भारतीय प्रधानमंत्री का असम दौरा, गिनवाईं डबल इंजन सरकार की उपलब्धियां
https://parstoday.ir/hi/news/india-i112192-भारतीय_प्रधानमंत्री_का_असम_दौरा_गिनवाईं_डबल_इंजन_सरकार_की_उपलब्धियां
भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने असम दौरे पर अपने भाषण में कहा कि पहले जहां गोलियों की आवाज़ सुनाई देती थी, आज वहां तालियां गूंज रही हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Apr २८, २०२२ १३:४० Asia/Kolkata
  • भारतीय प्रधानमंत्री का असम दौरा, गिनवाईं डबल इंजन सरकार की उपलब्धियां

भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने असम दौरे पर अपने भाषण में कहा कि पहले जहां गोलियों की आवाज़ सुनाई देती थी, आज वहां तालियां गूंज रही हैं।

दिफ़ू पहुंचे भारतीय प्रधान मंत्री ने शांति-एकता और विकास रैली को संबोधित करते हुए कहा कि डबल इंजन की सरकार, जहां भी हो वहां 'सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास' की भावना से काम करती है।

नरेन्द्र मोदी ने कहा कि असम की स्थाई शांति और तेज़ विकास के लिए जो समझौता हुआ था, उसको ज़मीन पर उतारने का काम तेज़ी से चल रहा है। उनका कहना था कि 2014 के बाद से नॉर्थ ईस्ट में मुश्किलें कम हो रही हैं, लोगों का विकास हो रहा है, आज जब कोई असम के जनजातीय क्षेत्रों में आता है, नॉर्थ ईस्ट के दूसरे राज्यों में जाता है तो हालात को बदलता देखकर उसे भी अच्छा लगता है।

त्रिपुरा का ज़िक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि असम के अलावा त्रिपुरा में भी NLFT ने शांति के पथ पर क़दम बढ़ाए।

नरेंद्र मोदी ने आफ़्स्पा के संदर्भ में कहा कि लंबे समय तक आर्म्ड फ़ोर्सेज़ स्पेशल पावर एक्ट नॉर्थ ईस्ट के अनेक राज्यों में रहा है, लेकिन बीते आठ सालों के दौरान स्थाई शांति और बेहतर क़ानून व्यवस्था लागू होने के कारण हमने AFSPA को नॉर्थ ईस्ट के कई क्षेत्रों से हटा दिया है।

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए