भारत और फ़्रांस के राष्ट्राध्यक्षों की बातचीत, अहम मुद्दों पर चर्चा
https://parstoday.ir/hi/news/india-i115742-भारत_और_फ़्रांस_के_राष्ट्राध्यक्षों_की_बातचीत_अहम_मुद्दों_पर_चर्चा
भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने फ़्रांस के राष्ट्रपति एमैनुएल मैक्रां को किया फ़ोन करके फ्रांस के जंगलों में लगी आग और खाद्य सुरक्षा पर चर्चा की।
(last modified 2023-11-29T05:45:15+00:00 )
Aug १७, २०२२ ०२:१८ Asia/Kolkata
  • भारत और फ़्रांस के राष्ट्राध्यक्षों की बातचीत, अहम मुद्दों पर चर्चा

भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने फ़्रांस के राष्ट्रपति एमैनुएल मैक्रां को किया फ़ोन करके फ्रांस के जंगलों में लगी आग और खाद्य सुरक्षा पर चर्चा की।

उन्होंने राष्ट्रपति एमैनुएल मैक्रां से बात की और जंगल की विनाशकारी आग से निपटने में फ्रांस के साथ भारत की एकजुटता से अवगत कराया।

भारतीय प्रधानमंत्री ने ख़ुद ट्वीट कर यह जानकारी दी। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि दोनों नेता खाद्य और ऊर्जा सुरक्षा की वैश्विक चुनौतियों का मुक़ाबला करने के लिए क़रीबी सहयोग करने पर भी सहमत हुए।

उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि मेरे मित्र राष्ट्रपति एमैनुलए मैक्रां से बात हुई, विनाशकारी जंगल की आग से निपटने में फ्रांस के साथ भारत की एकजुटता का संदेश दिया, हमने भारत-फ्रांस रणनीतिक साझेदारी और वैश्विक व क्षेत्रीय महत्व के अन्य मुद्दों के तहत चल रहे द्विपक्षीय सहयोग पर चर्चा की।

प्रधानमंत्री कार्यालय के एक बयान के अनुसार, दोनो नेताओं ने रक्षा सहयोग परियोजनाओं और असैन्य परमाणु ऊर्जा में सहयोग सहित चल रही द्विपक्षीय पहलों की समीक्षा की। बयान में कहा गया है कि दोनों नेताओं ने हाल के वर्षों में भारत-फ्रांस रणनीतिक साझेदारी की गहराई और मजबूती पर संतोष व्यक्त किया। दोनों नेता सहयोग के नए क्षेत्रों में संबंधों का विस्तार करने के लिए मिलकर काम करना जारी रखने पर सहमत हुए। (AK)

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें