Feb १५, २०२२ १८:१४ Asia/Kolkata
  • 5 लोगों का हत्यारा केवल 3 महीनों में कैसे हुआ आज़ाद? टिकैत

भारतीय किसान यूनियन के नेता ने कहा है कि जिसपर 5 हत्याओं का आरोप है वह मात्र 3 महीनों में कैसे छूट जाता है।

भारतीय किसान यूनियन के नेता ने केन्द्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी के बेटे आशीष मिश्रा की ज़मानत पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।  लखीमपुर खीरी में राकेश टिकैत ने कहा कि यह कैसा संयोग है कि किसानों की हत्या करने वाला तीन महीनों में जेल से कैसे रिहा हो रहा है?

उन्होंने कहा कि इस प्रकार के मामले में क्या तीन महीनों में ज़मानत मिल जाती है।  टिकैत ने कहा कि यह किस प्रकार का क़ानून है? क्या देश में क़ानून नामकी कोई चीज़ है? क्या देश में पदों का दुरूपयोग नहीं किया जा रहा है? टिकैत का कहना था कि क्या देश को एसा ही शासक चाहिए? क्या किसी आम आदमी को इस प्रकार के केस मे इतनी जल्दी ज़मानत मिल जाती है? उन्होंने कहा कि यह मेरे नहीं बल्कि जनता के सवाल हैं।

राकेश टिकैत ने केन्द्रीय मंत्री अजय मिश्र टेनी को भी लखीमपुर हिंसा का दोषी बताया।  उन्होंने कहा कि अजय टेनी को मंत्रिमण्डल से हटाया जाए।

उल्लेखनीय है कि भारत के केन्द्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी के बेटे अशीष मिश्रा टेनी पर 3 अक्टूबर 2021 को कई किसानों को गाड़ी से कुचलकर मार डालने का आरोप है।  लखीमपुर हिंसा में अशीष मिश्रा के शामिल होने की बात को उनके परिवार ने पहले ग़लत बताते हुए कहा था कि वे तो वहां पर थे ही नहीं।  बाद में एसआईटी जांच में अशीष मिश्रा को लखीमपुर हिंसा का मुख्य आरोपी बताया गया।

कई हज़ार पन्नों की चार्जशीट में एसआईटी ने बताया था कि अशीष मिश्रा घटना के समय घटनास्थल पर मौजूद था।  उसने अशीष के हथियारों से फाएरिंग की भी पुष्ट की।  घटना स्थल पर अशीष मिश्रा के रिवाल्वर और उसकी राइफल से फाएरिंग की गई।  पुलिस ने बैलेस्टिक रिपोर्ट के आधार पर अशीष मिश्रा के हथियारों से फ़ाएरिंग की पुष्टि की थी।

टैग्स