भारत में 5जी मोबाइल इंटरनेट सेवा शुरू
भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को एक समारोह में देश में 5जी मोबाइल इंटरनेट सेवा का उद्घाटन कर दिया।
5जी सेवा की शुरूआत के साथ ही भारत टेक्नोलॉजी के एक नए युग में प्रवेश कर गया है। 5जी से बेहद तेज़ रफ़्तार इंटरनेट सेवा की सुविधा प्राप्त होगी।
इस अवसर पर मोदी ने कहा है कि भारत सरकार का मक़सद, सभी भारतीयों को इंटरनेट सेवा मुहैया कराना है।
उन्होंने दावा किया कि 2023 तक हर भारतीय तक हाई-स्पीड इंटरनेट सेवा पहुंच जाएगी।
मोदी ने 5जी सर्विस को 130 करोड़ भारतवासियों के लिए एक शानदार उपहार बताया है। उन्होंने इसे देश के द्वार पर नए दौर की दस्तक बताया और देश भर के लोगों को बधाई दी।
अभी तक भारत 2जी, 3जी और 4जी टेक्नॉलजी के लिए दूसरे देशों पर निर्भर रहा है, लेकिन अब भारत पहली बार टेलीकॉम टेक्नॉलजी में ग्लोबल स्टेंडर्ड तय कर रहा है।
इस बीच, भारती एयरटेल के सुनील मित्तल ने कहा है कि पहली अक्तूबर 2022 से एयरटेल 5जी सेवाएं शुरू कर रही है और मार्च 2024 तक ये समूचे भारत में उपलब्ध होंगी। msm
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए