गुजरात, अरविंद केजरीवाल पर भारी रहा भाजपा का तुरुप का पत्ता
https://parstoday.ir/hi/news/india-i118010-गुजरात_अरविंद_केजरीवाल_पर_भारी_रहा_भाजपा_का_तुरुप_का_पत्ता
गुजरात में विधानसभा चुनाव के निकट आते ही हर पार्टी अलग अलग तरीक़ों से मतदाताओं को लुभाने का प्रयास कर रही है।
(last modified 2023-11-29T05:45:15+00:00 )
Oct २९, २०२२ १४:३६ Asia/Kolkata
  • गुजरात, अरविंद केजरीवाल पर भारी रहा भाजपा का तुरुप का पत्ता

गुजरात में विधानसभा चुनाव के निकट आते ही हर पार्टी अलग अलग तरीक़ों से मतदाताओं को लुभाने का प्रयास कर रही है।

गुजरात में नोटों पर लक्ष्मी और गणेश की तस्वीरों का मामला अभी ठंडा नहीं हुआ कि प्रदेश सरकार ने तुरुप का पत्ता फेक दिया।

गुजरात सरकार यूनिफॉर्म सिविल कोड का दांव चला है। गुजरात सरकार ने कमेटी का गठन करने का फ़ैसला किया है। इस बात की जानकारी गुजरात के गृह मंत्री हर्ष संघवी ने दी है। उन्होंने कहा कि गुजरात मंत्रिमंडल ने समान नागरिक संहिता को लागू करने के उद्देश्य से समिति गठित करने को अनुमति प्रदान की।

गुजरात के गृह राज्य मंत्री हर्ष सांघवी ने बताया कि राज्य मंत्रिमंडल की शनिवार को हुई बैठक के दौरान समिति के गठन के प्रस्ताव को मंजूरी दी गयी। इसे भूपेंद्र पटेल के नेतृत्व वाली कैबिनेट की आखिरी बैठक माना जा रहा है, क्योंकि राज्य चुनावों के कार्यक्रम की घोषणा अगले सप्ताह होने की उम्मीद है।

केंद्रीय मंत्री पुरुषोत्तम रूपाला ने कहा कि समिति की अध्यक्षता उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश करेंगे और इसमें तीन से चार सदस्य होंगे।

इससे पहले उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश की भाजपा सरकारों ने अपने-अपने राज्यों में यूसीसी लागू करने की घोषणा की थी। ज्ञात रहे कि हाल ही में केंद्र की मोदी सरकार ने समान नागरिक संहिता लागू करने को लेकर सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दिया था। इसमें कहा गया था कि केंद्र सरकार संसद को समान नागरिक संहिता पर कोई कानून बनाने या उसे लागू करने का निर्देश नहीं दे सकता है। (AK)

 

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें