पाकिस्तान में तबाही देखकर दुःखी हूं" प्रधानमंत्री मोदी
https://parstoday.ir/hi/news/india-i116150-पाकिस्तान_में_तबाही_देखकर_दुःखी_हूं_प्रधानमंत्री_मोदी
भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को पड़ोसी देश पाकिस्तान में बाढ़ की स्थिति पर दुःख जताया।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Aug ३०, २०२२ ०४:०४ Asia/Kolkata
  • पाकिस्तान में तबाही देखकर दुःखी हूं

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को पड़ोसी देश पाकिस्तान में बाढ़ की स्थिति पर दुःख जताया।

बाढ़ पीड़ितों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए उन्होंने उम्मीद जताई कि जल्द ही सामान्य स्थिति बहाल हो जाएगी। पीएम मोदी ने अपने ट्वीट में लिखा कि पाकिस्तान में बाढ़ से हुई तबाही को देखकर दुःखी हूं।

पीएम मोदी ने लिखा कि हम पीड़ितों, घायलों और इस प्राकृतिक आपदा से प्रभावित सभी लोगों के परिवारों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करते हैं। हम यह भी उम्मीद करते हैं कि जल्द ही सामान्य स्थिति बहाल हो जाएगी। गौरतलब है कि पाकिस्तान बाढ़ से भारी तबाही का सामना कर रहा है। देश में बाढ़ और बारिश से जुड़े कारणों से अब तक 1100 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है।

पाकिस्तान सरकार ने इस भीषण आपदा से निपटने के लिए अंतरराष्ट्रीय समुदाय से मदद की अपील की है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान के जलवायु परिवर्तन मंत्री शेरी रहमान को बताया गया है कि रिकॉर्ड मानसूनी बारिश के कारण देश का एक तिहाई हिस्सा बाढ़ में डूबा हुआ है। रिपोर्टों में कहा गया है कि लगभग 10 लाख घर पूरी तरह या आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गए हैं। हजारों लोगों को राहत शिविरों में ठहराया गया है। MM

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें