भारत मेंं मिग-21 दुर्घटनाग्रस्त, 2 पायलटों की मौत
भारत के राजस्थान राज्य मे इस देश की वायुसेना का मिग-21 विमान दुर्धटनाग्रस्त हो कर ध्वस्त हो गया।
पाकिस्तान की सीमा के निकट भारत के बाड़मेर ज़िले में गुरूवार की रात भारतीय वायुसेना का युद्ध विमान मिग-21 दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
इसके क्रैश होते ही उसके मलबे में आग लग गई। दुर्घटना में मिग पर सवार दोनो पायलटों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दुर्घटना के बाद मिग-21 विमान का मलबा लगभग एक किलोमीटर के दायरे में फैल गया। इस दुर्घटना के कारणों का पता लगाने केे लिए आदेश जारी कर दिया गया है।
बताया जाता है कि पिछले आठ वर्षों के दौरान भारत के राजस्थान में 7 युद्धक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो चुके हैं। वैसे पिछले 62 वर्षों के दौरान इस विमान की 200 दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। 1960 के दशक में भारतीय वायुसेना के बेड़े में मिग-21 को शामिल किया गया था।
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए