भारतीय वित्तमंंत्री की अजीब मंतिक़, रुपया कमज़ोर नहीं डाॅलर मज़बूत हुआ है
https://parstoday.ir/hi/news/india-i117616-भारतीय_वित्तमंंत्री_की_अजीब_मंतिक़_रुपया_कमज़ोर_नहीं_डाॅलर_मज़बूत_हुआ_है
भारत की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने डॉलर के मुक़ाबले रुपये की कमज़ोर होती स्थिति के संबंध में एक सवाल का जवाब देते हुए कहा कि रुपया कमज़ोर नहीं हो रहा है, बल्कि डॉलर मज़बूत हो रहा है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Oct १७, २०२२ ०४:५६ Asia/Kolkata
  • भारतीय वित्तमंंत्री की अजीब मंतिक़, रुपया कमज़ोर नहीं डाॅलर मज़बूत हुआ है

भारत की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने डॉलर के मुक़ाबले रुपये की कमज़ोर होती स्थिति के संबंध में एक सवाल का जवाब देते हुए कहा कि रुपया कमज़ोर नहीं हो रहा है, बल्कि डॉलर मज़बूत हो रहा है।

भारतीय अर्थव्यवस्था की बुनियाद को मजबूत बताते हुए उन्होंने दावा किया कि अमरीकी डॉलर की मज़बूती के बावजूद भारतीय रुपये में स्थिरता बनी हुई है।

उन्होंने कहा कि दुनिया के अन्य हिस्सों की तुलना में भारत में मुद्रास्फीति कम है और मौजूदा स्तर पर उससे निपटा जा सकता है।

अमरीका के अपने आधिकारिक दौरे पर भारतीय वित्तमंत्री ने संवाददाताओं से बातचीत में दावा किया कि भारतीय अर्थव्यवस्था की बुनियाद अच्छी है, व्यापक आर्थिक बुनियाद भी अच्छी है, विदेशी मुद्रा भंडार अच्छा है, मैं बार-बार कह रही हूं कि मुद्रास्फीति भी इस स्तर पर है जहां उससे निपटना संभव है।

उन्होंने कहा कि वह चाहती हैं कि मुद्रास्फीति 6 प्रतिशत से नीचे आ जाए, इसके लिए सरकार भी प्रयास कर रही है।

उन्होंने दावा किया कि मैं तकनीकी पक्षों पर बात नहीं कर रही, लेकिन यह तथ्य है कि भारतीय रुपया डॉलर के सामने टिका रहा है, विनिमय दर डॉलर के पक्ष में है, मुझे लगता है कि भारतीय रुपये ने बाजार की अन्य उभरती मुद्राओं के मुकाबले बहुत बेहतर प्रदर्शन किया है।

उन्होंने कहा कि आरबीआई का काम सिर्फ अस्थिरता को नियंत्रित करना है और मैं यह पहले भी कह चुकी हूं कि रुपया अपना स्तर खुद पा लेगा। (AK)

 

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करे