कि सऊदी अरब का लहजा धीरे धीरे कठोर होता जा रहा है। सऊदी अरब को इस शिखर सम्मेलन का बड़ा इंतेज़ार था कि इससे वह अपनी छवि सुधारने की कोशिश करेगा लेकिन कोरोना वायरस की महामारी ने सारा खेल बिगाड़ दिया। यह सम्मेलन अब वर्चुअल होगा जबकि मानवाधिकारों के हनन के गंभीर आरोपों के कारण कई देशों ने अपने प्रतिनिधित्व का स्तर घटा दिया है।
-
क्या जी-20 शिखर सम्मेलन से पहले यमन युद्ध हो जाएगा समाप्त? आलोचनाओं से घिरे सऊदी युवारज की नई पैंतरेबाज़ी
Nov १८, २०२० १३:१२जी-20 शिखर सम्मेलन की मेज़बानी करने जा रहा सऊदी अरब इस समय दुनिया भर के मानवाधिकार संगठनों के निशाने पर है। जमाल ख़ाशुक़्जी की हत्या से लेकर यमन युद्ध तक, आले सऊद शासन के युवराज के वह काले करतूत हैं कि जिनको लेकर अधिकतर अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन रियाज़ के कड़े आलोचक हैं। इस बीच सऊदी अरब जी-20 शिखर सम्मेलन से ज़्यादा से ज़्यादा लाभ उठाना चाहता है, इसलिए उसने दुनिया को दिखाने के लिए यमन युद्ध को समाप्त करने को लेकर पैंतरेबाज़ी आरंभ कर दी है।
-
सऊदी अरब को ईरान की वाॅर्निंगः अपने ग़लत काम को दूसरों की गर्दन पर मत डालो।
Nov १८, २०२० ०६:१२वियना में अंतर्राष्ट्रीय संस्थाओं में ईरान के प्रतिनिधि ने सऊदी अरब के विदेश राज्य मंत्री के हालिया बयान पर प्रतिक्रिया जताते हुए कहा है कि उन्हें अपने ग़लत काम दूसरों की गर्दन पर नहीं डालने चाहिए।
-
अगर ईरान परमाणु ताक़त बन गया तो सऊदी अरब को भी परमाणु हथियार बनाने का अधिकार होगाः आदिल अलजुबैर
Nov १८, २०२० ०५:२६सऊदी अरब के राज्य मंत्री आदिल अलजुबैर ने एक भ्रामक बयान देते हुए कहा है कि अगर ईरान को परमाणु हथियार बनाने से रोकने की कोई संभावना न रही तो सऊदी अरब के पास अपना परमाणु हथियार विकसित करने का अधिकार होगा।
-
क्या सऊदी अरब और इमारात की जुदाई का वक़्त आ गया है?
Nov १७, २०२० १९:२५इमारात में एक समीक्षात्मक रिपोर्ट का पर्दा फ़ाश हुआ है जिससे महसूस होता है कि यूएई अब बिन सलमान व सऊदी गठजोड़ को अपने लिए बोझ समझने लगा है।