भारत, एनसीआरटी की पाठ्य पुस्तक में बदलाव की अपील
दिल्ली बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद "एनसीईआरटी" से कहा है कि वह 9वीं कक्षा की अंग्रेज़ी पाठ्यपुस्तक के उस अध्याय में संशोधन करे या फिर इसे बदले जो पितृसत्ता को बढ़ावा देता है।
आयोग के अध्यक्ष अनुराग कुंडू ने कहा कि ‘द लिटिल गर्ल’ नामक इस अध्याय में एक ऐसी लड़की केजिया की कहानी बताई गई है जो अपने पिता से डरती है और लगातार धमकियां मिलने के कारण इसका असर उसके बोलने की शैली पर भी होता है।
कुंडू ने ट्वीट किया, ‘मैंने एनसीईआरटी निदेशक को कक्षा 9 की अंग्रेजी पाठ्यपुस्तक के ‘द लिटिल गर्ल’ शीर्षक वाले अध्याय 3 को हटाने की सलाह दी है क्योंकि यह हिंसक पुरुषत्व का सामान्यीकरण करता है, पितृसत्ता को कायम रखता है और परिवार में विषाक्त व्यवहार को बढ़ावा देता है।
इस पर एनसीईआरटी की तरफ से अब तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। (AK)
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए