केरल के राज्यपाल के फैसले को अदालत में चुनौती दी जाएगीः येचुरी
https://parstoday.ir/hi/news/india-i117844-केरल_के_राज्यपाल_के_फैसले_को_अदालत_में_चुनौती_दी_जाएगीः_येचुरी
सीपीआई के नेता का कहना है कि केरल की उच्च शिक्षा प्रणाली में हिंदुत्व की विचारधारा फैलाने के लिए कुलपतियों से त्यागपत्र मांगा गया है। 
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Oct २४, २०२२ ११:४३ Asia/Kolkata
  • केरल के राज्यपाल के फैसले को अदालत में चुनौती दी जाएगीः येचुरी

सीपीआई के नेता का कहना है कि केरल की उच्च शिक्षा प्रणाली में हिंदुत्व की विचारधारा फैलाने के लिए कुलपतियों से त्यागपत्र मांगा गया है। 

भारत के केरल राज्य के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने इस राज्य के सभी विश्वविद्यालयों के कुलपतियों से इस्तीफा देने को कहा है।

भारतीय संचार माध्यमों के अनुसार केरल के राज्यपाल के फैसले पर सीपीआई नेता सीताराम येचुरी ने हैरानी जताई है।  सीपीआई नेता सीताराम येचुरी ने कहा कि ऐसा निर्देश देने का राज्यपाल के पास कोई अधिकार नहीं है। यह मनमाना, अवैध और राजनीति से प्रेरित फैसला है।

येचूरी ने कहा कि वे केरल की उच्च शिक्षा प्रणाली को नियंत्रित और नष्ट करके उच्च शिक्षा प्रणाली को नियंत्रित करना चाहते हैं ताकि शिक्षण संस्थानों में हिंदुत्व की विचारधारा का प्रचार किया जा सके।  सीपीआई नेता के अनुसार केरल के राज्यपाल के फैसले को अदालत में चुनौती दी जाएगी क्योंकि देश का संविधान राज्यपाल को ऐसा कोई आदेश जारी करने की अनुमति नहीं देता।

इसी बीच केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने कहा है कि विश्वविद्यालयों के कुलाधिपति होने के नाते राज्यपाल को कुलपतियों से इस्तीफा मांगने का कोई अधिकार नहीं है।

याद रहे कि केरल में राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान की ओर एपीजे अब्दुल कलाम प्रौद्योगिकी समेत राज्य के 9 विश्वविद्यालयों के कुलपतियों से इस्तीफे मांगे जाने पर विवाद फैल गया है। राज्यपाल आरिफ़ मुहम्मद ने इन कुलपतियों से सोमवार सुबह तक इस्तीफा देने को कहा था।  उनके इस फैसले के विरोध में 9 कुलपतियों ने हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है।