भारत, रूस के साथ अपने रिश्तों को लेकर पुनर्विचार करे, थरूर
https://parstoday.ir/hi/news/india-i112246-भारत_रूस_के_साथ_अपने_रिश्तों_को_लेकर_पुनर्विचार_करे_थरूर
भारत के पूर्व विदेश राज्य मंत्री और कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने कहा है कि रूस को लेकर नई दिल्ली को अपनी नीति पर पुनर्विचार करने की ज़रूरत है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Apr ३०, २०२२ ०७:१७ Asia/Kolkata
  • भारत, रूस के साथ अपने रिश्तों को लेकर पुनर्विचार करे, थरूर

भारत के पूर्व विदेश राज्य मंत्री और कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने कहा है कि रूस को लेकर नई दिल्ली को अपनी नीति पर पुनर्विचार करने की ज़रूरत है।

डॉयचे वेले की रिपोर्ट के मुताबिक़, थरूर का कहना था कि यूक्रेन पर रूस के हमले को लेकर अपने पक्ष की वजह से आजकल भारत, पश्चिमी मीडिया में सुर्ख़ियों में है। इसकी एक मुख्य वजह यह है कि भारत ने अभी तक यूक्रेन पर रूस के हमले की निंदा नहीं की है।

कांग्रेसी नेता का कहना था कि नई दिल्ली और मॉस्को के बीच ऐतिहासिक रिश्तों के बावजूद, अब समय आन पहुंचा है कि भारत, रूस के साथ अपने रिश्तों की पुनः समीक्षा करे।

उन्होंने कहा कि हालिया वर्षों में पश्चिम ने कश्मीर जैसे संवेदनशाली मुद्दों पर भारत को घेरने की कोशिश की है, इसलिए मॉस्को के बारे में हमारी नीति बदलनी चाहिए।

इस महीने की शुरूआत में भी थरूर ने संसंद में चीन और रूस के बीच बढ़ते सहयोग के मुद्दे पर बोलते हुए कहा था कि ऐसी स्थिति में हमें सतर्क रहने की ज़रूरत है। क्योंकि हम रूस-चीन-पाकिस्तान को साथ देख रहे हैं। इस बारे में भी हमें सोचने की ज़रूरत है। msm

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए