भारत और ईरान के बीच बढ़ते व्यापारिक रिश्ते
https://parstoday.ir/hi/news/india-i118472-भारत_और_ईरान_के_बीच_बढ़ते_व्यापारिक_रिश्ते
भारत ने इस बात की पुष्ट की है कि ईरान के साथ उसके व्यापारिक संबन्ध बढ़ रहे हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Nov १२, २०२२ १५:०५ Asia/Kolkata
  • भारत और ईरान के बीच बढ़ते व्यापारिक रिश्ते

भारत ने इस बात की पुष्ट की है कि ईरान के साथ उसके व्यापारिक संबन्ध बढ़ रहे हैं।

भारत के वित्तमंत्रालय ने एलान किया है कि इस वर्ष की पहली छेमाही में ईरान के साथ देश के व्यापार में 52 प्रतिशत वृद्धि हुई है।

भारत के वित्त मंत्रालय ने ईरान के साथ व्यापार के संबन्ध में वर्ष 2022 के ताज़ा आंकड़े पेश करते हुए बताया कि पिछले आठ महीनों के दौरान व्यापार में 52 प्रतिशत की वृद्धि हुई।  मंत्रालय के अनुसार इस हिसाब से पिछले एक वर्ष की तुलना में एक अरब 791 मिलयन डाॅलर की वृद्धि हुई।

इस रिपोर्ट के अनुसार आरंभिक आठ महीनों में ईरान से आयात में भी वृद्धि दर्ज की गई जो 40 प्रतिशत थी।  यह बढ़कर अब 407 मिलयन डाॅलर पहुंच चुकी है।  भारत ने पिछले वर्ष इसी दौरान ईरान से 290 मिलयन डाॅलर का आयात किया था।

याद रहे कि भारत से ईरान के लिए निर्यात की जाने वाली चीज़ों में चाय और चावल सर्वोपरि रहते हैं।  इसके अतिरिक्त तेल से बने प्रोडक्ट और कई प्रकार के फल भी भारत द्वारा ईरान से आयात किये जाते हैं।

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें