कश्मीर के पंडितों को फिर सताने लगा सुरक्षा का मामला
भारत नियंत्रित जम्मे कश्मीर में पीएम पैकेज के तहत नौकरी कर रहे कश्मीरी पंडितों ने एक बार अपनी सुरक्षा पर चिंता व्यक्त की है।
जम्मू पहुंचे इन कश्मीरी पंडितों ने एक बार फिर विरोध प्रदर्शन कर सरकार से सुरक्षित जगहों पर उन्हें बसाने की अपील की है।
कश्मीर में हालिया दिनों में टारगेट किलिंग की घटनाओं में आयी तेज़ी के बाद सभी कश्मीरी पंडित कर्मचारी पलायन कर जम्मू पहुंच गए और वह अपनी सुरक्षा सुनिश्चित कराने की मांग को लेकर लगातार विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।
कश्मीरी पंडितों का कहना है कि हम वापस कश्मीर तब तक नहीं जाएंगे जब तक वहां पर हमें सुरक्षित माहौल नहीं मिलेगा।
पंडित कर्मचारियों का कहना है कि सुबह 10 बजे से लेकर शाम 6 बजे तक हमसे काम लिया जाता है लेकिन जिस तरह से एक टाइम पर काम ऑनलाइन लिया जाता था, उसी तरह से ऑनलाइन काम हम अभी भी करने को तैयार हैं, हमें जब तक सुरक्षित स्थानों पर अटैच नहीं किया जाता, तब तक हम वापस नहीं जाएंगे। (AK)
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए