हिंदुत्ववादी नेता की अमृतसर में गोली मारकर हत्या
https://parstoday.ir/hi/news/india-i118238-हिंदुत्ववादी_नेता_की_अमृतसर_में_गोली_मारकर_हत्या
भारत के पंजाब राज्य में हिंदुत्ववादी नेता सुधीर सूरी की शुक्रवार को अमृतसर में गोली मारकर हत्या कर दी गई।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Nov ०५, २०२२ १५:१७ Asia/Kolkata
  • हिंदुत्ववादी नेता की अमृतसर में गोली मारकर हत्या

भारत के पंजाब राज्य में हिंदुत्ववादी नेता सुधीर सूरी की शुक्रवार को अमृतसर में गोली मारकर हत्या कर दी गई।

अपने विवादित बयानों के लिए और ख़ास तौर पर सिख समुदाय के ख़िलाफ़ बयानबाज़ी के लिए पहचान बनाने वाले शिवसेना (टकसाली) के हिंदुत्ववादी नेता को मृतसर स्थित गोपाल मंदिर के सामने गोली मार दी गई, जहां वह धरना प्रदर्शन कर रहे थे।

सिख के ख़िलाफ़ दिए गए बयानों के कारण उन्हें कड़ी सुरक्षा प्रदान की गई थी और उनकी सुरक्षा में 15 बंदूक़धारियों को तैनात किया गया था।

सूरी पर हेट-स्पीच के छह केस चल रहे थे। इनमें से ज़्यादा तर मामले सिख संगठनों ने उनके ख़िलाफ़ दर्ज कराए थे। दो केस उनपर एससी-एससी एक्ट के तहत दर्ज थे।

नवंबर 2017 में सूरी को आम लोगों की भावनाएं आहत करने और हिंदूओं और सिखों के बीच सद्भाव बिगाड़ने की कोशिश के आरोप में गिरफ़्तार किया गया था।

2020 में उन्होंने मुसलमानों के एक धार्मिक संगठन तबलीग़ी जमात को लेकर भी विवादित बयान दिया था, जिसके बाद उनके ख़िलाफ़ मुक़दमा दर्ज किया गया था।

पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि सुधीर सूरी पर गोली चलाने वाला शख़्स एक स्थानीय दुकानदार है, जिसकी विरोध प्रदर्शन वाली जगह के पास ही दुकान है। msm