ब्रिटेन की विदेशमंत्री भारत यात्रा पर
https://parstoday.ir/hi/news/india-i111062-ब्रिटेन_की_विदेशमंत्री_भारत_यात्रा_पर
ब्रिटेन की विदेश मंत्री लिज ट्रस आज अपने भारतीय समकक्ष एस. जयशंकर से मुलाकात करेंगी और इस दौरान वह यूक्रेन पर रूस के आक्रमण को रोकने के लिए लोकतांत्रिक देशों के मिलकर काम करने के महत्व को रेखांकित करेंगी।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Mar ३१, २०२२ ०६:५१ Asia/Kolkata
  • ब्रिटेन की विदेशमंत्री भारत यात्रा पर

ब्रिटेन की विदेश मंत्री लिज ट्रस आज अपने भारतीय समकक्ष एस. जयशंकर से मुलाकात करेंगी और इस दौरान वह यूक्रेन पर रूस के आक्रमण को रोकने के लिए लोकतांत्रिक देशों के मिलकर काम करने के महत्व को रेखांकित करेंगी।

ट्रस की भारत यात्रा के संबंध में ब्रिटिश उच्चायोग ने एक बयान जारी करते हुए यह जानकारी दी। बयान में कहा गया है कि विदेश मंत्री लिज़ ट्रस पिछले महीने यूक्रेन पर रूस के अवैध आक्रमण के बाद एक व्यापक राजनयिक प्रयास के तहत आज भारत में हैं।

ब्रिटिश उच्चायोग ने कहा कि भारत के विदेश मंत्री सुब्रह्मण्यम जयशंकर के साथ बैठक में ट्रस यूक्रेन पर रूस का आक्रमण रोकने, ताकत के दम पर शासन करने की आशंका कम करने और वैश्विक सुरक्षा को मजबूत करने के लिए लोकतांत्रिक देशों के मिलकर काम करने के महत्व को रेखांकित करेंगी।

गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों में कई विदेशी अधिकारियों ने भारत की यात्राएं की है। अमेरिका के उप-राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार दलीप सिंह बुधवार को भारत पहुंचे जबकि रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव बृहस्पतिवार को भारत जाने वाले हैं। विदेश मंत्री के तौर पर ट्रस की यह दूसरी भारत यात्रा है। इससे पहले वह पिछले साल अक्टूबर में भारत गयी थीं। MM

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए