मेघालय, प्रदर्शन हुआ हिंसक, बड़ी संख्या में लोगों का हुआ नुक़सान
रिक्त सरकारी पदों को भरने की मांग को लेकर मेघालय की राजधानी शिलॉन्ग में आयोजित एक रैली में उस वक्त हिंसा शुरू हो गई, जब प्रदर्शनकारियों ने राहगीरों पर लाठियों से हमला करते हुए वाहनों को नुकसान पहुंचाया।
अधिकारियों ने जानकारी दी कि मारपीट के दौरान घायल हुए लोगों में एक स्थानीय समाचार पत्र के वीडियो पत्रकार भी शामिल हैं। रैली का आयोजन करने वाले फेडरेशन ऑफ़ खासी जयंतिया एंड गारो पीपल के अध्यक्ष डंडी खोंगसिट ने कहा कि मैं दुखी हूं और एक मीडियाकर्मी पर हुए हिंसक हमले के लिए मैं माफ़ी मांगता हूं, आज हमारी ताक़त और शक्ति दिखाने का समय नहीं है, लेकिन अगर सरकार युवाओं के मुद्दों का समाधान नहीं करती है, तो इसे शुरुआत समझा जा सकता है।
एफ़केजेजीपी लंबे समय से राज्य सरकार में खाली पदों को तत्काल भरने की मांग कर रहा है। अधिकारियों ने बताया कि रैली पुलिस की मौजूदगी में निकाली जा रही थी, लेकिन फिर भी कुछ लोगों ने शहर के खिंडैलाड जंक्शन और धनकेटी इलाके में राहगीरों पर हमला किया।
हिंसा के मद्देनजर, अधिकारियों ने रैली के मार्ग में पड़ने वालीं कई दुकानों को बंद करने का आदेश दे दिया।
शिलॉन्ग में अधिकारियों ने रैली आयोजित करने के लिए आवश्यक शर्तों का पालन करने में विफल साबित होने के लिए एफ़केजेजीपी संगठन के नेताओं को ‘कारण बताओ नोटिस’ जारी किया है।
पूर्वी खासी हिल्स जिले के उपायुक्त ने बताया कि हमने सार्वजनिक रैली आयोजित करने के लिए जरूरी शर्तों का उल्लंघन करने पर संगठन को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
शुक्रवार को रैली में शामिल सैकड़ों युवाओं ने राज्य सरकार से मेघालय के युवाओं के भविष्य की सुरक्षा के लिए एक नीति बनाने की मांग की।
इस दौरान हुई हिंसा के बीच कथित तौर पर पुलिस वाहनों में तोड़फोड़ की गई। (AK)
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए
हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!
फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें