भारतीय सेना का हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त
https://parstoday.ir/hi/news/india-i117802-भारतीय_सेना_का_हेलीकॉप्टर_दुर्घटनाग्रस्त
भारत के अरुणाचल प्रदेश में सेना का हेलीकॉप्टर (एएलएच) हादसे का शिकार हो गया।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Oct २३, २०२२ ०८:०९ Asia/Kolkata
  • भारतीय सेना का हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त

भारत के अरुणाचल प्रदेश में सेना का हेलीकॉप्टर (एएलएच) हादसे का शिकार हो गया।

यह घटना शुक्रवार की है पर भारतीय अधिकारियों ने शनिवार को इसकी जानकारी दी। इसमें 4 शव उसी दिन बरामद कर लिए गए थे, जबकि पांचवां शव शनिवार को मिला।

बताया जाता है कि क्रेश होने से पहले पायलट ने एटीसी को तकनीकी खराबी का संदेश भेजा था। दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए सेना मुख्यालय ने ‘कोर्ट ऑफ इंक्वायरी’ का आदेश दिया है। सेना का हेलीकॉप्टर दो पायलट समेत पांच सैन्य कर्मियों को लेकर शुक्रवार सुबह नियमित उड़ान पर था। इस दौरान करीब 10 बजकर 43 मिनट पर तुतिंग कस्बे से लगभग 25 किलोमीटर दूर मिगिंग गांव के पास वह दुर्घटनाग्रस्त हो गया था।

शुक्रवार शाम चीन से लगी सीमा से लगभग 35 किलोमीटर दूर घने जंगल वाले पर्वतीय इलाके में मौजूद दुर्घटनास्थल से सेना के चार अन्य जवानों के शव बरामद कर लिए गए थे। एक अधिकारी ने कहा कि दुर्घटना से पहले, एटीसी को एक मेयडे कॉल प्राप्त हुआ था जो कि तकनीकी खराबी का संकेत देता है। उन्होंने कहा कि दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए सेना मुख्यालय ने कोर्ट ऑफ इंक्वायरी का आदेश दिया है।

सेना ने शोकाकुल परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। भारतीय सेना ने ट्वीट कर कहा है कि सेना प्रमुख मनोज पांडे और सेना के सभी कर्मी वीर जवानों मेजर विकास भांभू और मेजर मुस्तफा बोहरा, सीएफएन अश्विन केवी, हवलदार बीरेश सिन्हा और एनके रोहिताश्व कुमार को नमन करते हैं, जिन्होंने कर्तव्य निभाते हुए जान न्यौछावर कर दी। शोकाकुल परिवारों के प्रति गहरी संवेदनाएं। MM

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें