भारतीय सेना ने पाकिस्तानी ड्रोन मार गिराने का किया दावा
https://parstoday.ir/hi/news/india-i112542-भारतीय_सेना_ने_पाकिस्तानी_ड्रोन_मार_गिराने_का_किया_दावा
भारतीय मीडिया ने सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) द्वारा पाकिस्तान की ओर से आ रहे एक ड्रोन को मार गिराने की सूचना दी है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
May ०९, २०२२ ०८:१९ Asia/Kolkata
  • भारतीय सेना ने पाकिस्तानी ड्रोन मार गिराने का किया दावा

भारतीय मीडिया ने सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) द्वारा पाकिस्तान की ओर से आ रहे एक ड्रोन को मार गिराने की सूचना दी है।

प्राप्त रिपोर्ट के मुताबिक़, भारत ने दावा किया है कि एक बार फिर पाकिस्तानी ड्रोन ने घुसपैठ की है। जिसे भारतीय सुरक्षा बलों ने मार गिराया है। भारतीय मीडिया की रिपोर्टों के अनुसार मार गिराए गए ड्रोन में एक बैग था, जिसमें हेरोइन रखी गई थी। जानकारी के अनुसार पंजाब के अमृतसर में हेरोइन लेकर आ रहे पाकिस्तान के एक ड्रोन को देखते ही गोलियों से उड़ा दिया। बीएसएफ ने सोमवार को कहा कि उसने ड्रोन से हेरोइन के नौ पैकेट बरामद किए हैं जिसके साथ ही सीमा पार से तस्करी की कोशिश को नाकाम किया है। बीएसएफ (पंजाब फ्रंटियर) ने ट्वीट कर लिखा कि, ‘‘फ्रंटियर बीएसएफ के जवानों ने पाकिस्तानी ड्रोन के माध्यम से तस्करी के एक और प्रयास को नाकाम कर दिया है।

FILE PHOTO                                                                                                                                                                          

उल्लेखनीय है कि कुछ दिनों पहले ही जम्मू-कश्मीर सीमा से लगे सांबा बॉर्डर पर सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने एक संदिग्ध सुरंग का पता लगाया था। शाम क़रीब साढ़े पांच बजे चक फकीरा के सीमा चौकी इलाक़े में सुरंग रोधी अभियान के दौरान जवानों ने संदिग्ध सुरंग का पता लगाया था। बीएसएफ (जम्मू) के उप महानिरीक्षक एस पी एस संधू के अनुसार सांबा में बाड़ के पास एक सामान्य क्षेत्र में सुरंग मिली है। संधू ने संदिग्ध सुरंग की कुछ तस्वीरें साझा करते हुए कहा, “अंधेरे के कारण आगे की खोज नहीं की जा सकी। सुबह रोशनी में विस्तृत खोज की जाएगी।” बता दें कि बीएसएफ ने जम्मू के सुंजवां इलाक़े में 22 अप्रैल को हुई मुठभेड़ के बाद अंतर्राष्ट्रीय सीमा (आईबी) के साथ किसी भी सुरंग का पता लगाने के लिए बड़े पैमाने पर अभियान शुरू किया है। (RZ)

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए