भीषण गर्मी के लिए तैयार रहें भारतवासी
https://parstoday.ir/hi/news/india-i111660-भीषण_गर्मी_के_लिए_तैयार_रहें_भारतवासी
भारत के कई राज्यों में पिछले दो दिनों के दौरान प्री मानसून गतिविधियां देखने को मिली लेकिन फिलहाल भयंकर गर्मी से राहत मिलती नज़र नहीं आ रही है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Apr १५, २०२२ ०९:३५ Asia/Kolkata
  • भीषण गर्मी के लिए तैयार रहें भारतवासी

भारत के कई राज्यों में पिछले दो दिनों के दौरान प्री मानसून गतिविधियां देखने को मिली लेकिन फिलहाल भयंकर गर्मी से राहत मिलती नज़र नहीं आ रही है।

भारत के कई राज्यों में पिछले दो दिनों के दौरान प्री मानसून गतिविधियां देखने को मिली लेकिन फिलहाल भयंकर गर्मी से राहत मिलती नज़र नहीं आ रही है।

मौसम विभाग के अनुसार तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की कमी ज़रूर आई है लेकिन गर्मी का दौर फिलहाल बना रहेगा। उत्तर और उत्तर पश्चिम भारत में अगले 3 से 4 दिनों के दौरान लू चलेगी। उधर उत्तरपूर्वी राज्यों और दक्षिण भारत के राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ़ और दिल्ली में अलग-अलग इलाकों में लू की स्थिति अगले 16 अप्रैल तक बनी रहेगी। पश्चिमी राजस्थान के अलग-अलग हिस्सों में भी भयंकर गर्मी बढ़ने की संभावना है।

अगले 5 दिनों के दौरान पूर्वी राजस्थान में और 17 तारीख़ तक पश्चिमी राजस्थान के कुछ हिस्सों में लोग गर्मी से परेशान रहेंगे। इसके अलावा पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अलग-अलग इलाकों में भी लू चलेगी। पूर्वी उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, बिहार, झारखंड में भी तापमान बढ़ने वाले हैं। (AK)

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए