भारत के नागालैण्ड में 13 लोगों की हत्या
(last modified Sun, 05 Dec 2021 10:05:27 GMT )
Dec ०५, २०२१ १५:३५ Asia/Kolkata
  • भारत के नागालैण्ड में 13 लोगों की हत्या

भारत की पुलिस ने इस देश के नागालैण्ड राज्य में सुरक्षाबलों के हाथों 13 आम लोगों की धोखे से हुई हत्या की बात कही है।

फ़ार्स न्यूज़ के अनुसार भारतीय सुरक्षाबलों ने म्यांमार की सीमा से लगने वाले राज्य नागालैण्ड में धोखे में 13 आम लोगों पर गोली चला दी जिससे उनकी मृत्यु हो गई।

सुरक्षाबलों ने उनको आतंकवादी समझकर मार दिया।  घटना के बाद क्षेत्र में तनाव व्याप्त है।  स्थानीय लोगों ने सुरक्षाबलों के वाहनों को आग लगा दी।

भारत के गृहमंत्री अमित शाह का कहना है कि इस ख़बर को सुनकर मैं बहुत दुखी हूं।  उन्होंने कहा कि इस बारे में जांच शुरू कर दी गई है और न्यायपूर्ण ढंग से इस बारे में काम किया जाएगा।  घटना के बाद स्थानीय प्रशासन ने इंटरनेट और एसएमएस सुविधा को बंद कर दिया है। MM

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर  पर हमें फ़ालो कीजिए