मल्लिकार्जुन खड़गे बने कांग्रे्स के अध्यक्ष, बधाई का सिलसिला जारी
https://parstoday.ir/hi/news/india-i117688-मल्लिकार्जुन_खड़गे_बने_कांग्रे्स_के_अध्यक्ष_बधाई_का_सिलसिला_जारी
कांग्रेस अध्यक्ष के लिए होने वाले मतदान में मल्लिकार्जुन खड़गे ने बड़ी जीत हासिल करते हुए 7,897 वोट हासिल किए हैं, जबकि शशि थरूर को 1,072 वोट मिले।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Oct १९, २०२२ १२:३४ Asia/Kolkata
  • मल्लिकार्जुन खड़गे बने कांग्रे्स के अध्यक्ष, बधाई का सिलसिला जारी

कांग्रेस अध्यक्ष के लिए होने वाले मतदान में मल्लिकार्जुन खड़गे ने बड़ी जीत हासिल करते हुए 7,897 वोट हासिल किए हैं, जबकि शशि थरूर को 1,072 वोट मिले।

शशि थरूर ने खड़गे को बधाई देते हुए कहा कि कांग्रेस का राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष बनना बड़े ही सम्‍मान की बात है। कांग्रेस के नवनिर्वाचित अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को बधाई देने सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी उनके आवास पर पहुंचीं।

मल्लिकार्जुन खड़गे के कांग्रेस अध्यक्ष बनने पर प्रियंका गांधी ने बधाई देते हुए ट्वीट किया कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष बनने पर खड़गे जी को हार्दिक शुभकामनाएं, मुझे पूरा विश्वास है कि राजनीतिक जीवन का आपका ज़मीनी अनुभव भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की विचारधारा को मज़बूती देगा, आपके नेतृत्व में संविधान व लोकतंत्र की रक्षा के लिए कांग्रेस संघर्ष जारी रखेगी।

कांग्रेस अध्‍यक्ष पद का चुनाव जीतने के बाद राजस्‍थान के मुख्‍यमंत्री अशोक गहलोत भी मल्लिकार्जुन खड़गे को बधाई देने पहुंचे हैं जबकि पार्टी के वरिष्‍ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री पी. चिदंबरम भी खड़गे आवास पहुंचे।

मल्लिकार्जुन खड़गे कांग्रेस अध्यक्ष बनने वाले दूसरे दलित नेता हैं। इससे पहले 1971 में जगजीवन राम कांग्रेस अध्यक्ष बने थे। खड़गे का संबंध दक्षिण भारत के राज्य कर्नाटक से है लेकिन वह बहुत अच्छी हिन्दी भाषा बोलते हैं। खड़गे लगातार नौ बार विधायक रह चुके हैं। 21 जुलाई 1942 को जन्मे मल्लिकार्जुन खड़गे राजनीति में आने से पहले वकालत के पेशे में थे।

पिछले 12 चुनावों में वह 11 बार जीत चुके हैं। वह 6 भाषाओं का ज्ञान रखते हैं। खड़गे की दो बेटियां और तीन बेटे हैं। (AK)

 

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें